<
Categories: हेल्थ

क्या आप भी करते हैं बेवजह शॉपिंग! कहीं इस बीमारी के तो नहीं हो गए शिकार? तुरंत डॉक्टर के पास भागें, वरना…

Explainer- Oniomania Compulsive Buying Disorder: शॉपिंग करने में कोई बुराई नहीं है लेकिन अगर यह लत बन जाए तो जल्दी मेंटल डिसऑर्डर में बदल जाती है. अगर आप उन लोगों में हैं जिन्हें हमेशा शॉपिंग की ही पड़ी रहती हैं तो जान लीजिए कि ये भी एक तरह की बीमारी है. इस बीमारी को मेडिकली भाषा में कंपल्सिव बाइंग डिसऑर्डर या ओनियोमेनिया कहा जाता है. मनोचिकित्सक डॉ. विवेक कुमार बता रहे हैं इस बीमारी के बारे में-

Oniomania Compulsive Buying Disorder: शादी-समारोह या त्योहारों पर खरीददारी करना एक सामान्य बात है. इस दौरान लोग घर की जरूरत के सामान से लेकर अपने और परिवार के लिए कुछ न कुछ लेते हैं. इस तरह की शॉपिंग 3 महीने में तो कोई 6 महीने में करते हैं. हालांकि, शॉपिंग करने में कोई बुराई नहीं है लेकिन अगर यह लत बन जाए तो जल्दी मेंटल डिसऑर्डर में बदल जाती है. अगर आप उन लोगों में हैं जिन्हें हमेशा शॉपिंग की ही पड़ी रहती हैं तो जान लीजिए कि ये भी एक तरह की बीमारी है. डॉक्टर बेवजह या ज्यादा शॉपिंग को एक तरह की मानसिक बीमारी मानते हैं.

इस बीमारी को मेडिकली भाषा में कंपल्सिव बाइंग डिसऑर्डर या ओनियोमेनिया कहा जाता है. दुनिया भर में बहुत से ऐसे लोग हैं जो इस बीमारी के शिकार हैं, लेकिन वो इसे पहचान नहीं पाते हैं. एक आंकड़ों के अनुसार, विकासशील देशों में हर 20 में से 1 व्यक्ति इस बीमारी का शिकार होता है. अब सवाल है कि आखिर ज्यादा शॉपिंग करने की बीमारी क्या है? महिला या पुरुष… किसमें यह बीमारी अधिक होती है? किस उम्र के लोगों में इस बीमारी का खतरा? इस बारे में India News को बता रहे हैं राजकीय मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सक डॉ. विवेक कुमार-

महिलाओं में यह बीमारी अधिक

2015 के लेखों के अनुसार, पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में ओनियोमेनिया की बीमारी की संभावना तीन गुना ज्यादा होती है. कंपल्सिव बाइंग डिसऑर्डर की शुरुआत कम उम्र से ही शुरू हो जाती है और ऐसा कम ही देखा गया है कि 30 साल की उम्र के बाद किसी में ये लक्षण पैदा हों. शोध में यह भी पता चला है कि ये समस्या समय के साथ बढ़ती जाती है.

युवाओं में सबसे ज्यादा बढ़ रही लत

2016 में हुई स्टडी “Compulsive Buying Behavior: Clinical Comparison with Other Behavioral Addictions” के अनुसार युवाओं में कंपल्सिव बाइंग बिहेवियर (CBB) लगातार 4.9% से बढ़ रहा है. इसमें 18 से 30 साल के युवा ज्यादा हैं. मनोचिकित्सक कहते हैं कि ओनियोमेनिया कंपल्सिव बाइंग डिसऑर्डर है. इसमें व्यक्ति को शॉपिंग करने की लत लग जाती है और बेवजह हर समय शॉपिंग करता है. ऐसा तनाव, एंग्जाइटी, अकेलेन, आत्मविश्वास की कमी समेत कई वजहों से हो सकता है.

