Amazon Great Freedom Sale 2026: Amazon ने भारत में अपनी अगली बड़ी सेल की तारीख अनाउंस कर दी है. Amazon Great Freedom Sale 7 अगस्त से शुरू होगी, जिसमें ई-कॉमर्स की बड़ी कंपनी ‘सभी के लिए बड़ी बचत’ टीज़ कर रही है. स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, टैबलेट और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं. अगर आप कुछ खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये सेल आपके लिए काफी अहम साबित हो सकती है.
गैजेट्स पर मिलेगा डिस्काउंट
अमेज़न ग्रेट फ्रीडम सेल 2026 में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टवॉच, वायरलेस ईयरबड्स और गेमिंग एक्सेसरीज़ जैसी कई इलेक्ट्रॉनिक चीज़ों पर छूट मिलेगी. कंपनी ने बताया है कि बड़े ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स पर भी अच्छे ऑफर देखने को मिल सकते हैं.
कई तरह की डील्स और एडिशनल ऑफर्स
Amazon के मुताबिक, इस सेल में टॉप 100 डील्स, ब्लॉकबस्टर डील्स, एक्सचेंज के साथ ब्लॉकबस्टर डील्स और ट्रेंडिंग डील्स मिलेंगी. हर रात 8 बजे लिमिटेड पीरियड डील्स भी पेश की जाएंगी. इसके साथ ही फ्रीबी सेंट्रल, बाय मोर सेव मोर, Amazon कॉम्बो, एक्सचेंज मेला, Amazon कूपन्स और सैंपल मेनिया जैसे फीचर्स भी मिलेंगे. कस्टमर्स 10 परसेंट तक के डिस्काउंट के साथ गिफ्ट कार्ड्स और वाउचर्स का फायदा उठा पाएंगे.
कब से शुरू होगी सेल?
Great Freedom Sale भारत में 7 अगस्त से शुरू होगी. यह कंपनी की सालाना Independence Day थीम वाली सेल है. फिलहाल, कंपनी ने यह जानकारी नहीं दी है कि यह सेल कब तक चलेगी.