होम / Mahatma Gandhi Statue Vandalized आस्ट्रेलिया में शरारती तत्वों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी

Mahatma Gandhi Statue Vandalized आस्ट्रेलिया में शरारती तत्वों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : November 16, 2021, 3:47 pm IST

Mahatma Gandhi Statue Vandalized
इंडिया न्यूज, मेलबर्न:

आॅस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में महात्मा गांधी की कांस्य की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने नुक्सान पहुंचाया है। इस घटना के बाद मेलबर्न में भारतीय-आस्ट्रेलियाई समुदाय ने इस घटना पर दुख जताया है। वहीं प्रधान मंत्री स्कॉट मॉरिसन ने भी घटना की निंदा की और इसे शर्मनाक बताया।

इस प्रतिमा को भारत सरकार ने देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार 12 नवंबर को ही उपहार में दिया था। प्रधानमंत्री मॉरिसन ने रोविल में भारतीय सामुदायिक केंद्र में भारत के महावाणिज्य दूत राजकुमार और अन्य आस्ट्रेलियाई नेताओं के साथ इसका अनावरण किया था। लेकिन अनावरण के कुछ घंटे बाद ही इसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

इस घटना पर पीएम मॉरिसन ने कहा है कि इस स्तर का अनादर देखना शर्मनाक और बेहद निराशाजनक है। आस्ट्रेलिया दुनिया में सबसे सफल बहुसांस्कृतिक और आप्रवासी देश है। ऐसे देश में सांस्कृतिक स्मारकों पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

इसके लिए जो भी जिम्मेदार है, उसने आस्ट्रेलियाई भारतीय समुदाय का बहुत अपमान किया है और उसे शर्म आनी चाहिए। यह प्रतिमा भारत सरकार ने उपहार में दी थी। शहर में भारतीय समुदाय ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए इसे निम्न स्तर का कृत्य करार दिया।

उन्होंने कहा कि रोविल सेंटर विक्टोरिया राज्य में पहला भारतीय सामुदायिक केंद्र है और 30 साल के प्रयास के बाद इसे स्थापित किया गया। आस्ट्रेलिया इंडिया कम्युनिटी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष वासन श्रीनिवासन ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि किसी ने प्रतिमा के अनावरण के 24 घंटे के भीतर ही उसे तोड़ने की कोशिश की।

विक्टोरिया राज्य में लगभग 3,00,000 भारतीय रहते हैं और मैंने कभी नहीं सोचा था कि विक्टोरिया में ऐसा हो सकता है। श्रीनिवासन ने कहा कि दिनभर तेज बारिश होने के कारण पुलिस को उंगलियों के निशान नहीं मिले।

Also Read : भारतीय वायुसेना को मिली हैमर मिसाइल, जानिए कैसे बरपाएगी दुश्मन पर कहर

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

कौन हैं अर्जेंटीना की वकील-पत्रकार Alejandra Rodríguez? जिसने 60 की उम्र में पहना मिस यूनिवर्स का ताज -Indianews
Viral Video: अचानक मोबाइल रिपेयर करवाने शॉप में घुसा सांड! आगे जो हुआ देख कर रह जाएंगे दंग- indianews
नारीवाद को बकवास समझती हैं Nora Fatehi, Sonali Bendre ने सिखाया सही मतलब -Indianews
Yogi Adityanath: अल्पसंख्यकों को गौहत्या का अधिकार देना चाहती है कांग्रेस, योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर बड़ा हमला -Indianews
अपनी उम्र से कम का किरदार निभाने वाले सितारों पर Lara Dutta का तंज, महिलाओं को लेकर कही ये बात -Indianews
Manipur: मणिपुर में CRPF बटालियन पर घातक हमला, दो जवान शहीद- indianews
German Policy Shift: जर्मनी ने आर्म्स नीति में किए बदलाव, अब तेजी से भारत को सप्लाई करेगा हथियार- indianews
ADVERTISEMENT