<
Categories: देश

शख्स की ‘हरकत’ बन गई पत्नी के लिए मुसीबत, महाराष्ट्र पुलिस का नजर आया मानवीय चेहरा; वायरल वीडियो तुरंत देख डालिए

Drunk Husband Video Viral:  सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह पति की 'हरकत' से पत्नी की जान मुश्किल में फंस जाती है.

Drunk Husband Video Viral:  शराब पीना खुद के स्वास्थ्य के साथ-साथ कभी-कभार दूसरे लोगों के लिए भी नुकसानदेय या फिर खतरनाक हो जाता है. खासतौर से शराब पीकर वाहन चलाने के क्या नुकसान होते हैं? यह भी जग जाहिर है. शराब पीकर वाहन चलाने से सड़क पर हादसे का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. भारत यूं भी पूरी दुनिया में सड़क हादसों के लिए बदनाम है. इस बीच पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल है. इसमें वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि शराब पीकर वाहन चलाने से कभी-कभी खुद के परिजन भी मुसीबत में आ सकते हैं. यह वीडियो पहली नजर में लोगों को मैसेज देने के लिए बनाया गया लग रहा है, लेकिन लोगों को इसे जरूर देखना चाहिए. इस वीडियो का सच्चाई से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं लगता, लेकिन यह लोगों को शानदार और फायदेमंद मैसेज देने में 100 प्रतिशत कामयाब होता है.

क्या है इस वीडियो में?

वीडियो की शुरुआत में ही वाहन में पति-पत्नी बैठे हैं. रात के दौरान दोनों अस्पताल जा रहे हैं. इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पत्नी प्रग्नेंट है. लेबर पेन होने की स्थिति में पति देर रात गर्भवती पत्नी को कार से अस्पताल ले जा रहा है. इसी दौरान पुलिस Drink and Drive के तहत चेकिंग करती है. पहली नजर में ही पुलिस को पता चलता है कि व्यक्ति ने शराब पी रखी है. इसके बाद वाहन रुकवाने के साथ ही पुलिस पति को गाड़ी से वाहन उतरने की सलाह देती है.  कुछ देर तक दोनों के बीच  बहस होती है. इसके बाद पुलिस खुद ड्राइव करके गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाती है. 

महाराष्ट्र पुलिस की हो रही तारीफ

इस दौरान पहले पुलिस अधिकारी ड्राइविंग सीट से बैठे पति को हटाकर पीछे बैठने को कहती है. इसके बाद पुलिस अधिकारी खुद उसी कार को चलाकर गर्भवती महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाता है. वीडियो में महाराष्ट्र पुलिस का बैज भी दिखाई देता है. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें कई लोग इसे असली घटना मानकर महाराष्ट्र पुलिस की इंसानियत और जिम्मेदारी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

स्क्रिप्टट लग रहा है पूरा वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज तो अच्छा दे रहा है, लेकिन बड़ी संख्या में इंटरनेट यूजर यह कह रहे हैं कि यह वीडियो पूरी तरह scripted है. फिल्मी अंदाज में बनाया गया यह वीडियो शक पैदा करता है. अचानक कैमरा कहां से आया? यह भी शक पैदा करता है. लोगों का मानना है कि इसे सिर्फ व्यूज़ और वायरलिटी के लिए बनाया गया है.  

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST