<
Categories: हेल्थ

Food Combos to Avoid: शराब के साथ मिठाई… बढ़ेगा नशा या बीमारी की गारंटी, एक्सपर्ट ने बताई चौंकाने वाली बात

Food Combos to Avoid: शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक है. इसके बाद भी लोग त्योहारों से लेकर पार्टियों में इसका खूब सेवन करते है. कई लोग शराब के साथ मिठाई खाते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं ऐसा करके आप खुद की सेहत भी बिगाड़ सकते हैं. आइए जानते हैं इसके नुकसान-

Food Combos to Avoid: शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक है. अगर दवा के अलावा इसका इस्तेमाल किया जाए तो गंभीर बीमारी होनी लगभग तय है. इसके बाद भी लोग त्योहारों से लेकर पार्टियों में इसका खूब सेवन करते है. वैसे तो शराब पीने से बचना चाहिए, लेकिन फिर भी ड्रिंक करते हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए. दरअसल, कई लोग शराब पीते समय कुछ भी खा लेते हैं. कोई नमकीन खाते हैं तो कोई मिठाई भी खाते हैं. ज्यादातर लोग यही मानते हैं कि मिठाई के साथ शराब पीने के नशा बढ़ जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं ऐसा करके आप खुद की सेहत भी बिगाड़ सकते हैं. अब सवाल है कि, क्या मिठाई के साथ शराब पीना सही है? मिठाई के साथ शराब पीने के नुकसान क्या हैं? इस सवालों की सच्चाई जानने के लिए India News ने अपोलो मेडिक्स हॉस्पिटल लखनऊ की डाइटिशियन प्रीती पांडे से बात की-

मीठे के साथ शराब क्यों नहीं पीना चाहिए?

डाइटिशियन बताती हैं कि, शराब पीते समय मीठा कभी नहीं खाना चाहिए. ऐसा करने से आप नशा नहीं, बल्कि बीमारियों को बढ़ाते हैं. बता दें कि, जब आप शराब के साथ मीठा खाते हैं तो इससे न सिर्फ शराब का नशा दोगुना होगा, बल्कि उल्टी, हाई लो लिपोप्रोटीन, डेंसिटी कोलेस्ट्रॉल, हाई ट्राइग्लिसराइड होगा. यही नहीं, ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है. 

अगर मिठाई के साथ शराब पिएंगे तो क्या होगा?

शराब में मुख्य कंटेंट एल्कोहल होता है, जो खून में मिल कर ब्लड फ्लो तेज करता है स्नायुतंत्र ((spinal cord) पर प्रभाव डालता है. रही बात, मिठाई की तो उसमें अन्य सामाग्री के साथ मुख्य रूप से शक्कर या गुड होती है. ये दोनों कार्बोहाइड्रेट के रूप हैं. जब इनका पाचन होता है तो ये पहले एल्कोहल में बदलते हैं. यह एल्कोहल शराब के एल्कोहल के साथ मिलकर काकटेल बना लेता है मतलब कई तरह के एल्कोहल का मिश्रण जो शरीर के लिए ज्यादा हानिकारक बना देता है.

मिठाई के साथ शराब पीने के नुकसान?

डाइटिशियन बताती हैं कि, शराब पहले से ही शरीर में पानी की कमी करती है, और मीठे खाद्य पदार्थों के साथ इसका सेवन करने से यह कमी और बढ़ सकती है. ऐसा होने से सिरदर्द या थकान का कारण बन सकती है. इसके अलावा, ब्लड शुगर में अचानक वृद्धि, वजन बढ़ना, हृदय रोग, हैंगओवर और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.

मीठा पसंद है तो क्या खाएं?

एक्सपर्ट कहती हैं कि, अगर किसी को मीठा खाना पसंद है तो ताजे फल या अधिक कोको वाली डार्क चॉकलेट चुनें. क्योंकि, इनमें चीनी कम होती है और इनसे कुछ सेहत लाभ भी होते हैं. ताजे फलों में केले या बेरीज़ बेहतर हैं, क्योंकि ये पोटेशियम और अन्य पोषक तत्व देते हैं और चीनी कम होती है. वहीं, डार्क चॉकलेट में चीनी कम होती है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar
Tags: Health News

Recent Posts

RBI ने एक ही झटके में 150 NBFC का रजिस्ट्रेशन क्यों किया रद्द? चौंकाने वाली वजह कर देगी हैरान

RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…

Last Updated: May 14, 2026 22:57:25 IST

QR कोड हिस्ट्री से रेस्तरां स्टाफ ने निकाला महिला का नंबर, फिर रात में किया ये कांड, Video देख सहम उठेगा कलेजा

Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…

Last Updated: May 14, 2026 22:34:19 IST

IPL के बीच क्रिकेटर का संन्यास, फर्स्ट क्लास को कहा अलविदा, 10000 से भी ज्यादा रन बनाए

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…

Last Updated: May 14, 2026 19:51:37 IST

महंगे प्रोडक्ट्स नहीं चेहरे पर लगाएं मैंगो फेस पैक, 10 मिनट में घर पर करें तैयार

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…

Last Updated: May 14, 2026 18:38:34 IST

वाह रे भैया स्कूटी पर स्कूटी! सड़क पर निकली ऐसी सवारी कि दंग रहे लोग, महिला ने खींचा ध्यान

Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: May 14, 2026 18:32:37 IST

Joke of the Day: दादी मां आप टे बोलकर दिखाओ… वजह पूछने पर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…

Last Updated: May 14, 2026 16:04:32 IST