Live TV
Search
Home > देश > ‘बच्चों से हार रहे हो…’ पाकिस्तान की हार पर ओवैसी ने ली चुटकी, युवा खिलाड़ियों की तारीफों के बांधे पुल

‘बच्चों से हार रहे हो…’ पाकिस्तान की हार पर ओवैसी ने ली चुटकी, युवा खिलाड़ियों की तारीफों के बांधे पुल

Asaduddin Owaisi: क्रिकेट के मैदान पर भारत की जीत का जश्न हो रहा है और हर तरफ चर्चा की जा रही है. इसी बीच AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान की हार पर चुटकी ली और युवा खिलाड़ियों की तारीफ की.

Written By:
Published: November 15, 2026 14:41:03 IST
Last Updated: November 15, 2026 14:41:03 IST

Mobile Ads 1x1

Asaduddin Owaisi: क्रिकेट के मैदान पर भारत की जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इसकी गूंज मेरठ की एक चुनावी रैली में भी सुनाई देने लगी. यहां AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को लेकर ऐसा तंज कसा कि वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगे. ओवैसी ने भारत की अंडर-19 टीम की पाकिस्तान पर शानदार जीत का जिक्र करते हुए पड़ोसी मुल्क पर निशाना साधा. उनका बयान अब चर्चा में है.

ओवैसी ने रैली में कहा, ‘हमारे बच्चों ने अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान को मात दी, उन्हें मुबारकबाद. तुम बच्चों को हरा नहीं पा रहे हो, तुम बड़ों को क्या हराओगे?’ उनके इस बयान पर रैली में मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाईं. ओवैसी का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग भी उत्साहित नजर आए.

अंडर-19 टीम ने पाकिस्तान को चटाई धूल

दरअसल, मस्कट में खेले गए अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था. मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. पाकिस्तान ने भारत के सामने 338 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था. इतने बड़े स्कोर का पीछा करना आसान नहीं था लेकिन भारतीय युवा खिलाड़ियों ने आखिरी दम तक हार नहीं मानी. भारत की ओर से कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 80 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं आर्यवीर सहवाग ने 58 रन बनाए. इसके अलावा मोहित ने 49 और मनल चौहान ने 47 रनों का अहम योगदान दिया. इन पारियों की बदौलत भारतीय टीम ने मुश्किल लक्ष्य हासिल कर लिया.

आर्यवीर की पारी देखकर गदगद हुए वीरेंद्र सहवाग

इस जीत के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी खुशी से झूम उठे. उन्होंने सोशल मीडिया पर टीम की तारीफ करते हुए लिखा कि क्या मुकाबला था और क्या शानदार अंत हुआ. उन्होंने लक्ष्य की 80 रन और अपने बेटे आर्यवीर की 58 रनों की पारी का खास जिक्र किया. सहवाग ने मनल चौहान और मोहित के प्रदर्शन की भी तारीफ की और पूरी टीम पर गर्व जताया.

गांगुली और इरफान पठान ने भी दी बधाई

भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों ने खुशी जाहिर की. इरफान पठान ने पाकिस्तान के खिलाफ खिलाड़ियों के जज्बे की तारीफ की. वहीं सौरव गांगुली ने युवा सहवाग के प्रदर्शन को शानदार बताया और कहा कि वीरेंद्र सहवाग को अपने बेटे पर जरूर गर्व हो रहा होगा. पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी. उन्होंने दबाव के बीच धैर्य, साहस और आत्मविश्वास दिखाने के लिए पूरी टीम की सराहना की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी युवा खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दीं.

ये भी पढ़ें: Watch Video: जीत के बाद भारतीय टीम ने ऐसा क्या किया? देख घबरा गए पाक से सीनियर प्लेयर; पूरी दुनिया में वायरल हो रहा वीडियो

MORE NEWS