दो दिवसीय यह इवेंट भारत के स्टार्टअप, बिज़नेस और इन्वेस्टमेंट इकोसिस्टम को सूरत में लाने के लिए पूरी तरह तैयार
सूरत (गुजरात) [भारत], 17 जून: भारत की अग्रणी स्टार्टअप समिट ’21BY72′ अपने लैंडमार्क सीज़न 5 के साथ 13-14 जून, 2026 को सूरत में अवध यूटोपिया में आयोजित होगी। इससे पहले इसके चार सफल और असरदार संस्करण सफलतापूर्वक आयोजित हो चुके है और अबकी बार पांचवे संस्करण के आयोजन की भी सभी तैयारीयां पूरी कर ली गई है।
अरहम शेयर द्वारा प्रस्तुत, संगिनी ग्रुप द्वारा सह-प्रायोजित और एरिगेटो कैपिटल द्वारा आयोजित, ’21BY72′ स्टार्टअप समिट(शिखर सम्मेलन), आज एंटरप्रेन्योरशिप(उद्यमिता), इनोवेशन, इन्वेस्टमेंट, बिज़नेस सहयोग और इकोसिस्टम डेवलपमेंट के लिए भारत के सबसे तेज़ी से बढ़ते प्लेटफॉर्म में से एक बन गई है।
इसकी शुरुआत फाउंडर्स(संस्थापक) और इन्वेस्टर्स(निवेशकर्ताओं) के बीच एक मजबूत संपर्क स्थापित करने् के विज़न के तौर पर हुई थी। यह आज एक समृद्ध इकोसिस्टम बन गया है, जो पूरे भारत और दूसरी जगहों से एंटरप्रेन्योर्स, स्टार्टअप्स, MSMEs, कॉर्पोरेट्स, वेंचर कैपिटल फंड्स, एंजेल इन्वेस्टर्स, फैमिली ऑफिस, पॉलिसीमेकर्स, वेल्थ मैनेजर्स, इन्वेस्टमेंट बैंकर्स, क्रिएटर्स, प्रोफेशनल्स, विद्यार्थियों और उद्योग अग्रणियों को एक साथ लाता है।
बीते कुछ वर्षो के दौरान, इस समिट ने एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने, कोलेबोरेशन(सहयोग) को संभव बनाने, निवेश पर बातचीत को आसान बनाने, इनोवेशन(नवाचार) को सपोर्ट करने और सूरत को स्टार्टअप्स और वेंचर कैपिटल एक्टिविटी के लिए एक उभरते हुए स्थान के तौर पर प्रमोट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
यह समिट सभी बिज़नेस और इनोवेशन इकोसिस्टम के लिए खुली है :
’21BY72 सीज़न 5′ को एंटरप्रेन्योरशिप के सफ़र में सभी स्टेकहोल्डर के लिए एक प्लेटफ़ॉर्म के तौर पर डिज़ाइन किया गया है।
इस समिट में स्टार्टअप फाउंडर्स, एस्पायरिंग एंटरप्रेन्योर्स, MSMEs, बिज़नेस ओनर्स, कॉर्पोरेट लीडर्स, वेंचर कैपिटल फंड्स, एंजेल इन्वेस्टर्स, फैमिली ऑफिसेस, प्राइवेट इक्विटी फर्म्स, वेल्थ मैनेजर्स, इन्वेस्टमेंट बैंकर्स, इनक्यूबेटर्स, एक्सेलरेटर्स, स्टार्टअप इनेबलर्स, क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर, प्रोफेशनल्स, रिसर्चर्स, विद्यार्थियों, पॉलिसीमेकर्स(नीति-निर्माताओं) और इनोवेशन के उत्साही भागीदारों का हार्दिक स्वागत है।
चाहे पिर कोई भी सहभागी यदि कैपिटल(पूंजी) जुटाना चाहता हो, निवेश योग्य नए अवसर खोजना चाहता हो, स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप बनाना चाहता हो, इंडस्ट्री की जानकारी पाना चाहता हो, इनोवेशन खोजना चाहता हो, प्रोडक्ट्स और सर्विसेज़ का जानकारी के लिए उत्सुक हो, अपना नेटवर्क बढ़ाना चाहता हो या जाने-माने लीडर्स से सीखना चाहता हो, तो उनके लिए 21BY72 एक यूनिक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है, जो सभी के लिए बेहतर अवसर बनाने के लिए तैयार किया गया है।
यह समिट उन सभी के लिए पूरी तरह खुली है, जो भारत के एंटरप्रेन्योरियल भविष्य के बारे में सीखना, जुड़ना, सहयोग करना, निवेश करना, बनाना या योगदान देना चाहते हैं।

इससे पहले आयोजित समिट के चारों सीज़न की उपलब्धि पर एक नजर :
• 10,000+ लोगों की उपस्थिति
• 1,000+ इन्वेस्टर और इकोसिस्टम लीडर
• 100+ वेंचर कैपिटल फंड
• 250+ स्टार्टअप और बिज़नेस शोकेस
• 100+ स्पीकर (वक्ता)
• 55+ पैनल चर्चाएं
• 60+ लाइव स्टार्टअप पिच
इन नंबरों के आगे, इस समिट ने हज़ारों फाउंडर-इन्वेस्टर(संस्थापक-निवेशक) इंटरैक्शन, स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप, बिज़नेस कोलेबोरेशनश(व्यापार सहयोग), सदस्यता के अवसर, इकोसिस्टम कनेक्शन और लंबी अवधि के रिश्ते बनाए हैं, जो अलग-अलग इंडस्ट्रीज़ में वैल्यू बनाते रहते हैं।
’21BY72 सीज़न 5′ की हाइलाइट्स :
• 100+ कंपनियां अलग-अलग सेक्टर में प्रदर्शन करेगी
• 70+ स्पीकर और इंडस्ट्री लीडर
• वेंचर कैपिटल फंड, एंजेल इन्वेस्टर और फैमिली ऑफिस की भागीदारी
• स्टार्टअप पिचिंग के अवसर
• फंडरेज़िंग और इन्वेस्टर कनेक्ट सेशन
• स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के अवसर
• फाउंडर-इन्वेस्टर नेटवर्किंग
• इंडस्ट्री-स्पेसिफिक पैनल डिस्कशन
• फायरसाइड चैट
• बिज़नेस कोलेबोरेशन(सहयोग) के अवसर
• इकोसिस्टम नेटवर्किंग सेशन
• नॉलेज शेयरिंग और लर्निंग एक्सपीरियंस(ज्ञान का आदान-प्रदान आर सीखने के अवसर)
समिट के जाने-माने स्पीकर (वक्ता) :
प्रतीक गांधी, अंगद बेदी, ज़हीर इकबाल, पारुल गुलाटी, मनन वोहरा, अर्जुन वैद्य और सार्थक आहूजा इसके साथ ‘शार्क टैंक इंडिया’ के पहले सीज़न में निवेशक शार्क अशनीर ग्रोवर और अन्य कई फाउंडर, इन्वेस्टर, पॉलिसीमेकर (नीति-निर्माता), क्रिएटर और इंडस्ट्री एक्सपर्ट(उद्योग विशेषज्ञ) भी वक्ता के तौर पर उपस्थित रहेंगे।
समिट को इन अग्रणीओं की शुभकामनाएं मिली है :
श्री भूपेंद्र पटेल – माननीय मुख्यमंत्री श्री, गुजरात
सी. आर. पाटिल – माननीय केंद्रीय मंत्रीश्री
हर्ष संघवी – माननीय उप मुख्यमंत्रीश्री, गुजरात
एम. नागराजन, IAS – म्युनिसिपल कमिश्नर (महानगरपालिका आयुक्त), सूरत
श्री तेजस परमार, IAS – जिला कलेक्टर, सूरत
श्री स्वरूप पी., IAS – इंडस्ट्रीज़ कमिश्नर(उद्योग आयुक्त), गुजरात सरकार
श्री बंछानिधि पानी, IAS – म्युनिसिपल कमिश्नर (महानगरपालिका आयुक्त), अहमदाबाद
21BY72 समिट के आयोजन के पीछे इनकी दूरदर्शिता हैं :
रचित पोद्दार
फाउंडर, 21BY72
रचित ग्रुप
3C’s & Co.
स्टार्टअप इन्वेस्टर
CA प्रतीक तोसनीवाल
फाउंडर, 21BY72
पार्टनर, MICS इंटरनेशनल
स्टार्टअप इन्वेस्टर
CA मेहुल शाह
फाउंडर, 21BY72
पार्टनर, रसेश शाह & Co.
