<
Categories: देश

Ajit Pawar: एक उपमुख्यमंत्री की कैसे होती है अंतिम विदाई? राजकीय शोक से लेकर ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ तक, जानें क्या है प्रोटोकॉल?

Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र में शोक की लहर. जानें कैसे दी जाती है एक उपमुख्यमंत्री को अंतिम विदाई, क्या है राजकीय सम्मान, गन सैल्यूट और प्रोटोकॉल के नियम.

Ajit Pawar News: आज 28 जनवरी को सुबह एक ऐसी हृदयविदारक खबर सामने आई है जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. बारामती दौरे पर जा रहे राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निजी विमान लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया. रिपोर्ट के मुताबिक बारामती एयरपोर्ट पर टचडाउन के समय विमान से नियंत्रण खो गया और वह आग के गोले में तब्दील होकर क्रैश हो गया.

डीजीसीए (DGCA) की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, इस भयावह दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की जान चली गई है. बताया जा रहा है कि विमान में सवार कुल 5 लोगों की भी इस हादसे में मौत हुई है. 

रैलियों को संबोधित करने वाले थे उपमुख्यमंत्री अजित पवार

बता दें कि अजित पवार आज बारामती में चार महत्वपूर्ण चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है, और इस खबर के बाद पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गई है. अजित पवार का परिवार दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो गया है. वहीं PM मोदी और अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से प्लेन क्रैश मामले में जानकारी ली है.

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार के निधन पर राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है. इस दौरान किसी भी तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं मनाया जाएगा। इस बीच आइये जानते हैं की एक उपमुख्यमंत्री के निधन पर राज्य उन्हें कैसे श्रद्धांजलि देते हैं. इस दौरान कौन से कार्य करने की मनाही होती है.  

राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित अनंतराव पवार के सम्मान में पूरे राज्य में तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है. जिसके बाद 28.01.2026 से 30.01.2026 तक (दोनों दिन सम्मिलित) पूरे महाराष्ट्र राज्य में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा जहाँ इसे नियमित रूप से फहराया जाता है. शोक की इस अवधि के दौरान राज्य में कोई भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा आपको बताते चलें कि महाराष्ट्र सरकार ने उपमुख्यमंत्री के दुखद निधन के कारण बुधवार, 28 जनवरी 2026 को पूरे राज्य में सभी सरकारी कार्यालयों को बंद रखने की घोषणा की है.

राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई

उपमुख्यमंत्री के अंतिम संस्कार के समय पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा, उनके पार्थिव देह को राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) में लपेटा जाएगा। इस अवसर पर पुलिस की एक विशेष टुकड़ी द्वारा उपमुख्यमंत्री को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया जाएगा और अंतिम विदाई के समय बंदूकों की सलामी (Gun Salute) दी जाएगी। इस दौरान राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कैबिनेट के अन्य वरिष्ठ सदस्य आधिकारिक रूप से शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST

राजस्थानी फिल्म ‘धूद’ का ऑफिशियल टीजर जारी, दिखेगा अलग ही रंग; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…

Last Updated: September 29, 2026 19:55:10 IST

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST