<
Categories: देश

फ्लैट से आ रही थी बदबू, अंदर पंखे से लटका मिला महिला का शव; सुसाइड नोट से खुला राज

Assam Crime News: गुवाहाटी के एक फ्लैट में 29 वर्षीय महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने इस मामले में जांच की, तो उन्हें कमरे से सुसाइड नोट मिला. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Assam Crime News: गुवाहाटी में एक 29 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. महिला का शव शहर के हेंगराबारी इलाके में उसके किराए के फ्लैट में मिला. इस मामले में पुलिस ने एक निजी बीमा कंपनी के स्टेट हेड विश्वनाथ दास को गिरफ्तार किया है. उन पर महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

फ्लैट से आ रही थी बदबू

पुलिस के मुताबिक, महिला मूल रूप से असम के सुआलकुची की रहने वाली थी और एक बीमा कंपनी में नौकरी करती थी. वह गुवाहाटी के हेंगराबारी इलाके में किराए के फ्लैट में रहती थी. दिसपुर पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी हिरण्य फुकन ने बताया कि मंगलवार को फ्लैट के मालिक ने पुलिस को सूचना दी. उन्होंने कहा कि महिला काफी देर से दरवाजा नहीं खोल रही थी और फ्लैट के अंदर से बदबू आ रही थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहां महिला का शव छत के पंखे से लटका हुआ मिला. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

सुसाइड नोट में अधिकारी पर आरोप

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है. इसमें विश्वनाथ दास पर महिला को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए गए हैं. दास उसी बीमा कंपनी में स्टेट हेड के पद पर काम करते हैं, जहां महिला नौकरी करती थी. पुलिस के अनुसार, नोट मिलने के बाद मंगलवार को दास को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. इसके बाद बुधवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.

परिवार को सता रहा साजिश का शक

महिला की एक रिश्तेदार ने बताया कि उसे रविवार को घर पहुंचना था लेकिन वह नहीं आई. परिवार ने उससे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद मंगलवार को परिजनों ने उसके ऑफिस में संपर्क किया. इसी दौरान उन्हें फ्लैट में महिला का शव मिलने की जानकारी मिली. परिवार को शक है कि महिला के खिलाफ साजिश रची गई और उसके बाद उसे परेशान किया गया.

ये भी पढ़ें: मौन व्रत और अन्न-जल त्यागने का दावा, जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भी इलाज से इनकार

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बीच हादसा, करंट लगने से 3 की मौत; 10 से ज्यादा झुलसे

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो…

Last Updated: October 21, 2026 21:58:57 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर लक्ष्मी नारायण राजयोग, 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत, धन से करियर तक मिलेंगे मौके

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को मनाई जाएगी. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस…

Last Updated: October 21, 2026 21:25:19 IST

India vs New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार की स्विंग का दिखेगा दम? BCCI ने शेयर किया वीडियो, वापसी पर नजरें

India vs New Zealand T20 series: भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का नेट्स पर गेंदबाजी…

Last Updated: October 21, 2026 21:05:11 IST

20 दिन मुंबई में रहे, फिर हुई रेकी? टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, कोटा से पकड़े गए 3 शूटर गिरफ्तार

Tiger Shroff firing case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी…

Last Updated: October 21, 2026 20:57:38 IST

नमक, तेल या लोहा…ज्योतिष की मान्यताओं में इन 4 चीजों के लेनदेन को लेकर क्यों बरतते हैं सावधानी?

Vastu Shastra: भारतीय धार्मिक परंपराओं और ज्योतिषीय मान्यताओं में कुछ रोजमर्रा की वस्तुओं के लेनदेन…

Last Updated: October 21, 2026 20:31:16 IST

दिल्ली के 40 हॉटस्पॉट पर हवा साफ करने की तैयारी, सरकार खर्च करेगी 104 करोड़ रुपये, शर्तें तय

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार हर मुमकिन कोशिश…

Last Updated: October 21, 2026 20:20:37 IST