Train Late Running: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और घने कोहरे की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है. सड़कों पर गाड़ी चलाना मुश्किल हो रहा है, वहीं कोहरे की वजह से ट्रेनें भी समय पर अपनी मंज़िल तक नहीं पहुंच पा रही हैं.
ट्रेन टिकट के साथ मुफ्त सुविधाएं
Train Late Running: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और घने कोहरे की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है. सड़कों पर गाड़ी चलाना मुश्किल हो रहा है, वहीं कोहरे की वजह से ट्रेनें भी समय पर अपनी मंज़िल तक नहीं पहुंच पा रही हैं. वंदे भारत एक्सप्रेस से लेकर शताब्दी एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस तक, सभी ट्रेनें कोहरे की वजह से लेट चल रही हैं. बता दें कि 31 दिसबंर को करीब 84 ट्रेनें देरी से चल रह ही है.32 मेल एक्सप्रेस और 52 सुपरफास्ट ट्रेन देरी से चल रही है. सुबह 6 बजे तक करीब 30 मिनट्स से लेकर तकरीब 10 घंटे तक अलग अलग ट्रेनें लेटलतीफ है.
वहीं घने कोहरे को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है. इसमें यात्रियों से कहा गया कि अपनी फ्लाइट का अपडेट देखकर ही निकलें.
उत्तर भारत के कई शहरों में घना कोहरा छाया हुआ है. दिल्ली-नोएडा एनसीआर में विजिबिलिटी जीरो है. यही वजह है कि कई ट्रेनें और फ्लाइट लेट हैं.
ट्रेन सर्विस में देरी का सबसे ज़्यादा असर आम रेल यात्रियों पर पड़ा है. यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतज़ार, ठंड और अनिश्चितता झेलनी पड़ी. लोकल यात्रियों का कहना है कि कोहरे की वजह से स्टेशन पर बैठने और रहने की सही सुविधा नहीं है.
प्लेटफ़ॉर्म पर बेंच कम होने और ठंड से बचने के साधन न होने की वजह से बच्चों, महिलाओं और बुज़ुर्ग यात्रियों को खास तौर पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई यात्रियों को घंटों ठंड में खड़े रहने को मजबूर होना पड़ा. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, कोहरे की वजह से किसी भी हादसे से बचने के लिए ट्रेनों की स्पीड को कंट्रोल किया जा रहा है.
Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह ने करण वाही से अपने पुराने…
Silver Rate Today 30 Sep 2026: चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है. खरीदारी…
Noida Sleeper Bus Rape Case: दिल्ली पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के सफर के…
Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…
Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…
IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…