<
Categories: देश

शिवा शर्मा मामले में श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन तक पुलिस को देती रही चकमा; नेपाल से नागपुर तक ऐसे पहुंची जांच

Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के बाद से उसकी कथित प्रेमिका और मॉडल श्रद्धा दुबे लगभग 11 दिनों से पुलिस के साथ आंख-मिचौली खेल रही थी. आखिरकार नागपुर पुलिस और यूपी एसटीएफ ने मिलकर श्रद्धा को गिरफ्तार कर लिया है.

Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में फरार चल रही मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है. यूपी एसटीएफ और नागपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे महाराष्ट्र के नागपुर से पकड़ा. गिरफ्तारी की पुष्टि नागपुर क्राइम ब्रांच के डीसीपी दीपक अग्रवाल ने की है. श्रद्धा पिछले 11 दिनों से पुलिस की पकड़ से बाहर थी. कहा जा रहा है कि इससे पहले श्रद्धा अपने साथियों के साथ कई दिनों तक नेपाल में छिपी हुई थी.

नेपाल तक पहुंची थी पुलिस की तलाश

शिवा शर्मा की 9 अक्टूबर को लखनऊ के हजरतगंज इलाके में एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया. जांच के दौरान श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के नाम सामने आए. इसके बाद तीनों की तलाश शुरू हुई. पुलिस को आशंका थी कि श्रद्धा अपनी बहन और सहयोगियों के साथ नेपाल भाग गई है. इसके बाद नेपाल सीमा के पास उसकी कार मिलने और ई-रिक्शा से जाते हुए उसकी कुछ वीडियो सामने आईं. जिसके बाद जांच तेज कर दी गई थी. वहीं अब उसे नागपुर से गिरफ्तार किया गया है.

श्रद्धा के दो वीडियो ने बटोरी चर्चा

फरारी के दौरान श्रद्धा के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए. एक वीडियो में उसने खुद को निर्दोष बताते हुए दावा किया कि शिवा ने आत्महत्या की थी. उसने शिवा पर कर्ज होने की बात भी कही. दूसरे वीडियो में उसने शिवा की मां से भावुक अपील करते हुए कहा कि उसने भी अपना प्रेमी खोया है. इन बयानों के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया. इसी बीच शिवा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक महिला उससे चोरी की बात कबूल करा रही है. कहा जा रहा है कि वो कोई और नहीं बल्कि श्रद्धा थी. 

ड्राइवर और बहन भी गिरफ्तार

इस मामले में श्रद्धा की बहन रश्मि और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश भी आरोपी हैं. उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने उसकी बहन और ड्राइवर दानिश को भी हिरासत में लिया है. तीनों को लखनऊ लाकर पूछताछ किए जाने की बात कही जा रही है. 

ये भी पढ़ें: 16-17 साल की उम्र में लॉरेंस से जुड़ा, अब अमेरिका से चलाता है नेटवर्क; सलमान खान को अगला टारगेट बताने वाला अनिल पंडित कौन?

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

JNU में 17 दिन बाद खत्म हुई छात्रों की भूख हड़ताल, 5 छात्रों का निष्कासन रद्द करने का निर्देश

JNU Students Hunger Strike: JNU में पिछले 17 दिनों से चल रही छात्रों की भूख…

Last Updated: October 20, 2026 16:09:02 IST

दिल्ली में 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, CJP पर तंज या स्वच्छता का संदेश? क्या बोली कमेटी?

Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…

Last Updated: October 20, 2026 15:52:17 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 15:37:17 IST

Ruturaj Gaikwad Century: रणजी ट्रॉफी में नंबर 7 पर उतरकर ऋतुराज ने जड़ा शतक, टेस्ट टीम के लिए ठोकी दावेदारी

Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…

Last Updated: October 20, 2026 15:29:25 IST

Aayush Wellness ने कैल्शियम-विटामिन सप्लीमेंट लॉन्च किया, बोन हेल्थ सेगमेंट में प्रवेश

मुंबई (महाराष्ट्र), 20 अक्टूबर: Aayush Wellness Limited, एक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी, ने Aayush Calcium…

Last Updated: October 20, 2026 15:22:13 IST

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 15:10:08 IST