लड़कियों में अधिक बीमारी के खतरे क्यों

1915 में जर्मन मनोचिकित्सक एमिल क्रेपेलिन ने शॉपिंग की लत को ओनियोमेनिया नाम दिया. ग्रीक में ओनियोस का मतलब सेल होता है और मेनिया का मतलब पागलपन. यह शब्द 1980 के बाद ज्यादा प्रचलन में आया. ओनियोमेनिया पर एक सर्वे हुआ जिसमें सामने आया कि जिन लड़कियों को शॉपिंग की लत होती है, वह सबसे ज्यादा अपनी लुक पर पैसा खर्च करती हैं. उन्हें कपड़े, जूते, हैंडबैग, मेकअप जैसी चीजें खरीदनी होती हैं. 

मानसिक बीमारी ओनियोमेनिया के लक्षण

ओनियोमेनिया के शिकार लोग हमेशा शॉपिंग की इच्छा रखते हैं. वह खुद को शॉपिंग से बिजी रखना चाहते हैं. अगर वह ऐसा ना करें तो परेशान हो जाते हैं. वह हद से ज्यादा चीजें खरीद बैठते हैं. शॉपिंग करने से उन्हें खुशी मिलती है, वह चाहकर भी खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं. ऐसे लोग कभी बजट बनाकर शॉपिंग नहीं करते. 

इस मानसिक बीमारी के दो बड़े कारण

डॉक्टर कहते हैं कि, ओनियोमेनिया को कई सोशल और इकोनॉमिकल कारक भी प्रभावित करते हैं. सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर को देख उनका मन भी करता है कि वह रोज नई-नई चीजें खरीदकर ट्राई करें. वहीं, ई-कॉमर्स साइट्स भी बार-बार नोटिफिकेशन देकर या सोशल मीडिया पर प्रॉडक्ट्स को दिखाकर लोगों को शॉपिंग करने के लिए ललचाती हैं. इसके अलावा लोगों को इस बीमारी का शिकार क्रेडिट कार्ड ने भी बनाया है. इससे लोगों को खर्च करते वक्त पैसों की चिंता नहीं करनी पड़ती. ऐसे में बेहतर है कि ऐसे लोगों से क्रेडिट कार्ड दूर रखें. 

ओनियोमेनिया से बचाव कैसे करें

डॉक्टर बताते हैं कि, ओनियोमेनिया एक मेंटल डिसऑर्डर है, जिसके लिए थेरेपी ली जाती हैं. यह बीमारी कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी और मेडिसिन से ठीक हो सकती है. कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी में मरीज से बातचीत की जाती है और यह समस्या क्यों है, इसका पता लगाया जाता है. अगर व्यक्ति को किसी बात की चिंता है, कोई अवसाद है तो उसे पहचान कर उस पर काबू किया जाता है. लेकिन, यह सबकुछ डॉक्टर की सलाह से ही संभव है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar
Tags: Health News

Recent Posts

Gold Price Today 15 May 2026: सोने के दाम घटे या फिर बढ़े, नोट करें अपने शहरों का हाल

Gold Price Today 15 May 2026: सोने के दामों में उतार का दौर जारी है.…

Last Updated: May 15, 2026 15:36:34 IST

‘बैलगाड़ी चाहिए तो यहां संपर्क करें’… पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर EV वालों ने ली चुटकी, घोड़ा खरीदने की सलाह!

डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है.…

Last Updated: May 15, 2026 14:02:00 IST

Hanta Virus Outbreak: इंसानियत पर भारी पड़ेंगे अदृश्य दुश्मन! बाबा वेंगा की भविष्यवाणी और 2026 का कड़वा सच

बाबा वेंगा की उस भविष्यवाणी ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है, जिसमें साल…

Last Updated: May 15, 2026 13:28:02 IST

RBI ने एक ही झटके में 150 NBFC का रजिस्ट्रेशन क्यों किया रद्द? चौंकाने वाली वजह कर देगी हैरान

RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…

Last Updated: May 14, 2026 22:57:25 IST

QR कोड हिस्ट्री से रेस्तरां स्टाफ ने निकाला महिला का नंबर, फिर रात में किया ये कांड, Video देख सहम उठेगा कलेजा

Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…

Last Updated: May 14, 2026 22:34:19 IST

IPL के बीच क्रिकेटर का संन्यास, फर्स्ट क्लास को कहा अलविदा, 10000 से भी ज्यादा रन बनाए

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…

Last Updated: May 14, 2026 19:51:37 IST