<
Categories: हेल्थ

आखिर क्यों Periods में होती है Chocolate खाने की क्रेविंग, यहां जानिये असल वजह

Chocolate Day 2025: आज International Chocolate Day है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि महिलाओं को पीरियड्स में चॉकलेट खाने की क्रेविंग्स क्यों होती है.

International Chocolate Day: चॉकलेट एक ऐसी चीज़ है जिसे खाते ही हर किसी का मूड बदल जाता है. बूढ़े हों या बच्चे चॉकलेट खाना हर किसी की पसंद है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पीरियड्स के दौरान इसे खाना कितना फायदेमंद होता है? कई बार पीरियड्स के दौरान ऐसा दर्द होता है जिसे सहन करना काफी मुश्किल है. इसके साथ ही मूड स्विंग्स भी होते हैं. इससे राहत पाने के लिए कुछ महिलाएं चॉकलेट खाना पसंद करती हैं. ऐसा माना जाता है कि पीरियड्स के दौरान चॉकलेट खाने से दर्द से काफी राहत मिलती है. 

मूड स्विंग से मिलती है राहत

एनसीबीआई के अनुसार, चॉकलेट खाने से महिलाओं का मूड अच्छा रहता है. चॉकलेट में एक प्रकार का एंटीडिप्रेसेंट पाया जाता है, जो मूड स्विंग से राहत दिलाने में मदद करता है. इतना ही नहीं, चॉकलेट के तत्व तनाव दूर करने में भी मदद करते हैं.’

क्रैम्प्स से भी मिलती है राहत

मासिक धर्म के दौरान दर्द के अलावा, महिलाओं को ऐंठन की समस्या भी होती है. ऐंठन में महिलाओं का पूरा शरीर अकड़ जाता है और उन्हें बहुत थकान भी महसूस होती है. चॉकलेट का सेवन महिलाओं को ऐंठन और थकान से राहत दिलाने में मदद करता है. चॉकलेट में फिनोल और फ्लेवोनोइड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो ऐंठन से राहत दिलाते हैं.

क्यों होती है चॉकलेट खाने की Cravings

रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश में करीब 28 से 30 फीसदी महिलाओं को पीरियड्स के दौरान चॉकलेट खाने की क्रेविंग होती है. सर्वे में महिलाओं ने इस बात की जानकारी दी कि जब उन्होंने पीरियड्स के दौरान चॉकलेट खाई तो उन्हें पहले के मुकाबले दर्द से काफी राहत मिली. कई अन्य शोध भी दावा करते हैं कि चॉकलेट खाने से पीरियड्स के दर्द से राहत मिलती है. दरअसल, चॉकलेट में एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. लेकिन चॉकलेट में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट किसी भी अन्य खाद्य पदार्थ की तुलना में ज्यादा असरदार माने जाते हैं. जिसकी वजह से महिलाओं को चॉकलेट खाने की क्रेविंग होती है.

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

RBI ने एक ही झटके में 150 NBFC का रजिस्ट्रेशन क्यों किया रद्द? चौंकाने वाली वजह कर देगी हैरान

RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…

Last Updated: May 14, 2026 22:57:25 IST

QR कोड हिस्ट्री से रेस्तरां स्टाफ ने निकाला महिला का नंबर, फिर रात में किया ये कांड, Video देख सहम उठेगा कलेजा

Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…

Last Updated: May 14, 2026 22:34:19 IST

IPL के बीच क्रिकेटर का संन्यास, फर्स्ट क्लास को कहा अलविदा, 10000 से भी ज्यादा रन बनाए

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…

Last Updated: May 14, 2026 19:51:37 IST

महंगे प्रोडक्ट्स नहीं चेहरे पर लगाएं मैंगो फेस पैक, 10 मिनट में घर पर करें तैयार

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…

Last Updated: May 14, 2026 18:38:34 IST

वाह रे भैया स्कूटी पर स्कूटी! सड़क पर निकली ऐसी सवारी कि दंग रहे लोग, महिला ने खींचा ध्यान

Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: May 14, 2026 18:32:37 IST

Joke of the Day: दादी मां आप टे बोलकर दिखाओ… वजह पूछने पर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…

Last Updated: May 14, 2026 16:04:32 IST