<

Excise Duty on Cigarettes: सरकार ने दिया एक और जोरदार झटका, सिगरेट होगी महंगी, कई कंपनियों के शेयर धड़ाम

Excise Duty on Cigarettes: अगर आप सिगरेट प्रेमी है तो यह खबर आपके काम की है. पान मसाला खाने वालों को सरकार ने जोरदार झटका दिया है. एक फरवरी 2026 से एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का निर्णय लिया.

Excise Duty on Cigarettes: सिगरेट पीने वाले और पान मसाला खाने वालों को सरकार ने जोरदार झटका दिया है. धूम्रपान की चीजों पर सरकार ने एक फरवरी 2026 से एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का निर्णय लिया. इस मामले में एक आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया. दिसंबर 2025 में केंद्र ने एक नए कानून ‘सेंट्रल एक्साइज (अमेंडमेंट) बिल 2025’ को मंजूरी दी थी. एक्साइज ड्यूटी प्रोडक्ट की लंबाई के आधार पर प्रति हजार स्टिक पर 2050 रुपये से 8500 रुपये की रेंज में लगाई जाएगी. यह ड्यूटी मौजूदा टैक्स स्ट्रक्चर के ऊपर अतिरिक्त होगी. सरकार का उद्देश्य तंबाकू उत्पादों पर टैक्स व्यवस्था को और अधिक कड़ा बनाना है.

बढ़ सकते हैं दाम

सरकार के इस डिसीजन के बाद सिगरेट के दामों में वृध्दि तय मानी जा रही है, जिसका इफेक्ट धूम्रपान करने वालों की जेब पर पड़ेगा. सरकार का उद्देश्य न केवल राजस्व बढ़ाना है, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य को लेकर सख्ती बरतना भी है. सूत्रों के मुताबिक, ड्यूटी और सेस उत्पाद बनाने वाली मशीनरी की उत्पादन क्षमता के आधार पर तय होगा. यानी जितनी क्षमता से उत्पादन होगा, उसी के अनुसार टैक्स की दर निर्धारित की जाएगी. 

क्या सिगरेट पर 40% लगेगा टैक्स

अधिसूचना के अनुसार, तंबाकू और पान मसाला पर लगाए जाने वाले नए कर (लेवी) लागू जीएसटी दरों के अतिरिक्त होंगे. नए प्रावधान मौजूदा जीएसटी मुआवजा उपकर (GST Compensation Cess) की जगह लेंगे, जो फिलहाल ‘सिन प्रोडक्ट्स’ पर अलग-अलग दरों पर लगाया जाता है. बता दें कि 1 फरवरी से पान मसाला, सिगरेट, तंबाकू और इससे जुड़े अन्य प्रोडक्ट्स पर GST के तहत 40 प्रतिशत कर लगेगा. वहीं, बीड़ी पर 18 प्रतिशत का जीएसटी टैक्स लगाया जाएगा.

तंबाकू कंपनियों के शेयर गिरे

खबर के आते ही सिगरेट बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई. ‘गोल्ड फ्लेक’ और ‘क्लासिक’ जैसे ब्रांड बनाने वाली मार्केट लीडर कंपनी ITC का शेयर 8.62% गिरकर 402 रुपये से 368 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है. वहीं, मार्लबो सिगरेट बेचने वाली कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के शेयरों में भी 12% की गिरावट दर्ज की गई. FMCG इंडेक्स में भी इसका पड़ा और ये 3% से ज्यादा गिरकर कारोबार कर रहा है.

भारत में 25.3 करोड़ स्मोकर्स

आपको बता दें भारत दुनिया में चीन के बाद सबसे ज्यादा तंबाकू सेवन करने वाले देशों की लिस्ट में शामिल है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, भारत में 15 वर्ष या उससे अधिक उम्र के 25.3 करोड़ लोग स्मोकिंग करते हैं. इनमें करीब 20 करोड़ पुरुष हैं और 5.3 करोड़ महिलाएं शामिल हैं.

हर साल 10 लाख लोगों की मौत

WHO की रिपोर्ट के मुताबिक, पूरी दुनिया में प्रतिवर्ष सिगरेट पीने के कारण से 80 लाख से ज्यादा लोगों की प्रीमेच्योर डेथ होती है. वहीं, इडिया में यह आंकड़ा 10 लाख से ज्यादा है. यदि इसमें अन्य तंबाकू प्रोडक्ट के सेवन के कारण हुई मौतों के आंकड़ों को भी मिलाया जाए तो भारत में हर साल लगभग 13.5 लाख लोगों की मौत तंबाकू के सेवन की वजह से होती है. 

Pushpendra Trivedi

मैं इंडिया न्यूज में सीनियर सब एडिटर की पोस्ट पर हूं. मैं यहां पर धर्म, लाइफस्टाइल, मनोरंजन, नेशनल, टेक एंड ऑटो और वायरल खबरों को एडिट करता हूं. मुझे पत्रकारिता और कंटेंट की फील्ड में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Recent Posts

Gold Rates Today 1 April, 2026: सोना की कीमतों में बड़ा ट्विस्ट! आज के रेट ने किया सबको हैरान, अभी खरीदना सही या गलत?

Aaj Sone Ka Bhav 1 April 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित निवेशों…

Last Updated: April 1, 2026 10:05:12 IST

Bank Holiday: आज खुलेंगे बैंक या फिर रहेंगे बंद, घर से निकलने से पहले देखें RBI का कैलेंडर

Bank Open Or Closed Today: यदि आपका कोई बैंकिंग से जुड़ा काम है, तो कृपया…

Last Updated: April 1, 2026 09:43:12 IST

UP Board Result 2026 Date: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट पर ये है लेटेस्ट अपडेट्स, जानें कब घोषित होंगे नतीजे

UPMSP UP Board Result 2026 Date: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च…

Last Updated: April 1, 2026 09:18:26 IST

FASTag बैलेंस न होने पर कितना लगेगा जुर्माना? आज से बदल गया टोल टैक्स का नया नियम; अब नहीं कर पाएंगे ये काम

FASTag New Toll Rules: हालांकि इस बदलाव से कुछ यात्रियों को परेशानी हो सकती है खासकर…

Last Updated: April 1, 2026 09:16:42 IST

IPL 2026 Points Table: 4 मैचों के बाद क्या है पॉइंट्स टेबल का हाल? रियान पराग की टीम पहुंची टॉप पर

IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में 4 मुकाबले खेले जा चुके…

Last Updated: April 1, 2026 08:59:38 IST

Punjab & Sind Bank Vacancy: ग्रेजुएट की है डिग्री, तो बैंक में अफसर बनने का मौका, 85000 से अधिक है सैलरी

Sarkari Naukri Punjab & Sind Bank Recruitment 2026: पंजाब एंड सिंध बैंक में नौकरी पाने…

Last Updated: April 1, 2026 08:38:36 IST