महाराष्ट्र के नासिक के स्वयंभू ज्योतिषी अशोक खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. इसने कई महिलाओं की जिंदगी को बर्बाद कर दिया और उनके आस्था खिलवाड़ करते हुए अय्याशी करता था. अब अशोक खरात के कुक ने इस ‘भोंदू बाबा’ के बारे में अनोखे राज खोले हैं. जो मामले को सुलझाने में अहम साबित हो सकते हैं.
खरात के कुक ने क्या बताया?
अशोक खरात के सीए (CA) ललित पोफले ने खुद कुक बनकर उसके घर में एंट्री ली थी और उसका भरोसा जीता था. कुक बनकर रहने के दौरान पोफले ने अशोक खरात के काम करने के तरीके और उसके असली चेहरे को करीब से जाना. जांच में सामने आया है कि खरात अपने फार्महाउस पर विभिन्न महिलाओं और लड़कियों को लेकर आता था. महिलाओं के आने से पहले वह फार्महाउस के सभी सीसीटीवी कैमरे जानबूझकर बंद करवा देता था.
नशे की हालत में करता था गंदी हरकत
अशोक खरात महिलाओं के सामने ही शराब पीता था और नशे की हालत में बिस्तर पर ही पेशाब कर देता था. इतना ही नहीं, वह अपने हाथ की सफाई दिखाकर लोगों को चमत्कार और जादू का झांसा देता था ताकि उन्हें ठग सके. लोगों को गुमराह करने के लिए वह दावा करता था कि उसके कहने पर नकली नाग प्रकट होते हैं. इसके अलावा वह खुद को दैवीय शक्ति वाला ‘सिद्धपुरुष’ और अवतार बताकर लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहा था.
अवतार पूजा और जीवनदान देने के नाम पर उसने कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की है.
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने अशोक खरात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(5) (विश्वासघात) और 318 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि नासिक और अहिल्यानगर जिलों में उसके खिलाफ अब तक यौन शोषण और धोखाधड़ी से जुड़े करीब 12 केस दर्ज हो चुके हैं. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है. आए दिन नई-नई जानकारी सामने आ रही है.