<
Categories: देश

Delhi-NCR Weather 11 Sep 2026: मौसम ने फिर ली करवट! दिल्ली-NCR में बादल-बारिश की वापसी; IMD का ताजा अपडेट

Delhi-NCR Weather 11 Sep 2026 | Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में 11 सितंबर को मौसम बदलने की संभावना है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बादल छाए रहेंगे, जबकि कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है.

Delhi-NCR Weather 11 Sep 2026 | Aaj Ka Mausam: मानसून की गतिविधियों (Monsoon Activity) में लगातार बदलाव के बीच दिल्ली-NCR (Delhi-NCR Weather) में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग (IMD) के स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. कई जगहों पर हल्की बारिश (Light Rain) होने की भी संभावना है.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

IMD के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को दिल्ली (Delhi Weather) में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. शुक्रवार को दिल्ली में हल्की बारिश (Delhi Rain) हो सकती है. इस दौरान आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा.  हालांकि, मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए फिलहाल किसी तरह की चेतावनी (Weather Alert) जारी नहीं की है. यानी बारिश के बावजूद मौसम की स्थिति सामान्य रहने की उम्मीद है.

नोएडा में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, 11 सितंबर 2026 को नोएडा (Noida Weather) में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं. कुछ इलाकों में हल्की बारिश (Light Rain) होने की संभावना है. शुक्रवार को नोएडा का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बादल छाए रहने से लोगों को तेज धूप से कुछ राहत मिल सकती है.

गाजियाबाद में बारिश के आसार

 गाजियाबाद (Ghaziabad Weather) में भी 11 सितंबर को मौसम बदला हुआ नजर आ सकता है. IMD के अनुसार, यहां आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. बारिश की संभावना दोपहर 1:30 बजे के बाद ज्यादा बताई गई है.

गुरुग्राम में शाम को हो सकती है बारिश

गुरुग्राम (Gurugram Weather) में सुबह से दोपहर तक मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है. इस दौरान धूप देखने को मिल सकती है. हालांकि, शाम के समय मौसम बदल सकता है और हल्की बारिश (Gurugram Rain) होने के आसार हैं. 11 सितंबर को गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: BRICS Summit 2026 Guest List: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से लेकर पुतिन तक… कौन-कौन आ रहे हैं भारत, यहां देखें पूरी लिस्ट

फरीदाबाद में दोपहर बाद बारिश के आसार

फरीदाबाद (Faridabad Weather) में भी शुक्रवार को दोपहर के बाद बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें:  GST Registration पर दिल्ली HC का बड़ा फैसला, बायोमेट्रिक आधार के बिना नहीं होगा रजिस्ट्रेशन

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

पुरानी रंजिश, चलती कार और खौफनाक अंजाम…कानपुर में बीरू की मौत की खौफनाक कहानी

Kanpur Biru Singh Bhadauria death: कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में 37 वर्षीय बीरू…

Last Updated: October 21, 2026 23:19:45 IST

पापांकुशा एकादशी पर भद्रा-पंचक का साया, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, व्रत पारण का समय और विधि

When is Papankusha Ekadashi: पापांकुशा एकादशी का व्रत 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 21, 2026 23:12:19 IST

Smart Phone Market: दिवाली के बावजूद स्मार्टफोन बाजार में 26% की गिरावट, 10 साल के निचले स्तर पर शिपमेंट

Smart Phone Market: भारत में जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान स्मार्टफोन शिपमेंट 26 फीसदी गिरकर 3.58…

Last Updated: October 21, 2026 22:54:19 IST

फिल्मों से ही नहीं, बिजनेस से भी करोड़ों कमा रहीं सामंथा रूथ प्रभु, खुशबू के ब्रांड ने पार किया 120 करोड़ रुपये का आंकड़ा

Samantha Ruth Prabhu: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ ही अपने बिजनेस…

Last Updated: October 21, 2026 22:54:16 IST

Chitrakoot viral video: अभी जिंदा हूं तो जी लेने दो…चित्रकूट में शराब की दुकान पर वर्दीधारी का वीडियो वायरल, खाकी पर उठे सवाल

Chitrakoot viral video: चित्रकूट में शराब की दुकान से जुड़े एक वीडियो के वायरल होने…

Last Updated: October 21, 2026 22:37:26 IST

दुर्गा विसर्जन के दौरान चाकूबाजी, दोस्त को बचाने आए 9वीं के छात्र की मौत; हिरासत में चार नाबालिग

Delhi Murder Case: दिल्ली के पीतमपुरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बीच किसी बात को…

Last Updated: October 21, 2026 22:30:14 IST