<

Bypolls: बिहार समेत 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, किस राज्य में कब पड़ेगा वोट? यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bypolls: चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख के साथ 7 अन्य राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में उपचुनाव का भी एलान किया. किन-किन राज्यों में उपचुनाव होने हैं. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के साथ-साथ सात अन्य राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में उपचुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है. बिहार में मतदान 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में होगा. मतगणना 14 नवंबर को होगी. इसके अतिरिक्त जम्मू-कश्मीर की दो और झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, मिज़ोरम और ओडिशा की एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे. आइए इस बारे में विस्तार से जानते है.

बिहार चुनाव के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और झारखंड में उपचुनाव

भारत निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, मिज़ोरम और ओडिशा की कुल आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है. इन उपचुनाव की अधिसूचना 13 अक्टूबर 2025 को जारी की जाएगी. जम्मू-कश्मीर और ओडिशा के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर और अन्य राज्यों के लिए 21 अक्टूबर है. नामांकन पत्रों की जांंच 22 अक्टूबर (राजस्थान में 23 अक्टूबर) को होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर (राजस्थान में 27 अक्टूबर) है. मतदान 11 नवंबर 2025 (मंगलवार) को होगा और मतगणना 14 नवंबर 2025 (शुक्रवार) को होगी.

चुनाव आयोग को बिहार चुनाव के साथ-साथ उपचुनाव क्यों कराने पड़ रहे हैं?

जम्मू-कश्मीर की बडगाम सीट से उमर अब्दुल्ला के इस्तीफे और नगरोटा सीट से देवेंद्र सिंह राणा के निधन के कारण उपचुनाव हो रहे है. ये सीट राजस्थान की अंता सीट से विधायक कंवरलाल, झारखंड की घाटशिला सीट से रामदास सोरेन, तेलंगाना की जुबली हिल्स सीट से मगंती गोपीनाथ, पंजाब की तरनतारन सीट से डॉ. कश्मीर सिंह सोहल, मिजोरम की डम्पा सीट से लालरिनतलुआंगा सैला और ओडिशा की नुआपाड़ा सीट से राजेंद्र ढोलकिया की अयोग्यता के कारण खाली हुई है.

बिहार में 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. 243 विधानसभा सीट के लिए मतदान दो चरणों में होगा – 6 नवंबर और 11 नवंबर को. परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीट के लिए और दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीट के लिए मतदान होगा. इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं जो पहली बार मतदान करेंगे.

25 में भी नीतीश! NDA या INDIA…किसे हो रहा बंपर फायदा? ओपिनियन पोल ने चौंकाया

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Recent Posts

आज चांदी का भाव 6 अप्रैल 2026: चांदी के रेट पर टिकी सबकी नजर! आज राहत की चमक या महंगाई का झटका?

Silver Price Today: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी…

Last Updated: April 6, 2026 11:00:43 IST

ऋषभ पंत ने किया ऐसा काम, जिसे देख इमोशनल हुए LSG के मालिक संजीव गोयनका, वायरल हुआ खास मोमेंट

Sanjeev Goenka Emotional: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत…

Last Updated: April 6, 2026 10:52:33 IST

दिल्ली में पहली बार होगी पेड़ों की गणना, केंद्र ने जारी किए ₹2.9 करोड़; 3 चरणों में पूरा होगा काम

Delhi Tree Census: दिल्ली में पहली बार पेड़ों की गिनती की जाएगी. जिसके लिए केंद्र…

Last Updated: April 6, 2026 10:49:06 IST

राज कपूर से ‘नफरत’ 38 साल कमरे में गुजारे, भारत की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों किया

Suchitra Sen Controversy: एक्ट्रेस सुचित्रा सने ने हिंदी सिनेमा के महान शो-मैन राज कपूर संग…

Last Updated: April 6, 2026 10:50:03 IST

SDM Jyoti Maurya: फिर जागी मोहब्बत! एक हुए SDM ज्योति मौर्या और पति आलोक, हर सुबह होगी अब साथ

SDM Jyoti-Alok Maurya: उत्तर प्रदेश की मशहूर और अक्सर चर्चाओं में रहीं  SDM ज्योति मौर्य…

Last Updated: April 6, 2026 10:38:49 IST

Delhi Gold Price 6 April: सोने की कीमतों ने मचाई खलबली! दिल्ली में आज खरीदें या करें इंतजार?

Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…

Last Updated: April 6, 2026 11:01:44 IST