<

Women’s Day 2026: न अमेरिका, न भारत… इस देश की महिलाएं सबसे ज्यादा खुश! समझिए इसके पीछे की खास वजह

International Women’s Day 2026: दुनियाभर में 8 मार्च का दिन महिलाओं को समर्पित है. क्योंकि, 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day 2026) मनाया जाता है. इस दिन महिलाओं से जुड़ी तमाम बातें होती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस देश की महिलाएं ज्यादा खुश रहती हैं. क्या है इसके पीछे की वजह. तो पढ़िए पूरी खबर-

International Women’s Day 2026: दुनियाभर में 8 मार्च का दिन महिलाओं को समर्पित है. क्योंकि, 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day 2026) मनाया जाता है. ऐसे में महिलाओं से जुड़ी तमाम बातें होती हैं. अगर बात सेहत की करें तो यह एक ऐसा विषय है, जिसे किसी दिन विशेष पर नहीं, हर रोज होनी चाहिए. जी हां, एक नारी ही तो है जो पारिवारिक और ऑफिस की जिम्मेदारी निभाते-निभाते खुद का ध्यान रखना भूल जाती हैं. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं सेहतमंद रहने का एक ही फॉर्मूला है हेल्दी लाइफस्टाइल और अच्छा खानपान. लेकिन, इनका फायदा तभी होगा जब आप खुश रहेंगी. अपनी खुशी का पैमाना आप खुद ही तय करेंगी. क्योंकि, खुशी का मापदंड केवल आर्थिक समृद्धि नहीं, बल्कि सामाजिक सुरक्षा, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और लैंगिक समानता (Gender Equality) पर निर्भर करता है. 

इस देश की महिलाओं के पास ज्यादा खुश रहने का खिताब

अक्सर लोग महिलाओं की खुशियों से जुड़ी लोग तमाम बातें करते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि, आखिर किस देश की महिलाएं सबसे ज्यादा खुश रहती हैं? हैरानी की बात यह है कि इसमें न तो अमेरिका का नाम है और न ही भारत का. आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि, पिछले कई वर्षों से फिनलैंड (Finland) का नाम महिलाओं की खुशी में सबसे ऊपर आता है. ‘वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट’ के अनुसार, फिनलैंड लगातार सातवीं बार दुनिया का सबसे खुशहाल देश बना है. अब सवाल है कि आखिर फिनलैंड की महिलाएं सबसे ज्यादा खुश क्यों हैं? फिनलैंड की महिलाओं की खुशी के पीछे का क्या कारण है? आइए जानते हैं इस बारे में-

फिनलैंड की महिलाओं के खुश रहने के 5 बड़े कारण

अच्छा वर्क-लाइफ बैलेंस: फिनलैंड में काम के घंटे बहुत सख्त हैं. यहां की महिलाएं करियर और परिवार के बीच बंटी हुई महसूस नहीं करतीं. ऑफिस से समय पर निकलना और परिवार के साथ समय बिताना वहां के कल्चर का हिस्सा है. बर्नआउट जैसी समस्याएं बहुत कम होती हैं.

मदरहुड और फादरहुड: फिनलैंड का पैरेंटल लीव मॉडल दुनिया के सबसे अच्छे मॉडल में से एक माना जाता है. यहां न सिर्फ मां को लंबी छुट्टी मिलती है, बल्कि पिताओं को भी बच्चों की देखभाल के लिए बढ़ावा दिया जाता है. इससे महिलाएं अकेले घर और बच्चों की देखभाल का बोझ नहीं उठातीं.

सुरक्षा और आज़ादी: फिनलैंड को महिलाओं के लिए दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माना जाता है. महिलाएं रात में भी बिना डरे बाहर जा सकती हैं. यह सुरक्षा उन्हें मन की शांति और अपनी पसंद की ज़िंदगी जीने की आज़ादी देती है.

अच्छी शिक्षा और हेल्थकेयर: अच्छी क्वालिटी की शिक्षा और हेल्थकेयर या तो लगभग मुफ्त हैं या बहुत सस्ती हैं। सेहत से जुड़ी चिंताओं और बच्चों की पढ़ाई के खर्च के कम तनाव से जीवन की क्वालिटी बेहतर होती है.

बराबरी का अधिकार: खुशी का मतलब सिर्फ हंसी नहीं है, बल्कि एक ऐसा समाज भी है जहां महिलाओं को अपनी पहचान के लिए संघर्ष न करना पड़े. फिनलैंड महिलाएं खुश हैं क्योंकि समाज उन्हें “सेकंड-क्लास” नागरिक नहीं, बल्कि बराबर और स्वतंत्र व्यक्ति के रूप में देखता है.

इस देश की महिलाएं भी कम नहीं: फिनलैंड के अलावा, डेनमार्क, नॉर्वे और स्वीडन जैसे नॉर्डिक देशों में भी महिलाएं खुशी के मामले में ऊपर हैं. ये देश “एक जैसे काम के लिए एक जैसा वेतन” के कानून को सख्ती से लागू करते हैं, जिससे महिलाओं में आत्मविश्वास और संतुष्टि आती है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

RBI ने एक ही झटके में 150 NBFC का रजिस्ट्रेशन क्यों किया रद्द? चौंकाने वाली वजह कर देगी हैरान

RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…

Last Updated: May 14, 2026 22:57:25 IST

QR कोड हिस्ट्री से रेस्तरां स्टाफ ने निकाला महिला का नंबर, फिर रात में किया ये कांड, Video देख सहम उठेगा कलेजा

Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…

Last Updated: May 14, 2026 22:34:19 IST

IPL के बीच क्रिकेटर का संन्यास, फर्स्ट क्लास को कहा अलविदा, 10000 से भी ज्यादा रन बनाए

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…

Last Updated: May 14, 2026 19:51:37 IST

महंगे प्रोडक्ट्स नहीं चेहरे पर लगाएं मैंगो फेस पैक, 10 मिनट में घर पर करें तैयार

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…

Last Updated: May 14, 2026 18:38:34 IST

वाह रे भैया स्कूटी पर स्कूटी! सड़क पर निकली ऐसी सवारी कि दंग रहे लोग, महिला ने खींचा ध्यान

Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: May 14, 2026 18:32:37 IST

Joke of the Day: दादी मां आप टे बोलकर दिखाओ… वजह पूछने पर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…

Last Updated: May 14, 2026 16:04:32 IST