Watermelon Eating Mistakes: गर्मी में ताजगी और पोषण के लिए आप जिस तरबूज को खा रहे हैं, वो आपकी सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकता है. गुरुग्राम के गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट ने बताया है कि कैसे तरबूज गलत तरीके से और गलत समय खाने पर पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं. कुछ लोगों को तरबूज के सेवन में विशेष सावधानी बरतने की सलाह भी दी जा रही है-
क्या तरबूज जानलेवा हो सकता है? डॉक्टर ने दी सख्त चेतावनी, हो सकती हैं ये गंभीर पेट की समस्याएं!
Watermelon Eating Mistakes: गर्मियों में आम की तरह लोगों को ही तरबूज का भी शौक होता है. चाहे बच्चे हों या बूढ़े, इसका मीठा स्वाद और रस से भरा टेक्सचर सबको खूब पसंद आता है. तरबूज खाते ही ताजगी महसूस होने लगती है. साल 2024 में, फूड बायोसाइंस में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चला है कि तरबूज में मौजूद पोषक तत्व और एंजाइम्स आपका पेट भरा हुआ रखते हैं, जिससे लू लगने जैसी समस्याएं नहीं होती और क्रेविंग भी कंट्रोल रहती है, लेकिन कुछ लोगों की शिकायत रहती है कि तरबूज खाने से उनका पेट फूल जाता है या उनका डायजेशन खराब हो जाता है.
ऐसी ही तमाम शिकायतों के बारे में गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. अनुकल्प प्रकाश बताते हैं कि तरबूज में पानी की मात्रा 90% से अधिक होती है, जिसके चलते ये आसानी से पच जाता है, लेकिन खाने के तुरंत बाद, स्पेशली फैट या प्रोटीनयुक्त फूड के बाद तरबूज खाने से पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है, जिसके कारण पेट में भारीपन या पेट फूलने की समस्या हो सकती है.
तरबूज एक हेल्दी और हाइड्रेटिंग फ्रूट है, जो हर किसी के लिए नुकसानदायक नहीं होता, लेकिन इसे खाने का सही समय और तरीका मालूम हो तो इसके पोषक तत्व गर्मी की ज्यादातर हेल्थ प्रॉबलम्स को ट्रीट कर सकते हैं. जानें-
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में डॉक्टर सज्जन राजपुरोहित बताते हैं कि खाने के साथ या खाने के तुरंत पहले-बाद में तरबूज खाने से डायजेशन खराब हो सकता है और गंभीर स्थिति भी हो सकती है, लेकिन इसके जानलेवा स्तर तक पहुंचने के पीछे के कारण दूसरे हैं-
तरबूज हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है. खासतौर पर डायबिटीज के पेशेंट को तरबूज खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए, क्योंकि तरबूज में नेचुरल शुगर की मात्रा काफी अधिक होती है, जो ब्लड शुगर का लेवल बढ़ा सकती है. इसके अलावा, इरिटेबल बाउल सिंड्रोम या अक्सर पेट की समस्या बने रहने पर भी तरबूज का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह-मशवरा अवश्य कर लेना चाहिए.
एनडीटीवी की रिपोर्ट में डॉ. अनुकल्प प्रकाश बताते हैं कि खाने के तुरंत पहले या तुरंत बाद तरबूज नहीं खाना चाहिए. अच्छे डायजेशन और गर्मी में पेट की दिक्कतों से बचने के लिए हमेशा तरबूज को अकेले ही खाएं. इसे दूसरे फलों के साथ भी मिक्स न करें. नाश्ते के 2 घंटे बाद या शाम के समय तरबूज खाने से हाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बना रहता है.
ये भी पढ़ें:- Alert: आसमान से बरसती आग और लू का कहर! शरीर को ‘Heat Stroke’ से बचाने के लिए नोट कर लें ये 5 जरूरी बातें!
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
आप Red Magic 11S Pro vs Oppo K15 Pro Plus में से कोई एक स्मार्टफोन…
Silver Rate Today 20 May 2026: चांदी के दामों में बुधवार (20 मई, 2026) को…
Gold Price Today 20 May 2026: सोने के दामों में बुधवार (20 मई, 2026) को…
डायबिटीज के मरीजों के मन में अक्सर सवाल होता है कि उन्हें केला और आम…
Modi Government 12 Years : पीएम मोदी के दूरदर्शी विजन, साहसी नेतृत्व के चलते प्रधानममंत्री…
Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर से लटका…