Benefits of vitamin K: विटामिन ‘के’ हेल्दी हड्डियों और टिश्यूज के लिए शरीर में प्रोटीन बनाने में मदद करता है. यह ब्लड क्लॉटिंग के लिए प्रोटीन को बनाने में भी सहायक है. शरीर में पर्याप्त ‘विटामिन के’ न होने से अधिक ब्लीडिंग का जोखिम बढ़ सकता है. अब सवाल है कि आखिर विटामिन के कितने प्रकार के होते हैं? विटामिन के का शरीर में क्या काम है? विटामिन K की कमी कैसे दूर करें? आइए जानते हैं इस बारे में-
जानिए, शरीर के लिए जरूरी क्यों है विटामिन K. (Canva)
Benefits of vitamin K: आपको जानकर हैरानी होगी कि, सेहतमंद रहने के लिए शरीर को 13 आवश्यक विटामिन्स (A, C, D, E, K और 8 बी-कॉम्प्लेक्स) की जरूरत होती है. ये सभी तत्व हमें ऊर्जा उत्पादन, रोग प्रतिरोधक क्षमता, हड्डियों के स्वास्थ्य और त्वचा के लिए जरूरी हैं. आज बात करेंगे विटामिन K की. बता दें कि, विटामिन ‘के’ हेल्दी हड्डियों और टिश्यूज के लिए शरीर में प्रोटीन बनाने में मदद करता है. यह ब्लड क्लॉटिंग के लिए प्रोटीन को बनाने में भी सहायक है. शरीर में पर्याप्त ‘विटामिन के’ न होने से अधिक ब्लीडिंग का जोखिम बढ़ सकता है. अब सवाल है कि आखिर विटामिन के कितने प्रकार के होते हैं? विटामिन के का शरीर में क्या काम है? विटामिन K की कमी कैसे दूर करें? आइए जानते हैं इस बारे में-
मेडिकल न्यूज टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, विटामिन के फैट-सॉल्युबल विटामिन्स के उस ग्रुप को कहा जाता है, जो ब्लड क्लॉटिंग, बोन मेटाबॉलिज्म और ब्लड कैल्शियम लेवल को रेगुलेट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
विटामिन ‘के’ तीन प्रकार के होते हैं. विटामिन K1 (फाइलोक्विनोन), विटामिन K2 (मेनाक्विनोन) और विटामिन K3 (मेनाडायोन). बता दें कि, K1 पौधों (हरी पत्तेदार सब्जियों) से मिलता है. वहीं, K2 आंत के बैक्टीरिया और किण्वित खाद्य पदार्थों द्वारा निर्मित होता है, जबकि K3 एक कृत्रिम (सिंथेटिक) रूप है.
बोन हेल्थ मेंटेन रखे: विटामिन K हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है. यह स्ट्रांग हड्डियों को मेंटेन रखने और बोन डेंसिटी को बढ़ाने में मददगार है.
हार्ट हेल्दी रखे: विटामिन के ब्लड प्रेशर को कम करने में फायदेमंद हो सकता है जिससे हार्ट हेल्थ सही रहता है.
पीरियड पेन कम करे: विटामिन के हॉर्मोन रेगुलेशन को बनाए रखता है, जिससे पीरियड के दौरान होने वाली समस्याओं जैसे दर्द से राहत मिल सकती है.
इम्यून सिस्टम: विटामिन के इम्यून सिस्टम को प्रोटेक्ट करने और स्ट्रांग बनाने में भी मददगार है. शरीर में इसके होने से बीमारियों से बचाव होता है.
नोएडा की डाइटिशियन खुशबू शर्मा बताती हैं कि, विटामिन के प्राप्त करने के लिए नेचुरल फूड सब्जियां जैसे पालक, ब्रोकोली, फलियां और सोयाबीन अधिक कारगर हैं. इसके अलावा, विटामिन के प्राप्त करने के लिए आप अंडे, स्ट्रॉबेरीज और मीट का भी सेवन कर सकते हैं. हालांकि, किसी भी चीज का सेवन करने से पहले एक्सर्ट की सलाह जरूरी है.
Bihar News: बिहार के सुपौल जिले के राजेश्वरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चरने गांव में…
Telangana News: अलवाल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक कलयुगी मां…
Vaibhav Suryavanshi Statement: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 93 रनों की तूफानी पारी खेलने के…
Funny Jokes of the Day: सेहतमंद रहने के लिए अच्छा खानपान ही नहीं, बल्कि अच्छी…
Most Sixes In IPL: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में इतिहास…
Neeraj Singh Murder: सालों बाद, पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या का मामला, एक…