Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी बिग बॉस में धमाल मचा रही हैं. हाल ही में उन्होंने बिग बॉस में अपने पापा को लेकर खुलासा किया है. ‘बिग बॉस 20’ में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने कुछ ऐसी ही बातों का जिक्र किया. अपने बचपन, पिता के साथ रिश्ते और आर्थिक जिंदगी को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि लोग उन्हें सिर्फ इसलिए बहुत सुविधाओं वाली जिंदगी जीने वाला समझते हैं क्योंकि वह एक मशहूर शख्स की बेटी हैं.
मुझे सिर्फ उनका नाम मिला
शो में स्काउट से बातचीत के दौरान रीति ने कहा कि सेलिब्रिटी की बेटी होने की वजह से लोगों को लगता है कि उन्हें पिता की दौलत, शोहरत और मौके आसानी से मिल गए होंगे. हालांकि उनके मुताबिक उनकी कहानी इससे काफी अलग है. रीति ने कहा कि उनके पिता ने जो कुछ कमाया, वह उन्हें नहीं मिला. उन्हें सिर्फ मनोज तिवारी की बेटी होने का नाम मिला, जिसकी वजह से लोगों के बीच उन्हें पहचान और सम्मान जरूर मिलता है. उन्होंने बताया कि उनके पिता ने यह साफ कर दिया था कि वह उनके करियर में सीधे तौर पर मदद नहीं करेंगे. वह चाहते थे कि रीति अपनी मेहनत से अपनी अलग पहचान बनाए.
बचपन में पिता से नहीं होती थी बात
रीति ने अपने बचपन की कुछ बातें भी शेयर कीं. उन्होंने बताया कि जब वह छोटी थीं, तब उनके पिता घर से अलग हो गए थे. उस दौर में वह उनसे फोन पर भी बात नहीं कर पाती थीं. रीति के मुताबिक, उनके माता-पिता के बीच अक्सर विवाद होते थे और उन्हें अपने पिता से मिलने का मौका भी बहुत कम मिलता था. उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब वह साल में सिर्फ एक बार अपने पिता से मिल पाती थीं. बाद में जब वह करीब 18-19 साल की हुईं तो उन्होंने खुद फैसला किया कि वह पिता को बेहतर तरीके से समझना चाहती हैं और उनके साथ ज्यादा समय बिताना चाहती हैं.
कितनी मिलती थी पॉकेट मनी?
रीति ने अपनी आर्थिक जिंदगी का जिक्र करते हुए बताया कि उन्हें पिता की तरफ से हर महीने लगभग 20 से 25 हजार रुपये का अलाउंस मिलता है. उनका कहना था कि बाहर कुछ सीखने या नए मौके आजमाने के लिए भी उन्हें आसानी से पैसे नहीं मिलते. उन्होंने कहा कि लोग उन्हें अमीर और रसूखदार परिवार से जुड़ा समझते हैं लेकिन उनकी जिंदगी काफी सामान्य है. रीति ने यह भी बताया कि जरूरत पड़ने पर वह खर्च कम करने की कोशिश करती हैं. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कभी-कभी वह दिन में दो बार 10 रुपये का वड़ा पाव खाकर भी काम चला लेती हैं. उन्हें जितनी जरूरत हो, उतना ही डीजल भरवाती हैं.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: ‘क्या आवाज…’ सलमान खान को भाई तमन्ना भाटिया की आवाज, अदाओं के भी हुए दीवाने