Live TV
Search
Home > देश > एक तरफ दिल्ली में हिरासत, दूसरी तरफ दादी का निधन; CJP नेता अभिजीत दीपके के परिवार पर टूटा दुख

एक तरफ दिल्ली में हिरासत, दूसरी तरफ दादी का निधन; CJP नेता अभिजीत दीपके के परिवार पर टूटा दुख

Abhijit Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में हैं. वहीं उनकी दादी का निधन हो गया है. महाराष्ट्र के हिंगोली में पैतृक गांव संतुक पिंपरी में उन्होंने अंतिम सांस ली.

Written By:
Last Updated: October 10, 2026 13:31:05 IST

Mobile Ads 1x1

Abhijit Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. दीपके की दादी का महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में निधन हो गया. उन्होंने अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी में अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं. एक तरफ दीपके दिल्ली में पुलिस हिरासत में हैं, तो दूसरी तरफ परिवार को इस दुखद खबर का सामना करना पड़ा है. इस घटनाक्रम से परिवार की चिंता और बढ़ गई है.

हिरासत में अभिजीत दीपके

अभिजीत दीपके फिलहाल दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं. उन्हें कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले फ्लाइट से ही हिरासत में लिया गया था. दीपके की हिरासत और उनके परिवार में हुई इस दुखद घटना के कारण मामला चर्चा में है. दोनों ही खबरों से उनके परिवार में हलचल है. दादी के बीमार होने के दौरान परिवार पहले से चिंतित था. अब उनके निधन की खबर ने परिजनों को गहरे दुख में डाल दिया है.

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

CJP का प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चर्चा में है. प्रदर्शनकारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

हिरासत में लिए गए नेता

दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन से पहले ध्रुव राठी को उनके घर से हिरासत में लिया था. अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने फ्लाइट से हिरासत में ले लिया था. वहीं आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को हाउस अरेस्ट किया गया है. दिल्ली पुलिस और तमाम बल लोगों को जंतर-मंतर पहुंचने से रोक रहे हैं. कनॉट प्लेस में लोगों को जमावड़ा है.

ये भी पढ़ें: Delhi Protest: अभिजीत दिपके हिरासत में, सौरव दास और आशुतोष रांका को भी किया गया डिटेन; दिल्ली में हाई अलर्ट

MORE NEWS