<
Categories: देश

सादी जिंदगी, नापाक इरादा! दुकान के किराए से होता था गुजारा, जानें फारूक अब्दुल्ला पर हमला करने वाले कमल सिंह की कुंडली

Farooq Abdullah Firing Incident: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अबदुल्ला पर कल रात एक शादी समारोह में जानलेवा हमला किया गया. ऐसे में आइए जानते हैं कि हमलावर कौन है, क्या करता है और हमला करने के पीछे का मकसद क्या है?

Farooq Abdullah Firing Incident: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर कल रात एक शादी समारोह के दौरान जानलेवा हमला किया गया. जिसके बाद शादी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई. हमला करने के तुरंत बाद शादी में मौजूद लोगों ने हमलावर को पकड़ लिया है. हमलावर का नाम कमल सिंह जामवाल बताया जा रहा है. जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का रहने वाला है.

हमलावर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि मैं 20 साल से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था. जब उनसे हमला करने के कारणों के बारे में पूछा गया तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मारना चाहता था, मारालेकिन वो नहीं मरे. जब उनसे दोबारा हमला करने के कारणों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरा अपना मकसद है. हालांकि मकसद क्या है, इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया है.

हमलावर क्या करता है?

जब हमलावर से पूछा गया कि आप क्या करते हैं तो इस पर उन्होंने कहा कि वो कुछ नहीं करता है. आगे उन्होंने कहा कि मेरी 2-3 दुकानें हैं. उसी का किराया आता है. उसी से उनका गुजर-बसर होता है. हालांकि, पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है. इस हमले के चश्मदीदों का बयान भी सामने आया है. शादी में मौजूद राकेश ने बताया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के लीगल सेल के अध्यक्ष की बेटी की शादी थी. हम सब बैठे हुए थे. तभी डॉक्टर साहब ने कहा कि अब जाते हैं. हम सब जा ही रहे थे कि कोई व्यक्ति आया और उसने डॉक्टर साहब पर रिवॉल्वर तान दी. तभी अचानक सुरक्षा में मौजूद कर्मी ने रिवॉल्वर हटाया और गोली ऊपर चल गई.

20 साल से बदले की आग में तड़प रहा कमल सिंह जमवाल कौन है, जिसने भरे समारोह में फारुख अब्दुल्ला पर की फायरिंग?

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पूरा मामला यह है कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला के ऊपर बुधवार देर रात जानलेवा हमला हुआ. ये हमला एक शादी समारोह में हुआ, जिसमें फारूक अब्दुल्ला के साथ-साथ डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे. इसी दौरान हमलावर ने फायरिंग कर दी. इस हमले में फारूक अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए. हमलावर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

इस पूरे मामले पर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित रॉयल पार्क में एक शादी समारोह के दौरान ये हमला हुआ. पुलिस और NSG के कमांडो उनकी सुरक्षा में तैनात थे, जो तुरंत हरकत में आए और हमले को नाकाम कर दिया. आरोपी को हिरासत में लिया गया है और जिस बंदूक से उसने गोली चलाई थी, उसे जब्त कर लिया गया है.

Farooq Abdullah News: फारूक अब्दुल्ला पर हमला, गर्दन पर पिस्तौल रख हमलावर ने चलाई गोली, देखें फायरिंग का वीडियो

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Rajendra Bharti: कांग्रेस विधायक को कोर्ट ने सीधे भेजा तिहाड़ जेल! 25 साल पुराने कांड में सुनाया फैसला

राजनीति और कानून के गलियारों से आज एक बड़ी खबर सामने आई है. मध्य प्रदेश…

Last Updated: April 1, 2026 17:45:36 IST

‘मेरे पास गोवा में 5 डॉग्स हैं मैं उनके साथ…’, अर्जुन तेंदुलकर ने निजी जीवन को लेकर किया बड़ा खुलासा

Arjun Tendulkar Interview: हाल ही में अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई…

Last Updated: April 1, 2026 17:41:09 IST

एक चूजे के लिए जेड प्लस सुरक्षा! 50 जवान, 24 घंटे पहरा और पूरे इलाके में नो एंट्री; आखिर क्या है माजरा?

Great Indian Bustard: कच्छ के रेगिस्तान में 10 साल बाद गूंजी नन्हीं किलकारी! इस दुर्लभ…

Last Updated: April 1, 2026 17:15:07 IST

Hanuman Jayanti: हनुमान जयंती पर इस एक स्तोत्र का पाठ करना है बेहद चमत्कारी, मिलेगा कई गुना लाभ

Shri Hanumat Pancharatnam: हनुमान जयंती के दिन लोग अलग-अलग तरह के उपाय करते हैं, इन्ही…

Last Updated: April 1, 2026 17:06:01 IST

अंतिम संस्कार में पहुंचे बंदर, महिला को लगे लगाकर रोए, देखकर भावुक हुए लोग

Rayara Doddi से एक बेहद भावुक दृश्य सामने आया, जहां 85 वर्षीय महिला, जो नियमित…

Last Updated: April 1, 2026 16:57:33 IST

दोस्त बनकर मिलने गया, भाभी से ही लड़ा बैठा इश्क़, बर्बाद किया भारतीय क्रिकेटर का हंसता खेलता घर

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए खेलने वाले…

Last Updated: April 1, 2026 16:50:30 IST