<

कौन से है 2025 के टॉप 10 देश? भारत कौन से नंबर पर आता है? क्वालिटी ऑफ लाइफ की रिपोर्ट से जाने सच

यूनाइटेड नेशंस का कहना है,कि दुनिया भर में 30 करोड़ से ज्यादा लोग हर साल बेहतर जीवन की तलाश में अपने देश छोड़कर दूसरे देशों में बसते हैं।…

यूनाइटेड नेशंस का कहना है,कि दुनिया भर में 30 करोड़ से ज्यादा लोग हर साल बेहतर जीवन की तलाश में अपने देश छोड़कर दूसरे देशों में बसते हैं। क्वालिटी ऑफ लाइफ केवल पैसे से नहीं नापी जातीबल्कि यह इस बात पर निर्भर करती है कि लोग अपने रोज़मर्रा के जीवन में कितने स्वस्थ, सुरक्षित और खुश हैं। इसमें हेल्थ सर्विस, एजुकेशन, काम और पर्सनल लाइफ का बैलेंस, रहने का खर्चा, सुरक्षा और पर्यावरण जैसी चीज़ें शामिल होती है।

इन्हीं चीजो को ध्यान में रखते हुए नंबीओ (Numbeo) ने 2025 की क्वालिटी ऑफ लाइफ रिपोर्ट जारी की है, जिसमें दुनिया के कई देशों को अलग-अलग क्राइटेरिया पर परखा गया है। इस रिपोर्ट में यह साफ दिखता है कि कौन-से देश रहने के लिए सबसे बेहतर हैं और किन देशों में लोग अब भी मेहनत कर रहे हैं।

सबसे अच्छे जीवन स्तर वाले 10 देश

2025 की रिपोर्ट में लग्ज़मबर्ग सबसे ऊपर रहा है। इसे 218.2 नंबर मिले हैं। यह देश अपने नागरिकों को सेफ्टी, खुशहाली और बेहतरीन सरकारी सेवाएँ देती है। दिलचस्प बात यह है कि टॉप 10 में ज़्यादातर यूरोपीय देश शामिल हैं। इनमें केवल ओमान ऐसा देश है जो यूरोप से बाहर है। उसे 215.1 नंबर मिले हैं और यह अपने कम अपराधमॉडर्न स्ट्रक्चर और नेचर की ब्यूटी के लिए जाना जाता है। यह साफ दिखाता है कि जो देश हेल्थ सर्विस,एजुकेशन औरसाफ-सुथरा माहौल में इन्वेस्टमेंट करते हैं, वही अपने लोगों को बेहतर और सुखी जीवन दे पाते हैं।

सबसे खराब लाइफस्टाइल वाले देश

दूसरी तरफ, नाइजीरिया सबसे नीचे रहा है। इसे सिर्फ 15.6 नंबर मिले हैं। नेचुरल रिसोर्स से भरपूर होने के बावजूद यह देश गरीबी, कमजोर हेल्थ सर्विस, भ्रष्टाचार और सुरक्षा समस्याओं से जूझ रहा है। यहाँ आम लोगों के लिए रोज़मर्रा की ज़िंदगी काफी कठिन है।पाकिस्तान 76वें स्थान पर है और उसे 105.7 अंक मिले हैं। यहाँ महंगाई, बेरोज़गारी, कमजोर स्वास्थ्य सेवाएँ और शासन की चुनौतियाँ लोगों के जीवन स्तर को प्रभावित कर रही हैं।

भारत की स्थिति

भारत 62वें स्थान पर है और उसे 124.4 नंबर मिले हैं। हालाँकि भारत ने तकनीक, फ्रेमवर्क और विदेशी इन्वेस्टमेंट में तरक्की की है, लेकिन अब भी कई चुनौतियाँ हैं।गंदगी, बढ़ती जनसंख्या की समस्या, हेल्थकेयर की गैर-बराबरी और गाँव-शहर के बीच बड़ी खाई यहाँ की सबसे बड़ी समस्याएँ हैं।

फिर भी, भारत अपने पड़ोसी देशों पाकिस्तान और बांग्लादेश से बेहतर स्थिति में है। लेकिन ग्लोबल एवरेज में अब भी पीछे है। यह दिखाता है कि देश को अपने नागरिकों के लिए जीवन को और सुरक्षित, हेल्थी और काफी अच्छा बनाने के लिए और मेहनत करनी होगी।

Ananya Verma

Recent Posts

Beetroot Radish Pickle: आम-मिर्च का अचार छोड़िए, इस बार बनाएं चुकंदर-मूली का चटपटा अचार, 10-15 मिनट में होगा तैयार

Beetroot Radish Pickle: आम और मिर्च के अचार से अलग इस बार चुकंदर और मूली…

Last Updated: September 12, 2026 23:31:15 IST

Joe Root record: जो रूट ने सचिन तेंदुलकर का तोड़ा बड़ा टेस्ट रिकॉर्ड, बने सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज

Joe Root record: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट…

Last Updated: September 12, 2026 23:03:57 IST

Dubai Trip Budget: लाखों नहीं, इतने रुपये में हो जाएगी 7 दिन की दुबई ट्रिप, फ्लाइट से होटल तक जानें पूरा खर्च

Dubai Trip Budget: दुबई घूमने के लिए जरूरी नहीं कि लाखों रुपये खर्च किए जाएं.…

Last Updated: September 12, 2026 22:23:20 IST

When is Hartalika Teej: हरतालिका तीज पर ग्रहों की खास चाल, बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

When is Hartalika Teej: हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर को रखा जाएगा. इस बार…

Last Updated: September 12, 2026 21:51:17 IST

भाई का फोन नहीं उठा रहे थे एयरलाइन कैप्टन, होटल का कमरा खुला तो उड़ गए होश…डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

Delhi Hotel Captain death: दिल्ली के वसंत कुंज स्थित होटल द ग्रैंड में एक एयरलाइन…

Last Updated: September 12, 2026 20:57:41 IST