Diler Kharkiya Car Firing: दिलेर खरकिया की कार पर फायरिंग को लेकर सोशल मीडिया पर खुलेआम दावे किए जा रहे हैं, और पोस्ट में साफ़ तौर पर लिखा है कि हरि बॉक्सर, हिमांशु सोनीपत, अनिल पंडित और हरमन संधू ने फायरिंग की पूरी ज़िम्मेदारी ली है.
हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर दागी गईं गोलियां
Diler Kharkiya Car Firing: हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर फायरिंग का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि सिंगर फायरिंग में बाल-बाल बच गए और सुरक्षित हैं. अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए फायरिंग की ज़िम्मेदारी ली है. पोस्ट में लिखा है, “हमारी कॉल का जवाब दो, वरना सीने में गोली मार दी जाएगी.”
दिलेर खरकिया की कार पर फायरिंग को लेकर सोशल मीडिया पर खुलेआम दावे किए जा रहे हैं, और पोस्ट में साफ़ तौर पर लिखा है कि हरि बॉक्सर, हिमांशु सोनीपत, अनिल पंडित और हरमन संधू ने फायरिंग की पूरी ज़िम्मेदारी ली है.
हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया का जन्म 8 अगस्त 1997 को हरियाणा के खरक में हुआ था. उनके पिता राजेंद्र खरकिया एक मशहूर हरियाणवी रागिनी सिंगर हैं, जबकि उनके भाई केहर सिंह खरकिया एक फिटनेस ट्रेनर हैं.
दिलेर खरकिया की बात करें तो उन्होंने 2020 में “मोटो” गाना रिलीज़ किया था, जो बहुत हिट साबित हुआ था. लोगों ने इस गाने को बहुत पसंद किया था. इसके अलावा, दिलेर खरकिया ने “विश”, “फीम” और “लिलो चमन” जैसे बेहतरीन गाने भी रिलीज़ किए हैं, जिन्हें उनके फ़ैन्स ने काफ़ी पसंद किया है.
Nana Patekar son: नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने भी फिल्मी दुनिया में काम…
Akshaye Khanna: धुरंधर में सफलता के बाद अक्षय खन्ना कई फिल्मों से खुद को वापस…
Indian 3: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन दमदार वापसी करने वाले हैं. वे…
3 Monkeys: बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर जोड़ी अब्बास-मस्तान अपनी नई फिल्म 3 मंकीज लेकर आ…
Nana Patekar: 9 अक्टूबर की सुबह 05:20 बजे नाना पाटेकर की मौत की खबर आई,…
Pakistan Saudi Arabia: मध्य पूर्व में हूती हमलों के बढ़ते खतरे के बीच पाकिस्तान ने…