<
Categories: देश

Giridih Road Accident: मौत का सफर! ट्रेलर में फंसकर 6 किलोमीटर तक घिसटी कार, हथौड़े से तोड़कर निकाले गए लोग

Giridih Road Accident: झारखंड के गिरिडीह में ट्रेलर से टकराकर वैगनआर कार फंस गई, जिसे करीब 6 किलोमीटर तक घसीटा गया. हादसे में चालक की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए.

Giridih Road Accident: झारखंड के गिरिडीह में रविवार रात एक ऐसा भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. सरिया थाना क्षेत्र के निमाटांड़ के पास एक वैगनआर कार आगे चल रहे ट्रेलर से टकराकर उसमें फंस गई. आरोप है कि टक्कर के बाद भी ट्रेलर चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और कार को करीब 6 किलोमीटर तक सड़क पर घसीटता रहा. इस दर्दनाक हादसे में कार चालक महेश यादव की मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया.

टक्कर के बाद ट्रेलर में फंस गई कार

जानकारी के अनुसार, वैगनआर कार में तीन लोग सवार थे. वे सरिया थाना क्षेत्र के केशवारी से अपने गांव गोरहंद लौट रहे थे. इसी दौरान निमाटांड़ के पास उनकी कार आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ट्रेलर में बुरी तरह फंस गई. आरोप है कि इसके बावजूद ट्रेलर चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसे आगे बढ़ाना जारी रखा. कार ट्रेलर में फंसी रही और करीब छह किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई. इस दौरान कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

चालक मौके से फरार

बताया जा रहा है कि ट्रेलर बिरनी थाना क्षेत्र के मंझिलाडीह गांव के पास जाकर रुका. इसके बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई. घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त कार की हालत देखकर लोग हैरान रह गए. कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालना भी आसान नहीं था. इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया.

काफी मशक्कत के बाद निकाले गए लोग

सूचना मिलने पर बिरनी थाना प्रभारी आकाश सिंह भारद्वाज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसमें फंसे लोगों को निकालने में काफी परेशानी हुई. आखिरकार हथौड़े की मदद से कार के हिस्सों को तोड़कर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. हादसे में कार चालक महेश यादव की मौत हो गई. वहीं, भुवनेश्वर यादव और बंशी यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को बगोदर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया. घटना में महेश यादव की मौत से उनके परिवार में शोक का माहौल है.

ये भी पढ़ें:  23 साल के लड़के ने 20 महिला पुलिस कांस्टेबल से कैसे ठगे लाखों रुपये? शादी का झासा देकर करता था ये काम; पूरा मामला जान पकड़ लेंगे माथा

ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी पुलिस

इस हादसे के बाद ट्रेलर चालक के फरार होने का मामला सामने आया है. पुलिस दुर्घटना की परिस्थितियों और चालक की पहचान से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है. टक्कर के बाद कार को छह किलोमीटर तक घसीटे जाने की घटना से इलाके में चर्चा का माहौल है. अब पुलिस की जांच और फरार चालक के बारे में मिलने वाली जानकारी पर सबकी नजर है. इस हादसे ने एक बार फिर सड़क पर लापरवाही और दुर्घटना के बाद वाहन नहीं रोकने के गंभीर परिणामों को सामने ला दिया है.

ये भी पढ़ें:  ट्रेन की सीटों पर क्यों नहीं लगाए जाते सीट बेल्ट? क्या है इसके पीछे की वजह, जानकर चौंक जाएंगे!

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

‘Don’t Come’ छठी मंजिल से गिरकर पेपर कारोबारी के बेटे की मौत, मैसेज ने खींचा ध्यान, उलझी गुत्थी

Kanpur News: कानपुर के रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट में 22 साल के संभव खंडेलवाल की छठी…

Last Updated: November 15, 2026 14:10:31 IST

Mainpuri Crime: प्रेम प्रसंग के शक में 15 साल की बेटी की हत्या, गोली मारकर जंगल में जलाया शव, हैरान कर देगा मामला

Mainpuri Crime News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Last Updated: November 15, 2026 13:49:33 IST

कौन हैं YouTuber मीनू राज? जिनपर लाठी-कुल्हाड़ी से हुआ जानलेवा हमला; पति-ससुर समेत परिवार के 4 लोग लहूलुहान

YouTuber Meenu Raj: मीनू राज प्रजाप ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले बल्लू,…

Last Updated: November 15, 2026 13:42:31 IST

Delhi Crime: शोरूम के चेंजिंग रूम में मिली 16 साल की शबनम की लाश, गला रेतकर हत्या का आरोप; आरोपी सूरज फरार

Delhi Crime: दिल्ली के मोती नगर में एक शोरूम में एक नाबालिग लड़की की लाश…

Last Updated: November 15, 2026 13:25:57 IST

Caught On Camera: भूख ने इंसान को बना दिया हैवान! सड़क पर मरे कुत्ते का मांस नोच-नोचकर खाता दिखा आदमी, देखकर कांप उठे लोग

Odisha News: संबलपुर के मानेश्वर चौक पर भूख से तड़प रहे एक व्यक्ति ने सड़क…

Last Updated: November 15, 2026 13:55:07 IST