<
Categories: देश

ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपियों के लिए मांगी गई फांसी की सजा, आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या का मामला

Tahir Hussain: दिल्ली दंगा 2020 में आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड के मामले में विशेष लोक अभियोजक ने ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपियों के लिए फांसी की सजा मांग की गई है.

Tahir Hussain: दिल्ली दंगा 2020 में हुए आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड मामले में दिल्ली स्थित कड़कड़डूमा कोर्ट से बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपियों के लिए अभियोजन ने फांसी की सजा की मांग की है. वर्ष 2020 में हुए आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड मामले में अभियोजन पक्ष ने अदालत से ताहिर हुसैन और चार अन्य आरोपियों को मृत्युदंड (फांसी) की सजा देने की मांग की है.

विशेष लोक अभियोजक (SPP) ने अदालत में दलील देते हुए कहा कि ये लोग बेहद क्रूर थे. इन्होंने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं. विशेष लोक अभियोजक ने आगे कहा कि इन लोगों को सलाखों के पीछे रखा जाना चाहिए और इन्हें मृत्युदंड की सजा दी जानी चाहिए. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मामले में सजा के बिंदु पर अदालत में सुनवाई जारी है. इस बीच, जानकारी सामने आ रही है कि ताहिर हुसैन से जुड़े मामले में कड़कड़डुमा कोर्ट 31 जुलाई को सजा पर अपना फैसला सुनाएगी. आज कोर्ट में दोनों पक्षों के तरफ से बहस पूरी हो गई है.

कोर्ट ने 5 आरोपियों को ठहराया दोषी

विशेष लोक अभियोजक मधुकर पांडे ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर अपराध है और अभियोजन पक्ष दोषियों के लिए अधिक से अधिक सजा की मांग करेगा. 13 जुलाई को कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन के साथ-साथ नाजिम, कासिम, जावेद और अनस को हत्या, अपहरण, दंगा करने, गैर-कानूनी भीड़ का हिस्सा बनने और इससे जुड़े अन्य अपराधों का दोषी ठहराया था. हालांकि, कोर्ट ने सभी दोषियों को आपराधिक साजिश रचने के आरोप से बरी कर दिया. वहीं, सबूतों की कमी के कारण छह अन्य आरोपियों को बरी कर दिया गया.

यह भी पढ़ें –  धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच हाईकोर्ट क्यों पहुंचे नितिन गडकरी? सामने आई चौंकाने वाली वजह

क्या है पूरा मामला?

अभियोजन पक्ष के अनुसार, 25 फरवरी 2020 को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान एक हिंसक भीड़ ने चांद बाग पुलिया के पास अंकित शर्मा पर हमला किया था, जो इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में सिक्योरिटी असिस्टेंट के तौर पर काम करते थे. अगले दिन चांद बाग इलाके में एक नाले से उनका शव बरामद किया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए थे.

यह भी पढ़ें – धर्मेंद्र प्रधान का जिंदाबाद के नारों के बीच हुआ जोरदार स्वागत, शिक्षा मंत्री से इस्तीफा देने के बाद पहली बार पहुंचे थे संसद

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

पढ़ाई के लिए डांटते थे पिता, 15 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, रात 2 बजे कर दिया खौफनाक कांड

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…

Last Updated: November 7, 2026 18:09:50 IST

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…

Last Updated: November 7, 2026 17:30:28 IST

सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…

Last Updated: November 7, 2026 16:54:24 IST

मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा शख्स! वीडियो वायरल

Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…

Last Updated: November 7, 2026 16:41:00 IST

UP DA Hike: यूपी के 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 58 से सीधे 63 फीसदी हुआ महंगाई

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…

Last Updated: November 7, 2026 16:21:53 IST

NSE लाएगा 10 मिनट का नया क्लोजिंग ऑक्शन सेशन, 7 दिसंबर से होगा लागू, क्लोजिंग कीमत तय करने का बदलेगा तरीका

NSE 7 दिसंबर से क्लोजिंग प्राइस और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के नियम बदलेगा. नया 10 मिनट…

Last Updated: November 7, 2026 16:32:54 IST