<
Categories: देश

Bengaluru Crime: पत्नी के चरित्र पर शक,चाकू-हथौड़े से किया हमला, फिर सौतेले बेटे की हत्या कर हुआ फरार

Bengaluru Crime: बेंगलुरु के पद्मनाभनगर इलाके में एक पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था. इसके कारण उसने पत्नी पर चाकू और हथौड़े से हमला किया. इसके साथ ही अपने सौतेले बेटे की हत्या कर दी.

Bengaluru Crime: बेंगलुरु में एक परिवार के घर से ऐसी खौफनाक कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर दिया. जिस घर में पति-पत्नी और बेटा साथ रहते थे, वहां अचानक खून की होली खेली गई. पत्नी के चरित्र पर शक ने 44 साल के एक शख्स को इस कदर गुस्से में भर दिया कि उसने अपने 18 वर्षीय सौतेले बेटे की जान ले ली. इतना ही नहीं, उसने पत्नी पर भी चाकू और हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया. इसके बाद वह घर छोड़कर फरार हो गया.

यह सनसनीखेज मामला बेंगलुरु के पद्मनाभनगर इलाके का है, जो बनशंकरी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान सुदीप के रूप में हुई है. वह सीमा का दूसरा पति था. सीमा का 18 वर्षीय बेटा सोहम पहली शादी से था. सीमा एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करती थी. वहीं सुदीप पहले प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर में नौकरी कर चुका था.

अफेयर के शक ने मचा दिया बवाल

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुदीप को शक था कि उसकी पत्नी सीमा का किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अफेयर चल रहा है. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था. 16 नवंबर की रात करीब 9 से 11 बजे के बीच झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि सुदीप ने चाकू और हथौड़े से सीमा और सोहम पर हमला कर दिया. इस हमले में सोहम की मौत हो गई, जबकि सीमा गंभीर रूप से घायल हो गई.

फ्लैट में जिंदगी-मौत से जूझती रही मां

हमले के बाद सीमा ने किसी तरह खुद को एक कमरे में बंद कर लिया. उधर, सुदीप वहां से भाग निकला. इस बीच फ्लैट का दरवाजा बंद रहा. 19 नवंबर की रात मकान मालिक बी. मल्लैया वहां पहुंचे लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. उन्हें शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

दरवाजा खुलते ही सामने आया खौफनाक मंजर

पुलिस, मकान मालिक और सीमा के दोस्तों की मौजूदगी में लॉकस्मिथ ने फ्लैट का ताला खोला. अंदर फर्श और दीवारों पर खून के निशान मिले. एक बंद कमरे से सीमा के चिल्लाने की आवाज आई. दरवाजा खुलने पर वह घायल अवस्था में मिली. इसके बाद पुलिस को बाथरूम में सोहम का शव बरामद हुआ.

ये भी पढ़ें: Karnataka News: पहले दादी से मांगे पैसे, इनकार पर कर दिया कत्ल! पोते ने शव के साथ जो किया, जानकर कांप उठेंगे

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Jaipur Maggi case: जयपुर में मैगी खाने के बाद दो बहनों की बिगड़ी तबीयत, 7 साल की पीहू की मौत, पुलिस ने जांच के लिए भेजे नमूने

Jaipur Maggi case: जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र के मंगलम सिटी में घर पर बने…

Last Updated: November 21, 2026 16:20:53 IST

शराबी को चढ़ी चाय की तलब, पत्नी को उतारा मौत के घाट, 12 साल के बेटे ने खोली पोल

Gonda Crime News: उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक पति शराब के नशे में घर…

Last Updated: November 21, 2026 15:52:08 IST

Asaduddin Owaisi Guard of Honour: जज के स्वागत की तैयारी, ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, सहारनपुर में पुलिस से कैसे हुई चूक?

Asaduddin Owaisi Guard of Honour: सहारनपुर में शनिवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को पुलिस…

Last Updated: November 21, 2026 15:45:05 IST

Watch Video: जयमाला के बाद दूल्हे ने कमरे में बुलाई लड़की! दुल्हन ने रंगेहाथों पकड़ा, मैरिज होम में हंगामा

Watch Video: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 21, 2026 15:10:02 IST

छात्रा के साथ की शर्मनाक हरकत, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, पुलिस ने तीन को दबोचा

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर में छात्रा से बदसलूकी की वीडियो सामने आई, जिसके बाद…

Last Updated: November 21, 2026 14:43:05 IST

Caught on CCTV: घर में अचानक घुस आए तीन भालू, बर्तनों में करने लगे खाने की तलाश; कुत्तों ने ऐसे किया सामना, परिवार परेशान

Caught on CCTV: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है.…

Last Updated: November 21, 2026 14:10:31 IST