<
Categories: हेल्थ

ये गंदी आदत आपको बना देगी बीमार..! जितनी जल्दी हो बदलाव करें, जानिए चाय-काफी के साथ आयरन फूड्स खाने के नुकसान

Bad Combination Foods: भारत में चाय पीने के शौकीनों की फेहरिस्त लंबी है. लेकिन, चाय-कॉफी के साथ आयरन फूड्स लेने से बचना चाहिए. क्योंकि, यह कॉम्बिनेशन कई तरह बीमारियों की वजह बन सकता है. इसी लिए डॉक्टर आयरन से भरपूर चीजों के साथ चाय या काफी न पीने की सलाह देते हैं. आइए जानते हैं चाय के साथ आयरन के भरपूर फूड्स खाने के नुकसान क्या हैं?

Food Combos to Avoid: भारत में चाय पीने के शौकीनों की फेहरिस्त लंबी है. लोग दिन की शुरुआत से लेकर शाम को ऑफिस से आने तक चाय की चुस्की जरूर लेते हैं. यही नहीं, कुछ लोग तो भोजन के साथ या उसके बाद भी चाय पीते हैं. लेकिन, हेल्थ एक्सपर्ट इसको सही नहीं मानते हैं. कुछ चीजों के साथ चाय का सेवन आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है. आयरन से भरपूर फूड्स इनमें से एक हैं. बता दें कि चाय और आयरन युक्त फूड का कॉम्बिनेशन कई तरह बीमारियों की वजह बन सकता है. इसी लिए डॉक्टर आयरन से भरपूर चीजों के साथ चाय या काफी न पीने की सलाह देते हैं. अब सवाल है कि आखिर चाय या काफी के साथ आयरन से भरपूर फूड्स क्यों नहीं खाने चाहिए? चाय के साथ आयरन के भरपूर फूड्स खाने के नुकसान क्या हैं? इस बारे में India News को बता रही हैं कैलाश दीपक हॉस्पिटल दिल्ली की सीनियर डाइटिशियन ऋचा शर्मा-

शरीर में आयरन का क्या काम है?

एक्सपर्ट के मुताबिक, आयरन शरीर के लिए बेहद जरूरी खनिज है, जो हीमोग्लोबिन के निर्माण से लेकर शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है. यह शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने, लाल रक्त कोशिकाओं (RBCs) के निर्माण, मांसपेशियों को ऑक्सीजन देने, रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) मजबूत करने और कोशिकाओं (Cells) के विकास के लिए जरूरी है. क्योंकि, यह हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) का मुख्य घटक है जो ऑक्सीजन को पूरे शरीर में ले जाता है. 

चाय-कॉफी और आयरन फूड्स बैड कॉम्बिनेशन क्यों?

एक्सपर्ट के मुताबिक, यह कॉम्बिनेशन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. दरअसल, आयरन मुख्य रूप से पालक, मेथी, सरसों के पत्ते, बथुआ, चुकंदर, अनार, दालें, सोयाबीन, बीन्स और सूखे मेवे जैसे बादाम, अखरोट, और किशमिश में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. ये सभी खाद्य पदार्थ शरीर में रक्त निर्माण और ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं. वहीं, चाय और कॉफी में टैनिन्स (Tannins) नामक एक तत्व पाया जाता है, जो आयरन के अवशोषण को बाधित करता है. जब हम आयरन युक्त भोजन के साथ चाय या कॉफी पीते हैं, तो यह तत्व आयरन को बांधकर शरीर में उसके अवशोषण को कम कर देता है. इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में आयरन नहीं मिल पाता है.

चाय और आयरन फूड्स साथ खाने नुकसान

डाइटिशियन बताती हैं कि, चाय और कॉफी के अधिक सेवन से शरीर में आयरन की कमी हो सकती है, जिससे एनीमिया जैसी समस्या हो सकती है. पर्याप्त आयरन न मिलने के कारण शरीर में ऊर्जा का स्तर कम हो जाता है, जिससे हर समय थकान महसूस होती है. आयरन की कमी से महिलाओं में मासिक धर्म की अनियमितता और हॉर्मोनल असंतुलन की समस्या हो सकती है. शरीर में सही मात्रा में आयरन न होने से रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है, जिससे बीमारियां जल्दी लगती हैं.

कब पीना चाहिए चाय या काफी

एक्सपर्ट कहते हैं कि, भोजन और चाय के बीच कम से कम 30 से 40 मिनट का अंतर होना चाहिए. इससे पहले या बीच में चाय पीने से सेहत को नुकसान हो सकता है. इसके अलावा, चाय जितनी ही कम पीएंगे उतना ही फायदा होगा.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

RBI ने एक ही झटके में 150 NBFC का रजिस्ट्रेशन क्यों किया रद्द? चौंकाने वाली वजह कर देगी हैरान

RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…

Last Updated: May 14, 2026 22:57:25 IST

QR कोड हिस्ट्री से रेस्तरां स्टाफ ने निकाला महिला का नंबर, फिर रात में किया ये कांड, Video देख सहम उठेगा कलेजा

Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…

Last Updated: May 14, 2026 22:34:19 IST

IPL के बीच क्रिकेटर का संन्यास, फर्स्ट क्लास को कहा अलविदा, 10000 से भी ज्यादा रन बनाए

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…

Last Updated: May 14, 2026 19:51:37 IST

महंगे प्रोडक्ट्स नहीं चेहरे पर लगाएं मैंगो फेस पैक, 10 मिनट में घर पर करें तैयार

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…

Last Updated: May 14, 2026 18:38:34 IST

वाह रे भैया स्कूटी पर स्कूटी! सड़क पर निकली ऐसी सवारी कि दंग रहे लोग, महिला ने खींचा ध्यान

Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: May 14, 2026 18:32:37 IST

Joke of the Day: दादी मां आप टे बोलकर दिखाओ… वजह पूछने पर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…

Last Updated: May 14, 2026 16:04:32 IST