<
Categories: देश

Charo Dham Temple Theft Video: चारों धाम मंदिर में दिनदहाड़े चोरी! मां लक्ष्मी और श्रीनाथ जी के गहने लेकर फरार हुई युवती; CCTV में कैद हुआ पूरा मंजर

Charo Dham Temple Theft Video: लखनऊ के सआदतगंज मंदिर में श्रद्धालु बनकर आई महिला पर मां लक्ष्मी का चांदी का छत्र, नथुनी और श्रीनाथ जी का मुकुट चोरी कर फरार होने का आरोप है.

Charo Dham Temple Theft Video: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंदिर के अंदर चोरी की एक घटना सामने आई है. सआदतगंज इलाके में एक मंदिर में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. आरोप है कि एक महिला श्रद्धालु बनकर मंदिर में दाखिल हुई और मौका मिलते ही देवी-देवताओं के आभूषण चोरी कर फरार हो गई. पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिला की पहचान करने में जुटी है.

आभूषण लेकर हुई फरार

जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह करीब 8:30 बजे से 9:30 बजे के बीच की बताई जा रही है. आरोप है कि महिला मंदिर में सामान्य श्रद्धालु की तरह आई थी. इसी दौरान उसने मां लक्ष्मी की मूर्ति से चांदी का छत्र और नथुनी उतार ली. इसके अलावा मंदिर में स्थापित श्रीनाथ जी का मुकुट भी गायब मिला. जब मंदिर प्रबंधन को आभूषण गायब होने की जानकारी मिली, तो परिसर में अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई. फुटेज में एक संदिग्ध महिला की गतिविधियां दिखाई देने की बात सामने आई है.

पुजारी ने बताई चोरी की पूरी घटना

मंदिर के पुजारी सियाराम अवस्थी के अनुसार, मां महालक्ष्मी का चांदी का छत्र और नथुनी चोरी हुई है. इसके साथ ही श्रीनाथ जी का मुकुट भी गायब मिला है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मंदिर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज अपने साथ ले गई. पुजारी ने यह भी बताया कि मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. हालांकि, सीसीटीवी में दिखाई देने वाली संदिग्ध महिला अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताई जा रही है.

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कर रही जांच

पुलिस के मुताबिक, फिलहाल मामले में लिखित तहरीर का इंतजार किया जा रहा है. शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए संदिग्ध महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है. इसके अलावा जांच की जा रही है कि चोरी की इस वारदात में महिला अकेली शामिल थी या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी था. पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है.

ये भी पढ़ें: Punjab Firing: पंजाब में दिनदहाड़े खूनी खेल! दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवारों ने चलाई गोलियां, 2 की मौत और 3 घायल

मंदिर में चोरी के बाद श्रद्धालुओं में नाराजगी

दिनदहाड़े मंदिर में आभूषण चोरी होने की घटना से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में चिंता है. मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और संदिग्ध महिला की तलाश की जा रही है. अब देखना होगा कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपी महिला तक कब पहुंचती है और चोरी हुए आभूषणों की बरामदगी कब होती है.

ये भी पढ़ें:  Rahul Gandhi Convoy Accident: बाल-बाल बचे राहुल गांधी, काफिले की 5 कारों का एक्सीडेंट! UP एक्सप्रेसवे पर मचा हड़कंप

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Lucknow Murder Case: ‘भाई मुझे बचा लो…’ दो निकाह करने वाली आशिया की आखिरी चीख; फिर झाड़ियों में मिली लाश

Lucknow Murder Case: लखनऊ के दुबग्गा में 25 साल की आशिया का शव झाड़ियों में…

Last Updated: October 26, 2026 12:36:39 IST

दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना 2026: पात्रता, उम्र, पेंशन राशि और आवेदन का तरीका जानें

Delhi Old Age Pension Scheme 2026: दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र, आय सीमा,…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:28 IST

DA Hike 2026: दिल्ली के 4,000 कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, अब ₹18,000 के साथ मिलेगा महंगाई भत्ता

DA Hike 2026: दिल्ली MCD के करीब 4,000 पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को अब पे मैट्रिक्स…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:20 IST

स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग 2026 में पारुल विश्वविद्यालय के 8 शोधकर्ता शामिल

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर: वडोदरा स्थित पारूल विश्वविद्यालय के आठ शोधकर्ताओं को विश्व के…

Last Updated: October 26, 2026 12:07:20 IST

Rahul Gandhi: अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस में जश्न

Rahul Gandhi: अदालत ने राहुल गांधी को बरी करते हुए कहा कि उनके बयान को…

Last Updated: October 26, 2026 11:56:19 IST

Delhi North Block fire: दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में कैसे लगी आग? फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद

Delhi North Block fire:नॉर्थ ब्लॉक में एक बॉयलर में शॉर्ट सर्किट से आग गई थी.…

Last Updated: October 26, 2026 12:22:39 IST