Live TV
Search
Home > हेल्थ > Pregnancy Health: प्रेग्नेंसी में सुबह की वॉक इतनी जरूरी क्यों? डॉक्टर ने बताए मां और शिशु के लिए 5 फायदे

Pregnancy Health: प्रेग्नेंसी में सुबह की वॉक इतनी जरूरी क्यों? डॉक्टर ने बताए मां और शिशु के लिए 5 फायदे

Morning Walk During Pregnancy: डॉक्टर हर प्रेग्नेंट महिला को सुबह-सुबह पैदल चलने की सलाह देते हैं. अब सवाल है कि आखिर, रोज पैदल चलने से क्या होगा? जच्चा-बच्चा की सेहत पर क्या होगा असर? प्रेग्नेंसी में सुबह पैदल चलने के फायदे क्या हैं? इस बारे में बता रही हैं एम्स रायबरेली की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. ज्योत्सना देवी-

Written By:
Last Updated: July 21, 2026 16:46:18 IST

Mobile Ads 1x1

Morning Walk During Pregnancy: प्रेग्नेंसी… वो समय होता है जब शारीरिक और भावनात्मक दोनों तरह से बदलाव होता है. एक्सपर्ट के मुताबिक, स्वस्थ रहने और प्रेग्नेंसी की चुनौतियों से निपटने का सबसे अच्छा तरीका सुबह के समय ‘पैदल चलना’ है. बता दें कि, वॉकिंग, एक्सरसाइज का एक कम प्रभाव वाला रूप है जो मां और बच्चे दोनों के लिए कई लाभदायक हो सकता है. इसीलिए डॉक्टर हर प्रेग्नेंट महिला को सुबह-सुबह पैदल चलने की सलाह देते हैं. अब सवाल है कि आखिर, रोज पैदल चलने से क्या होगा? जच्चा-बच्चा की सेहत पर क्या होगा असर? प्रेग्नेंसी में सुबह पैदल चलने के फायदे क्या हैं? इस बारे में बता रही हैं एम्स रायबरेली की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. ज्योत्सना देवी-

प्रेग्नेंसी में सुबह पैदल चलने के फायदे

वजन कंट्रोल करे: प्रेग्नेंसी में वजन बढ़ना सामान्य सी बात है, क्योंकि जैसे-जैसे बच्चा बढ़ता है शरीर प्रसव के लिए तैयार होता जाता है. दरअसल, अधिक वजन बढ़ने से जेस्टेशनल डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है. इसीलिए गर्भावस्था के दौरान बढ़ते वजन को नियंत्रित करने के लिए पैदल चलना एक सुरक्षित तरीका है. बता दें कि, यह जोड़ों पर अधिक दबाव डाले बिना कैलोरी बर्न और शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार हो सकता है.

हार्ट को हेल्दी रखे: प्रेग्नेंसी हृदय प्रणाली पर अधिक दबाव डालती है, क्योंकि हार्ट विकसित हो रहे भ्रूण को रक्त पंप करने के लिए अधिक मेहनत करता है. इसलिए गर्भावस्था के दौरान हृदय संबंधी स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए पैदल चलना एक बेहतर ऑप्शन है. ऐसा नियमित करने से यह हार्ट को मजबूत बनाने और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में मदद कर सकता है, जिससे प्रीक्लेम्पसिया जैसी समस्याओं का जोखिम कम होता है.

तनाव दूर करे: प्रेग्नेंसी का समय हर महिला के लिए एक तनावपूर्ण और भावनात्मक समय होता है. इस तनाव को दूर के लिए नियमित सुबह टहलने की आदत डालें. क्योंकि चिंता को कम करने का यह बेहतर ऑप्शन हो सकता है. बता दें कि पैदल चलने से एंडोर्फिन रिलीज होता है, जिसे ‘फील-गुड’ हार्मोन भी कहा जाता है. ये हार्मोन मूड में सुधार कर तनाव को कम करने का काम करता है.

अच्छी नींद दिलाए: अक्सर प्रेग्नेंसी में ठीक से नींद न आना सामान्य सी बात है. इसकी एक वजह गर्भ में पल रहे बच्चा का मूवमेंट करना भी हो सकती है. लेकिन यदि आप सुबह के समय नियमित पैदल चलेंगे तो नींद की गुणवत्ता में सुधार तो होगा ही, साथ ही शरीर भी प्रेग्नेंसी के लिए तैयार होगा. बता दें कि, नियमित व्यायाम शरीर की सर्कैडियन रिदम को रेगुलेट करने में मदद कर सकता है, जिससे नींद की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है.

प्रसव में आसानी: गर्भावस्था के दौरान पैदल चलना शरीर को प्रसव के लिए तैयार करने में भी मददगार हो सकता है. यह पैल्विक मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद कर सकता है, जिससे प्रसव के दौरान पुश करना आसान हो सकता है. बता दें कि, सुबह चलने से स्टैमिना में भी सुधार हो सकता है, जिससे मां के लिए प्रसव की शारीरिक जरूरतों का सामना करना आसान हो जाता है.

MORE NEWS