Sister and Brother Viral Video: भाई-बहन का रिश्ता काफी खास होता है. वे साथ में लड़ते-झगड़ते बड़े होते हैं लेकिन जब भी किसी को दूर जाना पड़े, तो वे काफी परेशान हो जाते हैं. इसके बाद उनके आने का इंतजार करने लगते हैं. उनके वापस आने का बेसब्री से इंतजार होता है और जब वो वापस आते हैं, तो आंखें नम हो जाती हैं. इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बहन अपने भाई को लंबे समय के बाद देखकर भावुक हो जाती है. वो अपने आंसुओं को रोक नहीं पाती और उसकी आंखों से आंसू छलक जाते हैं. ये वीडियो अब सोशल मीडिया के लगभग हर प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही है और लोग इसे रिलेट कर रहे हैं.
बहन को सरप्राइज देता है भाई
वीडियो में देखा जा सकता है कि बहन अपने घर में रोजमर्रा के कामों में व्यस्त होती है. इसी बीच उसका भाई उसे सरप्राइज देने के लिए आता है. वो अपने भाई को देखकर भावुक हो जाती है. पहले वो खुद को काम में व्यस्त दिखाकर आंसुओं को छुपाने की कोशिश करती है. लेकिन वो अपने आंसुओं को ज्यादा देर तक नहीं रोक पाती. अंत में वो अपने आंसू अपने आंचल से पोछती है और भाई से लिपटकर रोने लगती है. भाई भी बहन की आंखों में आंसू देखकर भावुक हो जाता है. इसके बाद दोनों भाई-बहन एक दूसरे को हग करते हैं और फिर एक दूसरे से बातचीत करते हैं. इस वीडियो को देखकर बहुत से भाई-बहन इससे खुद को रिलेट कर रहे हैं.
इतने समय बाद भाई को देख बहन रो पड़ी। 🥰
एक भावुक पल में, एक बहन अपने भाई को लंबे समय बाद अचानक देखकर खुद को रोक नहीं पाई और रो पड़ी। यह मुलाकात भाई-बहन के मजबूत और प्यार भरे रिश्ते को दिखाती है।
यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि परिवार और अपने लोग हमारे जीवन में कितने खास और… pic.twitter.com/zarJSVhnzr
— JIMMY (@Jimmyy__02) April 17, 2026
वीडियो में क्या है?
इस वायरल वीडियो को जिम्मी नाम के यूजर ने शेयर किया है, जिसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘इतने समय बाद भाई को देख बहन रो पड़ी. एक भावुक पल में, एक बहन अपने भाई को लंबे समय बाद अचानक देखकर खुद को रोक नहीं पाई और रो पड़ी. यह मुलाकात भाई-बहन के मजबूत और प्यार भरे रिश्ते को दिखाती है. ये वीडियो हमें याद दिलाता है कि परिवार और अपने लोग हमारे जीवन में कितने खास और जरूरी होते हैं.’
जमकर कमेंट्स कर रहे लोग
इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘भाई बहन का ररिश्ता सबसे अनोखा और प्यारा होता है और इसके बिना जिंदगी अधूरी रहती है.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आंसुओं में छिपी थी मोहब्बत, शिकायतें और वो अधूरी बातें जो वक्त ने रोक रखी थीं.’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘ऐसे पल ही रिश्तों का अपनापन और असली कीमत बताते हैं.