<
Categories: हेल्थ

Ragi for Constipation: कब्ज से परेशान लोगों के लिए किसी औषधि से कम नहीं रागी, रात में खाने से सुबह पेट हो जाएगा बिल्कुल साफ

Ragi For Constipation: आजकल बदलती लाइफस्टाइल और जंक फूड की आदतों ने पेट से जुड़ी समस्याओं को आम बना दिया है. बाहर का तला-भुना और पैकेटबंद खाना भले ही स्वाद में अच्छा लगता हो, लेकिन यही आदतें धीरे-धीरे पाचन तंत्र को कमजोर कर देती हैं. जिसके वजह से गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी परेशानी होने लगती है,आइए जानते है इन समस्याओं में रागी कितना फायदेमंद है.

Ragi For Constipation: अगर आपको भी रोज सुबह पेट साफ न होने की समस्या रहती है, तो अपनी डाइट में रागी (फिंगर मिलेट) को शामिल करना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. रागी में मौजूद भरपूर फाइबर पेट को अंदर से साफ करने में मदद करता है. खास बात यह है कि रात में रागी खाने से सुबह बाउल मूवमेंट बेहतर होता है और पेट खुलकर साफ हो जाता है.

कब्ज में क्यों असरदार है रागी?

आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार, जिन लोगों को लंबे समय से कब्ज की शिकायत रहती है, उन्हें रोज के भोजन में रागी को जगह देनी चाहिए. रागी में फाइबर के साथ-साथ कैल्शियम, आयरन और जरूरी अमीनो एसिड पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं. यह अनाज आंतों की कार्यक्षमता को सुधारने में मदद करता है और पेट की सफाई को आसान बनाता है.

फाइबर से भरपूर, पेट के लिए वरदान

रागी में सॉल्यूबल और नॉन-सॉल्यूबल दोनों तरह के फाइबर मौजूद होते हैं. यही फाइबर मल को नरम बनाते हैं और आंतों की गति को बेहतर करते हैं. नियमित रूप से रागी खाने से बाउल मूवमेंट सुधरता है और पुरानी कब्ज की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है. जिन लोगों को रोज पेट साफ न होने से परेशानी होती है, उनके लिए रागी बेहद कारगर साबित हो सकती है.

एसिडिटी और गैस में भी राहत

जब पाचन सही रहता है तो गैस और एसिडिटी की दिक्कत अपने आप कम होने लगती है. रागी की तासीर क्षारीय (एल्कलाइन) मानी जाती है, जो पेट में बनने वाले अतिरिक्त एसिड को संतुलित करने में मदद करती है. इससे खट्टी डकार, सीने में जलन और पेट फूलने जैसी समस्याएं भी कम हो सकती हैं.

वजन घटाने में भी मददगार

रागी सिर्फ पेट साफ करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वजन कंट्रोल करने में भी सहायक है. इसमें मौजूद कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट धीरे-धीरे पचते हैं, जिससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है. इससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचाव होता है. यही वजह है कि वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी रागी एक अच्छा विकल्प है.

गट हेल्थ और इम्युनिटी को करता है मजबूत

अच्छी सेहत की शुरुआत गट हेल्थ से होती है. रागी में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं. इससे पाचन बेहतर होता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत बनती है. जब गट हेल्दी रहता है तो शरीर पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित कर पाता है.

मेटाबॉलिज्म को रखता है संतुलित

रागी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए यह ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाता. यही कारण है कि डायबिटीज के मरीज भी सीमित मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं. रागी खाने से मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है और पाचन क्रिया संतुलित बनी रहती है, जिससे शरीर अंदर से स्वस्थ महसूस करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

ऊना जिला परिषद में भाजपा का प्रभुत्व, 17 में से 11 सीटें जीतकर मचाया धमाल, जानिए ताजा हाल

Himachal Pradesh News: ऊना जिला परिषद चुनाव में 17 में से 11 सीटें जीतकर भाजपा…

Last Updated: June 1, 2026 14:28:17 IST

गलत टाइम पर खाएंगे तो ‘अमृत’ भी बनेगा जहर! एक्सपर्ट से जानें कद्दू, अलसी और चिया सीड्स खाने का सही समय और तरीका

न्यूजीलैंड हार्ट फाउंडेशन के एक शोध से पता चलता है कि सप्ताह में 3-4 मुट्ठी…

Last Updated: June 1, 2026 14:19:37 IST

RCB की जीत के रोमांस में डूबे अनुष्का-विराट, मैदान पर दिखा दिल जीतने वाला पल, वीडियो वायरल

Kohli-Anushka Romantic Moment: आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी की जीत…

Last Updated: June 1, 2026 14:12:45 IST

Marble vs Tiles: घर की फ्लोरिंग के लिए क्या है बेहतर? मजबूती और कीमत में कौन ज्यादा किफायती, समझें अंतर

घर का फर्श न केवल उसकी खूबसूरती बढ़ाती हैबल्कि, कहीं न कहीं फर्श को लंबे…

Last Updated: June 1, 2026 13:55:29 IST

प्रेग्नेंसी में ‘देवी’ और बाद में मोटी.. मां बनते ही बदल जाता है लोगों का नजरिया; कियारा आडवाणी का छलका दर्द

Kiara Advani: अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने मां बनने के बाद का अनुभव साझा किया है.…

Last Updated: June 1, 2026 13:53:35 IST

पूर्व सेलेक्टर का बयान, बोले- वैभव सूर्यवंशी को जल्द टीम इंडिया में मौका दो, अजीत अगरकर को दी सलाह

आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप जीतने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को जल्द टीम इंडिया…

Last Updated: June 1, 2026 13:50:40 IST