<

पहले महिलाओं के सामने शराब पीता था, फिर बिस्तर पर… अशोक खरात के कुक ने खोला बाबा की अय्याशी का राज

Ashok Kharat: नासिक के पाखंडी बाबा अशोक खरात की काली करतूतों को लेकर आए दिन नए-नए राज सामने आ रहे हैं. अब फर्जी बाबा के कुक ने ऐसा खुलासा कर दिया, जिसने फिर से भूचाल ला दिया है.

महाराष्ट्र के नासिक के स्वयंभू ज्योतिषी अशोक खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. इसने कई महिलाओं की जिंदगी को बर्बाद कर दिया और उनके आस्था खिलवाड़ करते हुए अय्याशी करता था. अब अशोक खरात के कुक ने इस ‘भोंदू बाबा’ के बारे में अनोखे राज खोले हैं. जो मामले को सुलझाने में अहम साबित हो सकते हैं. 

खरात के कुक ने क्या बताया?

अशोक खरात के सीए (CA) ललित पोफले ने खुद कुक बनकर उसके घर में एंट्री ली थी और उसका भरोसा जीता था. कुक बनकर रहने के दौरान पोफले ने अशोक खरात के काम करने के तरीके और उसके असली चेहरे को करीब से जाना. जांच में सामने आया है कि खरात अपने फार्महाउस पर विभिन्न महिलाओं और लड़कियों को लेकर आता था.  महिलाओं के आने से पहले वह फार्महाउस के सभी सीसीटीवी कैमरे जानबूझकर बंद करवा देता था. 

नशे की हालत में करता था गंदी हरकत

अशोक खरात महिलाओं के सामने ही शराब पीता था और नशे की हालत में बिस्तर पर ही पेशाब कर देता था.  इतना ही नहीं, वह अपने हाथ की सफाई दिखाकर लोगों को चमत्कार और जादू का झांसा देता था ताकि उन्हें ठग सके. लोगों को गुमराह करने के लिए वह दावा करता था कि उसके कहने पर नकली नाग प्रकट होते हैं. इसके अलावा वह खुद को दैवीय शक्ति वाला ‘सिद्धपुरुष’ और अवतार बताकर लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहा था.
अवतार पूजा और जीवनदान देने के नाम पर उसने कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की है.

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

पुलिस ने अशोक खरात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(5) (विश्वासघात) और 318 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि नासिक और अहिल्यानगर जिलों में उसके खिलाफ अब तक यौन शोषण और धोखाधड़ी से जुड़े करीब 12 केस दर्ज हो चुके हैं. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है. आए दिन नई-नई जानकारी सामने आ रही है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Kanpur News: खुद से इलाज करना पड़ा भारी, Piles के इलाज में 1.5 किलो का पत्थर मरीज के शरीर में फंस गया, डॉक्टर भी हैरान

कानपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक झोलाछाप डॉक्टर के कहने पर बवासीर…

Last Updated: October 7, 2026 21:06:20 IST

‘ब्रेस्ट, पीठ और कमर को छुआ’, बिहार के शिक्षक पर छात्राओं का आरोप; नरकटियागंज स्कूल में हंगामा, Video Viral

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज क्षेत्र के एक माध्यमिक विद्यालय की कई छात्राओं…

Last Updated: October 7, 2026 20:51:19 IST

पति से मिलने कानपुर आई थाई महिला के साथ हुआ धोखा! यहां पहले से उस व्यक्ति के पत्नी और 3 बच्चे थे मौजूद, पैसों के लिए…

एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…

Last Updated: October 7, 2026 19:28:50 IST

Mumbai News: पहले डोसे के अंदर मिला चूहा, फिर 25 लाख रुपये का चौंकाने वाला खुलासा; जबरन वसूली के आरोप में 2 महिलाओं पर मामला दर्ज

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…

Last Updated: October 7, 2026 19:13:10 IST

वर्ल्ड क्लास स्टेशन है या चारागाह? रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती नजर आईं भैंसें, 450 करोड़ रु. की लागत से बना था स्टेशन, Video Viral

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

Last Updated: October 7, 2026 18:58:08 IST

Bengaluru News: ‘हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ दो’: डिलीवरी एजेंट को ज़ोमैटो सुपरवाइजर ने दी चेतावनी, जिसके बाद हुआ बवाल, Video Viral

बेंगलुरु के एक गोदाम प्रबंधक ने कथित तौर पर कर्मचारियों से कहा कि वे या…

Last Updated: October 7, 2026 18:45:45 IST