<
Categories: हेल्थ

क्या आप भी फलों में नमक, चीनी और चाट मसाला डालकर खाते हैं, तो पहले ये जान लें!

क्या आप भी फलों की चाट और सलाद में नमक, चाट मसाला, चीनी और नींबू डालके खाते हैं तो ये खबर आपके लिए है. बेशक जुबान का स्वाद बढ़ाने के लिए आपको ऐसे एक्सपेरीमेंट करना पसंद हो, लेकिन इससे जुड़े खतरों को लेकर एक्सपर्ट ने चेतावनी दी है. जरा आप भी जान लें-

गर्मियों का मौसम हो और शाम की हल्की भूख….ऐसे वक्त में चटपटी फ्रूट चाट से बेहतर और क्या हो सकता है. हाइड्रेशन के साथ न्यूट्रीशन भी मिल जाता है, लेकिन हम भारतीय हैं, बिना स्वाद बनाए न फल खाते हैं और न सलाद. कुछ लोग फलों में चीनी, नमक और चाट मसाला तक डालके खाते हैं.  क्या आप भी उनमें से एक हैं, जो फल और सलाद को चटपटा स्वाद देकर ही खाते हैं तो सावधान हो जाईए. आपकी ये आदत अंजाने में खतरनाक बीमारियों को दावत देती है और आपको स्वाद के चक्कर में पता ही नहीं चलता

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

इस मामले में द लल्लनटॉप की रिपोर्ट में न्यू्ट्रिशनिस्ट सोनिया बख्शी ने बताया कि फलों में पहले से ही मिनरल्स, विटामिंस और फाइबर्स के अलावा एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. फलों के फायदे की बात करें तो ये सेल्स को नष्ट होने बचाते हैं और इम्यूनिटी को भी स्ट्रांग करते हैं, जिससे बीमारियों का खतरा कम हो जाता है. गर्मी में आने वाले ज्यादातर फल तो शरीर में हाइड्रेशन मेंटेन करते हैं, लेकिन इनमें नमक, चीनी और चाट मसाला डालके खाना रिस्की हो सकता है.

क्या हैं नुकसान?

पोषण विशेषज्ञ बताती हैं कि असल में नमक हमारे शरीर में पानी को रोकने का काम करता है. इसलिए जब हम फलों में नमक या चाट मसाला डालके खाते हैं तो ब्लड में पानी की मात्रा बढ़ जाती है और नलियों पर दवाब पड़ता है. इससे अचानक बीपी बढ़ सकता है. और यदि फलों में चटपटा बनाके खाने की आदत आपको लंबे वक्त से है तो हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक और किड़नी डिजीज का खतरा भी बढ़ सकता है. 

फलों में क्यों न डालें चीनी?

कुछ लोगों को आम, केला, खरबूज जैसे फलों में चीनी डालके खाना पसंद होता है. यदि आप भी ऐसा करते हैं तो जान लें कि आपकी ये आदत न सिर्फ आपके वजन को बढ़ाएगी, बल्कि डायबिटीज का रिस्क भी हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि चीनी में करीब 48 कैलोरीज होती हैं और ज्यादा कैलोरीज मतलब ज्यादा मुसीबत. ऐसा करने से कई बार फलों का नेचुरल टेस्ट खो जाता है और जो फल आप फायदे के लिए खा रहे थे, अब वही फल नमक और चीनी डलने के बाद आपकी सेहत पर अटैक करेंगे.

खाने के साथ भी न खाएं फल

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट में डाइटीशियन अंजू विश्वकर्मा बताती हैं कि अक्सर हम भारतीयों की आदत होती है कि खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए फल और सलाद खाएं. हालांकि सलाद खाने की बात तो ठीक है, लेकिन फलों को खाने से बचें. ऐसा इसलिए भी जरूरी है कि क्योंकि हमारा खाना पहले से ही कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी से भरा होता है. ऐसे में फल भी खाएंगे तो कार्ब्स और कैलोरी दोनों की मात्रा शरीर में बढ़ जाएगी.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है. 

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

एक जीप, 5 ‘ड्राइवर’ और मुंह में विमल… यूपी के इस ‘खतरों के खिलाड़ी’ का वीडियो वायरल!

हाथ में स्टीयरिंग, मुंह में विमल और फिर ड्राइवर ने ऐसी हालत में दौड़ाई जीप…

Last Updated: May 17, 2026 19:40:53 IST

Likeness Detection: यूट्यूब का नया फीचर देगा Deepfake से सुरक्षा, जानें कैसे काम करता है, step by step guide

यूट्यूब ने नया AI-पावर्ड Likeness Detection फीचर पेश किया है. यह फीचर आम यूजर को…

Last Updated: May 17, 2026 18:16:00 IST

Swaminarayan Temple: तरबूज के बाद अब ‘मैंगो अन्नकूट’! भगवान के लिए सजाया गया रसीले आमों का भव्य दरबार

Mango Annakut Vadtal Dham: गुजरात के वड़ताल धाम से भक्ति और आस्था की एक बेहद…

Last Updated: May 17, 2026 18:04:06 IST

हिम्मत हो तो ऐसी! अकेली महिला ने दो लुटेरों को सिखाया सबक, दिलेरी देख लोग कर रहे सलाम

Viral Video: यूपी से एक महिला की बहादुरी का वीडियो सामने आया है, जहां अकेली…

Last Updated: May 17, 2026 17:11:07 IST

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर ने IPL में लगाई अनोखी ‘सेंचुरी’, धोनी-रोहित के क्लब में शामिल

Shreyas Iyer IPL Records: आरसीबी के खिलाफ कप्तान के तौर पर मैदान पर उतरते ही…

Last Updated: May 17, 2026 17:05:20 IST

UP Work From Home: पेट्रोल-डीजल की बचक के लिए यूपी सरकार का मास्टरप्लान, हफ्ते में 2 दिन घर से काम

Uttar Pradesh WFH News: पश्चिम एशिया में चल रहे संकट और पीएम मोदी की अपील…

Last Updated: May 17, 2026 16:16:21 IST