ऐसे में कई बार मरीज अपनी स्वास्थ्य समस्या की सटीक दवाई नहीं लेकर मरीज अन्य कोई दवाई ले लेता है, जिससे उसे दवाई का नुकसान होने के साथ ही अन्य समस्याओं का भी खतरा हो सकता है.
दवाइयां हमेशा डॉक्टर की सलाह से ही ली जाएं तो बेहतर है. लेकिन, भारत में कई जगहों पर बिना प्रिस्क्रिप्शन के ओवर द काउंटर दवाइयों का लेन-देन होता है. जबकि, यह ठीक नहीं है और इससे मरीज को की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है. कई लोकल कैमिस्ट वाले बिना किसी डॉक्टर की सलाह के दवाएं देते हैं, जोकि पूरी तरह से गैर कानूनी है और आप इसकी शिकायत कर सकते हैं.
ऐसे में कई बार मरीज अपनी स्वास्थ्य समस्या की सटीक दवाई नहीं लेकर मरीज अन्य कोई दवाई ले लेता है, जिससे उसे दवाई का नुकसान होने के साथ ही अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी खतरा हो सकता है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केमिस्ट द्वारा अगर बिना किसी डॉक्टर की सलाह के दवाइयां बेची जा रही हैं तो वह गैर कानूनी है. यह एक प्रकार से लोगों के साथ लापरवाही है, जो उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है. अगर आपके इलाके में कोई केमिस्ट दुकानदार बिना प्रिस्क्रिप्शन के दवाइयां देता है तो ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा दुकान या केमिस्ट का लाइसेंस तत्काल रूप से सस्पेंड कर दिया जा सकता है. इसके अलावा ऐसी गलती करते हुए पकड़े जाने पर दुकानदार को 2 से 5 साल तक की जेल भी हो सकती है. इसके अलावा दुकानदार अन्य जांच और मुकदमे से भी घिर सकता है.
अगर आपके इलाके का केमिस्ट या फार्मासिस्ट बिना किसी डॉक्टर की सलाह के दवाइयां बेचता है तो ऐसी स्थिति में आप उसकी शिकायत कर सकते हैं.
बिना किसी प्रिस्क्रिप्शन के अगर दुकानदार दवाई दे तो ऐसे में आप स्थानीय ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट के साथ-साथ ड्रग्स इंस्पेक्टर को शिकायत कर सकते हैं.
आप चाहें तो केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) और cdsco.gov.in पर भी ऑनलाइन शिकायतक कर सकते हैं.
इसके अलावा आप पुलिस स्टेशन औरप 104 हेल्पलाइन नंबर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
राज्य फार्मेसी परिषद में भी आप मामले की शिकायत कर सकते हैं.
अगर आप मरीज हैं और आपको किसी प्रकार की समस्या है तो ऐसे में केमिस्ट के पास न जाकर डॉक्टर के पास जाना चाहिए. क्योंकि, डॉक्टर आपकी बीमारी को देखते हुए सही और सटीक दवा देंगे. वहीं, अगर आप किसी दर्द को दबाने या बीमारी का क्षणिक इलाज के लिए केमिस्ट के पास जाते हैं तो बिना डॉक्टर की सलाह के वे आपको कुछ मामलों में गलत दवा भी दे सकते हैं, जो आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है.
जो लोग गर्मी के सीजन में लौकी और तुरई जैसी न्यूट्रिशस सब्जियों को देखकर अपनी…
Rishikesh Viral Video: उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के 2 युवकों को नंगा करके दौड़ा-दौड़ाकर…
Dhar SP Last Warning: मध्य प्रदेश के धार जिले में भोजशाला मामले पर हाईकोर्ट का…
Today Silver Rate 21 May 2026: सोने से ज्यादा चांदी का भाव कभी ऊपर चढ़…
Gold Price Today 21 May 2026: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता के चलते सोने के दामों…
गर्मियों के मौसम में आम लोगों को बहुत पसंद आते हैं. इसके लिए वे बाजारों…