<
Categories: देश

BRICS Summit 2026 Guest List: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से लेकर पुतिन तक… कौन-कौन आ रहे हैं भारत, यहां देखें पूरी लिस्ट

18th BRICS Summit Guest List: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहे 18वें ब्रिक्स सम्मेलन में पुतिन और शी जिनपिंग समेत दुनिया के बड़े दिग्गज आ रहे हैं. 11 ब्रिक्स देशों और पार्टनर देशों के प्रमुखों की पूरी VIP लिस्ट यहां देखें.

नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) आयोजित होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस खास मौके पर ब्रिक्स के सदस्य देशों और पार्टनर देशों के प्रमुखों का स्वागत करेंगे. कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार, 12 सितंबर को होगी, जिसमें 11 ब्रिक्स सदस्य देशों के नेता शामिल होंगे. इसके बाद रविवार, 13 सितंबर को पार्टनर देशों और खास आमंत्रित देशों के नेता इस सम्मेलन से जुड़ेंगे.

इस साल ब्रिक्स की अध्यक्षता भारत कर रहा है. सम्मेलन का आयोजन दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में किया जाएगा. इसमें व्यापार, निवेश, ऊर्जा और भोजन की सुरक्षा, सप्लाई चेन और वैश्विक शासन जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी.

ब्रिक्स के सदस्य देश और उनके प्रतिनिधि

  • भारत: नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री)
  • चीन: शी जिनपिंग (राष्ट्रपति)
  • रूस: व्लादिमीर पुतिन (राष्ट्रपति)
  • दक्षिण अफ्रीका: सिरिल रामाफोसा (राष्ट्रपति)
  • ईरान: मसूद पेज़ेशकियान (राष्ट्रपति)
  • मिस्र (Egypt): अब्देल फतह अल-सीसी (राष्ट्रपति)
  • इथियोपिया: अबी अहमद (प्रधानमंत्री)
  • इंडोनेशिया: प्रबोवो सुबियांतो (राष्ट्रपति)
  • संयुक्त अरब अमीरात (UAE): शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान (अबू धाबी के क्राउन प्रिंस)
  • ब्राजील: मौरो विएरा (विदेश मंत्री)

पार्टनर और आमंत्रित देशों के प्रमुख

  • बेलारूस: अलेक्जेंडर लुकाशेंको (राष्ट्रपति)
  • कजाकिस्तान: कासिम-जोमार्ट तोकायेव (राष्ट्रपति)
  • मलेशिया: अनवर इब्राहिम (प्रधानमंत्री)
  • थाईलैंड: अनुतिन चार्नविराकुल (प्रधानमंत्री)
  • क्यूबा: मिगुएल डियाज-केनेल (राष्ट्रपति)
  • नाइजीरिया: बोला अहमद टीनूबू (राष्ट्रपति)
  • उज्बेकिस्तान: शवकत मिर्जियोयेव (राष्ट्रपति)
  • युगांडा: जेसिका अलूपो (उपराष्ट्रपति)
  • संयुक्त राष्ट्र (UN): एंटोनियो गुटेरेस (महासचिव)

शुक्रवार को ‘ब्रिक्स बिजनेस फोरम’ को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

मुख्य सम्मेलन से पहले, शुक्रवार 11 सितंबर को पीएम मोदी ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम में चीन, रूस, ब्राजील और यूएई समेत कई देशों के बड़े उद्योगपति और बिजनेस लीडर्स शामिल होंगे.

कार्यक्रम का उद्घाटन वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और विदेश मंत्री एस. जयशंकर करेंगे. इस दौरान खेती, व्यापार, डिजिटल अर्थव्यवस्था और सप्लाई चेन जैसे विषयों पर चर्चा होगी.

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे

चीनी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को घोषणा की कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 12 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली, भारत में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे.

चीन से आ रहा बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल

बिजनेस फोरम में हिस्सा लेने के लिए चीन से एक बड़ा व्यापारिक दल भारत पहुंच रहा है. इसमें मुख्य रूप से:

  • होउलियांग दाई (CNPC के चेयरमैन)
  • लिन लियाओ (ICBC के चेयरमैन)
  • मिन वान (चीन COSCO शिपिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन)
  • इसके अलावा हुवावे (Huawei) और अलीबाबा (Alibaba) जैसी दिग्गज कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे.

दुनिया की बड़ी कंपनियों के प्रमुख भी होंगे शामिल

  • फ्रांसिस्को गोम्स नेतो (एमब्रायर – एविऐशन)
  • गुस्तावो पिमेंटल (वेल – माइनिंग)
  • फूथी महानयेले-दाबेंगवा (नेस्पर्स – टेक्नोलॉजी)
  • ओलेग बेलोजोरोव (रूसी रेलवे)
  • अलेक्जेंडर वेद्याखिन (स्बेरबैंक – बैंकिंग)

कड़े सुरक्षा इंतजाम

सम्मेलन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. हवाई अड्डों, प्रमुख होटलों और भारत मंडपम के आसपास हजारों सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है.

क्या है ब्रिक्स (BRICS)?

ब्रिक्स का गठन 2006 में ब्राजील, रूस, भारत और चीन ने मिलकर किया था. साल 2010 में दक्षिण अफ्रीका इसमें शामिल हुआ. इसके बाद 2024 में मिस्र, इथियोपिया, ईरान और यूएई को इसमें जोड़ा गया. बाद में इंडोनेशिया भी इसके पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल हुआ.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Petrol Diesel Price 1 October 2026: घट गया विंडफॉल टैक्स, क्या सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल का दाम? जानें अपने शहर का ताजा रेट

Petrol Diesel Price 1 October 2026: डीज़ल एक्सपोर्ट पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज़ ड्यूटी (SAED) और…

Last Updated: October 1, 2026 08:19:34 IST

Amarinder Singh Raja Warring Resign: पंजाब कांग्रेस में ‘कुर्सी’ का खेल शुरू! राजा वडिंग ने छोड़ा पद, अगला ‘कप्तान’ कौन?

Amarinder Singh Raja Warring Resign: पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के इस्तीफे के…

Last Updated: October 1, 2026 08:18:43 IST

Weather Update Today 1 October 2026: 1 अक्टूबर को बिगड़ेगा मौसम! दिल्ली-UP समेत 22 राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

Weather Update Today 1 October 2026: दिल्ली में 1 अक्टूबर को मौसम बदलने वाला है.…

Last Updated: October 1, 2026 07:36:47 IST

LPG Price Hike: फिर महंगा हुआ सिलेंडर, ₹71.50 तक बढ़े दाम; जानें दिल्ली-मुंबई समेत नए रेट

LPG Price Hike: दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹62.50 महंगा होकर ₹2810 पर…

Last Updated: October 1, 2026 07:23:08 IST

बांदा में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया जीजा, फिर किया गंदा काम, शिकायत के बाद 2 गिरफ्तार

Banda Crime News: बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर…

Last Updated: September 30, 2026 23:44:49 IST

Rise and Fall 2: ‘मैनचाइल्ड’ कहने पर शहजाद ने प्रियंका को कहा ‘गोल्ड डिगर’, भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- थप्पड़ मार दूंगी

Rise and Fall 2: राइज एंड फॉल 2’ में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला…

Last Updated: September 30, 2026 23:25:46 IST