<
Categories: देश

Aaj Ka Mausam: लू से तड़पेगा आधे से ज्यादा भारत, घर से ना निकलें लोग! 12 राज्यों में बारिश बनेगी आफत

Aaj Ka Mausam 22 April 2026: पूरे सप्ताह उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ेगी तो पूर्वोत्तर समेत 12 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी है.

Aaj Ka Mausam 22 April 2026: पहाड़ी इलाकों और दर्जनभर राज्यों को छोड़ दिया जाए तो पूरा भारत भीषण गर्मी, लू और उमस की चपेट में है. भीषण गर्मी के चलते सुबह से ही लू चलनी शुरू हो जाती है, जिसके बाद शाम तक गर्मी और हीटवेव का सिलसिला चलता रहता है. देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो पूरे सप्ताह गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है.दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बुधवार (22 अप्रैल, 2026) से लू और भीषण गर्मी की शुरुआत होने जा रही है.

कहां-कहां चलेगी लू

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अलर्ट के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में 22, 23 और 24 अप्रैल लू चलने की संभावना है. पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में भी 22 से 24 अप्रैल के बीच हीटवेव की स्थिति बरकरार रहेगी.   पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ओडिशा और राजस्थान में 22 से 25 अप्रैल तक लू चलने की संभावना IMD की ओर से जताई गई है. साथ ही लोगों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है.  IMD ने उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है. 

12 राज्यों में बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में जहां भीषण गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है तो वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी है. IMD ने बुधवार (22 अप्रैल, 2026) को कुल 12 राज्यों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. अगले 24 घंटे के दौरान असम, मेघालय, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 22, 23, 24 और 25 अप्रैल के बीच तेज बारिश होने की संभावना जताई है.पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है.

पहाड़ों पर क्या रहेगी स्थिति

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 25 और 26 अप्रैल को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. वहीं, अगले 24 घंटे के दौरान, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. 

यूपी-बिहार में कैसी रहेगी स्थिति

IMD ने उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के  गाजीपुर और सोनभद्र के अलावा वाराणसी, गोरखपुर, जौनपुर, आज़मगढ़, बलिया, कुशीनगर, देवरिया और मिर्जापुर में देखने को मिलेगा. कानपुर और लखनऊ में भी पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है. उधर, बिहार में अगले दो दिनों तक गर्मी खूब परेशान करेगी. वहीं, जबकि 24 और 25 अप्रैल को राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

IND vs PAK Playing 11: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बिगाड़ेंगे पाकिस्तान का खेल; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…

Last Updated: October 3, 2026 09:54:18 IST

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST

Silver Price Today 3 October 2026: चांदी में बड़ा उलटफेर! खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…

Last Updated: October 3, 2026 09:34:08 IST

Gold Rate Today 3 October 2026: बाजार खुलते ही सोने के भाव ने चौंकाया! ₹1.50 लाख के करीब रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है दाम

Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…

Last Updated: October 3, 2026 09:26:44 IST

IND VS WI: क्या इस बार भी बनेगा 800 से ज्यादा रन? या होगी विकेटों की पतझड़; जानें रोहित शर्मा को कितनी सुट करती है ये पिच

IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…

Last Updated: October 3, 2026 09:09:10 IST

IND vs PAK Asian Games: भारत-पाक फाइनल पर बारिश का साया, जानिए रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा गोल्ड?

IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 09:06:27 IST