5 KG Cylinder Price Hike: कॉमर्शियल के साथ-साथ 5 किलोग्राम के सिलेंडर यानी छोटू सिलेंडर के दामों में भी इजाफा किया गया है.
cylinder 5 kg price hike: जानें आपके शहर में कितने बढ़े छोटू सिलेंडर के दाम
5 KG Cylinder Price Hike: आम जनता को शुक्रवार (1 मई, 2026) को महंगाई का बड़ा झटका लगा है. 1 मई 2026 से फ्री ट्रेड LPG (FTL) यानी ‘छोटू’ सिलेंडरों की कीमतों में भी भारी इजाफा किया है. जहां 1 अप्रैल, 2026 को इसमें 51 रुपये बढ़ाई गए थे, लेकिन अब 1 मई, 2026 को छोटू सिलेंडर के दामों में 261 रुपये का इजाफा किया गया है. वहीं, सरकार ने घरेलू उपयोग वाले (14.2 किलो) सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है और उनके रेट स्थिर रखे गए हैं. यह आम जनता के लिए राहत की बात है.
दामों में इजाफा होने के बाद देश की राजधानी दिल्ली में 5 किलोग्राम का FTL (फ्री ट्रेड LPG) सिलेंडर 261 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1754 रुपये में मिलेगा. यह ताजा दाम तत्काल प्रभाव से लागू भी हो गया है.
मुंबई में 5 किलो वाले ‘छोटू’ (Free Trade LPG) सिलेंडर की कीमत में वृद्धि के बाद यह लगभग 1,754.5 (261 रुपये की वृद्धि के बाद) हो गई है. यह दरें कमर्शियल/FTL श्रेणियों के लिए लागू हैं और 1 मई, 2026 से प्रभावी हो गई हैं. चेन्नई में 261 की वृद्धि के बाद 5 किलो FTL सिलेंडर की कीमत 900 रुपये के पार पहुंच गई है, जो पहले लगभग 600-700 रुपये के बीच थी.
5 किलोग्राम वाला छोटा एलजीपी सिलेंडर ज्यादातर प्रवासी श्रमिक ही इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स, डेली वेज वर्कर्स और छोटे दुकानदारों की निर्भरता भी छोटू सिलेंडर पर ही है. ऐसे में 5 किलो वाले सिलेंडर की कीमत बढ़ने से इन लोगों की परेशानी बढ़ेंगी. खासतौर से प्रवासी मजदूरों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ेगा.
समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार बताया कि देशभर में 5 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत में 261 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया है. इससे पहले 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इसके चलते जहां एक ओर आम आदमी को दिक्कत आएगी, वहीं बाजार-मार्केट के अलावा होटल-रेस्तरां में भी खाना पीना महंगा हो जाएगा.
यहां पर बता दें कि तेल कंपनियों ने 5 किलोग्राम सिलेंडर का नया कनेक्शन लेना आसान कर दिया है. लोग केवल आईडी कार्ड के आधार पर 1490 रुपये में नया कनेक्शन ले सकते हैं. इसमें 5 किलो LPG से भरा सिलेंडर शामिल है. कंपनियों ने इसे लॉन्च करने के साथ ही दावा किया था कि यह सुविधा खासतौर पर मजदूरों और प्रवासी कामगारों को ध्यान में रखकर दी गई है, जिससे उन्हें परेशानी नहीं आए.
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…