Today Holiday: जैसा की आप सभी जानते हैं कि मई दिवस हर साल 1 मई को मनाया जाता है. ये दिन मेहनती लोगों, कर्मचारियों, मज़दूरों और श्रमिक वर्ग का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है. बता दें कि दुनिया के कई देशों में इस दिन को सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जाता है.
labour day holiday
Today Holiday: जैसा की आप सभी जानते हैं कि मई दिवस हर साल 1 मई को मनाया जाता है. ये दिन मेहनती लोगों, कर्मचारियों, मज़दूरों और श्रमिक वर्ग का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है. बता दें कि दुनिया के कई देशों में इस दिन को सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जाता है. क्षेत्र के आधार पर, इसे अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है, बता दें कि इसे ‘मज़दूर दिवस’, ‘श्रमिक दिवस’, या ‘लेबर डे’ भी कहा जाता है. जानकारी के मुताबिक इस दिन, कई जगहों पर रैलियाँ, कार्यक्रम, भाषण और जागरूकता अभियान भी होते हैं. ये एक ऐसा दिन होता है जब पूरा भारत खुद को आराम दे रहा होता है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये दिन इसलिए भी खास माना जाता है क्योंकि ये उस विशाल योगदान की याद दिलाता है जो काम करने वाले लोग हर राष्ट्र की प्रगति में देते हैं.जी हाँ! अब चाहे वो कारखानों, खेतों, दफ्तरों, दुकानों, अस्पतालों या किसी भी क्षेत्र में काम कर रहे हों, माना जाता है काम करने वाले लोग ही समाज की मज़बूत नींव होते हैं. भारत की खासियतों में से ये एक खासियत और है कि एक दिन देशभर में कमर तोड़ रहे कर्मचारियों को सम्मान के तौर पर अवकाश दिया जाता है.
जानकारी के मुताबिक भारत में, इसे ‘मज़दूर दिवस’ के नाम से जाना जाता है और ख़ुशी के साथ मनाया जाता है. ऐसे में भारत के कई राज्यों में छुट्टी होती है, और मज़दूर संघों द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. चीन में, इसे एक प्रमुख सार्वजनिक अवकाश माना जाता है; लोग आमतौर पर यह दिन अपने परिवारों के साथ बिताते हैं. रूस में, मई दिवस का गहरा ऐतिहासिक महत्व है, और इस अवसर को चिह्नित करने के लिए अक्सर परेड और समारोह आयोजित किए जाते हैं. जर्मनी, फ्रांस, इटली और स्पेन जैसे देश भी 1 मई को सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाते हैं. ब्राज़ील, अर्जेंटीना और मेक्सिको भी इस दिन को श्रमिकों को श्रद्धांजलि के रूप में मनाते हैं. इसके अलावा, अन्य एशियाई राष्ट्र भी इस दिन छुट्टी मनाते हैं; वियतनाम, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया और फिलीपींस सहित कई देश 1 मई को छुट्टी देते हैं.
IPL के बीच खिलाड़ियों ने कर दी हद पार! नहाते हुए लड़कियों का बनाया वीडियो; क्रिकेट जगत में मचा बवाल
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…