स्टार्टअप इन्वेस्टर
शरद तोदी
फाउंडर, 21BY72
डायरेक्टर, शार्ड फिनलीज
को-फाउंडर, नक्सजेन न्यूट्रिशन
स्टार्टअप इन्वेस्टर
लीडरशीप(नेतृत्व) के विचार :
रचित पोद्दार, फाउंडर – 21BY72
“जब हमने 21BY72 शुरू किया, तो इसका उद्देश्य, एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना था, जहां बड़े एंटरप्रेन्योर अपनी ग्रोथ को तेज़ करने के लिए ज़रूरी लोगों, कैपिटल, नॉलेज और अवसरों तक पहुंच सकें। आज समय के साथ, यह एक इवेंट से कहीं ज़्यादा बड़ा बन गया है। आज, 21BY72 फाउंडर्स, इन्वेस्टर्स, बिज़नेस लीडर्स, पॉलिसीमेकर्स, क्रिएटर्स और चेंजमेकर्स की एक कम्युनिटी को दिखाता है, जो अकसाथ मिलकर आपसी सहयोग के साथ उज्जवल भविष्य बनाने में विश्वास करते हैं। सूरत हमेशा से ही अपनी एंटरप्रेन्योरशिप की भावना के लिए जाना जाता है। 21BY72 के ज़रिए, हम शहर को इनोवेशन, इन्वेस्टमेंट और एंटरप्रेन्योरशिप के लिए दुनियाभर में पहचानी जाने वाली जगह बनाना चाहते हैं। सीज़न 5 सूरत की ग्लोबल स्टार्टअप स्टोरी बनाने और दुनिया को भारत की एंटरप्रेन्योरशिप की क्षमता दिखाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।”
CA प्रतीक तोसनीवाल, फाउंडर – 21BY72
“अगला दशक एंटरप्रेन्योर्स(उद्यमियों) का है। समग्र भारत में, हम ऐसे असाधारण फाउंडर्स को देख रहे हैं, जो विश्वस्तरीत व्यवसाय़ विकसीत कर रहे हैं और काम की समस्याओं को हल कर कर रहे हैं। हालांकि, फाउंडर्स को कैपिटल(पूंजी) से ज़्यादा की ज़रूरत होती है। उन्हें वास्तव में नेटवर्क, मेंटरशिप, स्ट्रेटेजिक गाइडेंस, पार्टनरशिप और नए अवसर तक पहुंच बनाने की ज़रूरत होती है। 21BY72 समिट इकोसिस्टम के सभी स्टेकहोल्डर्स को जोड़ने वाले एक पुल का काम करता है।”
CA मेहुल शाह, फाउंडर – 21BY72
“जब इनोवेशन कैपिटल, अनुभव, गवर्नेंस और कार्य निष्पादन से मिलता है, तो बेहतरीन इकोसिस्टम बनते हैं। इतने सालों में, 21BY72 एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है, जहां काम की बातचीत से काम के एक्शन होते हैं। हम ऐसा माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहां एंटरप्रेन्योर अनुभवी लीडर्स से सीख सकें, इन्वेस्टर्स से जुड़ सकें, पार्टनरशिप के बारे में जान सकें और सस्टेनेबल बिज़नेस बनाने के लिए ज़रूरी रिसोर्स पा सकें।”
शरद तोदी, फाउंडर – 21BY72
“एंटरप्रेन्योरशिप इकोनॉमिक ग्रोथ, इनोवेशन और रोज़गार पैदा करने वाले सबसे मज़बूत चालक में से एक है। हर सफल बिज़नेस ऐसे मौके बनाता है, जो खुद से कहीं आगे तक जाते हैं। इन्वेस्टर्स, बिज़नेस लीडर्स, पॉलिसीमेकर्स और एंटरप्रेन्योर्स को एक छत के नीचे लाकर, हम एक ऐसा माहौल बनाने की उम्मीद करते हैं, जहां आइडियाज़ असरदार बिज़नेस में बदल सकें।”
सूरत की ग्लोबल स्टार्टअप स्टोरी का निर्माण :
बीते कुछ वर्षों के दौरान, 21BY72 ने अमन गुप्ता, अनुपम मित्तल, ग़ज़ल अलघ, राज शमानी, अज़हर इकबाल, डॉ. ए. वेलुमणि, विजय केडिया, साइना नेहवाल, नेहा धूपिया, राधिका मदान, चाहत खन्ना, गणेशप्रसाद श्रीधरन और कई अन्य लोगों को होस्ट किया है।
यह समिट (शिखर सम्मेलन) समग्र भारत और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से भागीदारी को आकर्षित कर रहा है, जिससे सूरत का इनोवेशन, एंटरप्रेन्योशिप, निवेश और व्यापार सहयोग के केंद्र के रूप में मजबूत उद्भव हो रहा है।
21BY72 अपने पांचवें सीज़न में प्रवेश कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म एंटरप्रेन्योशिप(उद्यमिता) को बढ़ावा देने, इनोवेशन को सक्षम करने, निवेश को सुविधाजनक बनाने और भारत की दीर्घकालिक ग्रोथ स्टोरी में योगदान देने वाले अवसर पैदा करने के अपने मिशन के लिए प्रतिबद्ध है।
’21BY72 सीजन 5′ इवेंट 13-14 जून 2026 को अवध यूटोपिया, सूरत, गुजरात में आयोजित होगा।
रजीस्ट्रेशन और अधिक जानकारी के लिए, www.21by72.com की विजी़ट करें।
(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)