Live TV
Search
Home > देश > PM Kisan 23rd Installment 2026 Bengal: क्या बंगाल में चुनाव से पहले आ जाएगी किसान की 23वीं किस्त? जानें क्या है नया अपडेट

PM Kisan 23rd Installment 2026 Bengal: क्या बंगाल में चुनाव से पहले आ जाएगी किसान की 23वीं किस्त? जानें क्या है नया अपडेट

PM Kisan 23rd Installment 2026 Bengal: सभी किसान अपनी 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं ऐसे में लोग ये सोच रहे हैं कि क्या इस बार किस्त इलेक्शन से पहले आ जाएगी. आइए जानते हैं-

Written By:
Last Updated: April 28, 2026 14:11:46 IST

Mobile Ads 1x1

PM Kisan 23rd Installment 2026 Bengal: देश में किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही है. इन्हीं में सबसे मेन योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना. इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को नियमित आर्थिक सहायता देना है, ताकि वे खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा कर सकें और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें.

इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल कुल 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है. ये राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है और इसे तीन समान किस्तों में बांटा गया है. यानी हर चार महीने में किसानों को 2,000 रुपये की किस्त मिलती है. अब तक सरकार 22 किस्तें जारी कर चुकी है. क्या 23 वीं किस्त चुनाव से पहले आएगी. आइए जानते हैं-   

पीएम मोदी का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले घोषणा की है कि यदि राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो किसानों को मिलने वाली पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि बढ़ाकर सालाना 9,000 रुपये कर दी जाएगी. फिलहाल इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं, जो तीन किस्तों में 2,000 रुपये प्रति चार महीने मिलते हैं. 

23वीं किस्त को लेकर क्या है अपडेट?

किसानों के बीच अब सबसे बड़ा सवाल 23वीं किस्त को लेकर है. पिछली यानी 22वीं किस्त मार्च माह की 13 तारीख को जारी की गई थी. योजना के नियमों के अनुसार हर चार महीने के अंतराल पर किस्त जारी की जाती है. इसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि 23वीं किस्त जुलाई महीने में किसानों के खातों में आ सकती है. हालांकि, सरकार की तरफ से अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल तारीख घोषित नहीं की गई है.

 पीएम किसान योजना की शुरुआत कब हुई?

इस योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को की गई थी. शुरुआत से ही इसका उद्देश्य किसानों को सीधी आर्थिक सहायता देना रहा है, ताकि बीच के बिचौलियों की भूमिका खत्म हो सके और लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचे. समय के साथ ये योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत का बड़ा साधन बन चुकी है.

 किस्त का स्टेटस ऐसे करें चेक

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में किस्त आएगी या नहीं, तो इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया बहुत आसान है. किसान अपनी स्थिति इस तरह देख सकते हैं:

 सबसे पहले पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
 Farmers Corner सेक्शन में जाएं
 Know Your Status ऑप्शन पर क्लिक करें
 अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा भरें
 इसके बाद आपकी पूरी स्थिति स्क्रीन पर दिख जाएगी

इसमें आप ये भी देख सकते हैं कि आपकी ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग और भूमि सत्यापन पूरा है या नहीं.

 23वीं किस्त पाने के लिए जरूरी शर्तें

23वीं किस्त का लाभ पाने के लिए किसानों को कुछ जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी होती हैं. इनमें सबसे जरूरी हैं:

 ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा होना
 भूमि सत्यापन (Land Verification) का अपडेट होना
 बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) एक्टिव होना

MORE NEWS