वर्ल्ड रिकॉर्ड वाले डांडिया नवरात्रि में गुरु-आचार्य, मेयर, अधिकारियों और भाजपा के गुजरात संगठन महामंत्री सहित कई हस्तियां हुई शामिल सूरत (गुजरात) [भारत], 20 अक्टूबर: ‘ गरवी वारसो’…
वर्ल्ड रिकॉर्ड वाले डांडिया नवरात्रि में गुरु-आचार्य, मेयर, अधिकारियों और भाजपा के गुजरात संगठन महामंत्री सहित कई हस्तियां हुई शामिल
सूरत (गुजरात) [भारत], 20 अक्टूबर: ‘ गरवी वारसो’ नवरात्रि महोत्सव 2026 में दुर्गा महाष्टमी के दिन भी गरबा मैदान में खैलैय्याओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां विश्व रिकॉर्ड में ताजा शामिल की गई सबसे ऊंची 50 फ़ीट की डांडिया जोड़ी के साथ सेल्फी लेने वाले युवाओं की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। गुजरात की लोक संस्कृति के अनुसार वडोदरा की तर्ज पर हो रहे परंपरागत गरबा में शामिल होने के लिए सूरत वासियों में होड़ मची हुई है।
गरवी वारसो में अष्टमी के दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित दत्ताश्रय आश्रम के संस्थापक आचार्य पू.श्री भाविनभाई पंड्या, आचार्य पू. श्री मनन भाई पंड्या, गुजरात प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री श्री रत्नाकरजी, सूरत की मेयरश्री मायाबेन मावाणी, इनकम टैक्स चीफ कमिश्नर सूरत डॉ. एन.सी. स्वाइन, श्रीमती स्वाति जोशी, इनकम टैक्स चीफ कमिश्नर अहमदाबाद, डीआईजी श्री रजनीश लांबा (एसएसबी) गुवाहाटी के हाथों मातारानी की महाआरती की गई। उन्होंने मैदान में भी खैलैय्याओं का उत्साह बढ़ाया।
गौरतलब है कि दत्ताश्रय आश्रम के संस्थापक आचार्य पू.श्री भाविनभाई पंड्या, आचार्य पू. श्री मनन भाई पंड्या ने 1008 हनुमंत यज्ञ का विश्व रिकॉर्ड बनाया है और लंदन की ब्रिटिश संसद में उन्हें आध्यात्मिक व सामाजिक योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।
(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)
Kashipur Rape Case: उत्तराखंड के काशीपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…
Begusarai Gangrape Case: बिहार के बेगूसराय में एक कुछ महीने पहले एक महिला के साथ…
Hardoi Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को भीषण हादसा हो…
Nilesh Kundal Apology: गुजरात के नवसारी से सामने आए एक वीडियो ने दीवाली के जश्न…
Amul Milk Price Hike: मदर डेयरी के दूध की कीमत बढ़ने के बाद अब अमूल…
Nagpur Crime: जानकारी के मुताबिक बच्ची अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहती थी.…