Live TV
Search
Home > देश > India Heatwave 2026 Alert: अप्रैल में ही गर्मी ने दिखाए रंग, दिल्ली से राजस्थान तक तापमान बेकाबू,जानिए किन राज्यों में सबसे ज्यादा खतरा?

India Heatwave 2026 Alert: अप्रैल में ही गर्मी ने दिखाए रंग, दिल्ली से राजस्थान तक तापमान बेकाबू,जानिए किन राज्यों में सबसे ज्यादा खतरा?

India Heatwave 2026 Alert: साल 2026 में गर्मी काफी पड़ने वाली है. अप्रैल के महीने में ही हद पार हो गई है. लोग मिंटों में पसीने में भीग जा रहे हैं और बाहर कड़ाके की धूप निकल रही है जिसे बर्दाश्त कर पाना मुश्किल हो रहा है.

Written By: Sanskriti jaipuria
Last Updated: April 15, 2026 16:12:44 IST

Mobile Ads 1x1

India Heatwave 2026 Alert: गर्मियों का मौसम शुरु हो गया है और अभी से गर्मी ने आसमान छू लिया है और अपने तेवर दिखाने लगी है. आने वाले समय में देश के तमाम हिस्सों में तेज हिटवेव देखने को मिलेगी और इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 2-3 हफ्तों में टेंपरेचर (Temperature) लगातार बढ़ेगा और बहुत से राज्यों में ज्यादा गर्मी पड़ेगी. इस समय मौसम साफ है जिसकी वजह से गर्मी काफी बढ़ रही है और हालात खराब हो रहे हैं.

गर्मी तोड़ेगी रिकॉर्ड

मौसम विभाग की माने तो इस बार मध्य और पूर्वी भारत के राज्यों में सबसे ज्यादा गर्मी का असर होगा. मौसम विभाग ने अभी से इन इलाकों में हीटवेव जारी कर दिया है. खबर है कि दिल्ली-एनसीआर में इस सीजन पहली बार तापमान 40 डिग्री जा सकता है. वहीं उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान 42 से 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है.

महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में 15 से 18 अप्रैल तक, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 15 से 17 अप्रैल तक हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती हैय इसके अलावा मध्य प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी अलग-अलग तारीखों में तेज गर्मी का असर देखने को मिलेगा. नागपुर, भोपाल, अमरावती और भुवनेश्वर जैसे शहरों में तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

अचानक क्यों बढ़ी गर्मी?

अप्रैल की शुरुआत में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा था, जिसका कारण पश्चिमी विक्षोभ और हल्की बारिश थी. लेकिन अब मौसम पूरी तरह साफ हो गया है और बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे गर्मी तेजी से बढ़ रही है.

 2026 की गर्मी कितनी खतरनाक होगी?

इस बार गर्मी का असर ज्यादा तेज और लंबे समय तक रहने वाला हो सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण हीटवेव जल्दी शुरू हो रही है, ज्यादा समय तक टिक रही है और पहले से ज्यादा तेज हो रही है. मौसम विभाग ने पहले ही संकेत दे दिए हैं कि अप्रैल से जून तक देश के कई हिस्सों में सामान्य से ज्यादा हीटवेव के दिन देखने को मिलेंगे. ये हालात 2024 की रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से भी ज्यादा गंभीर हो सकती है.

 कैसे रखें खुद का ख्याल?

भीषण गर्मी से बचने के लिए कुछ जरूरी सावधानियां अपनाना बेहद जरूरी है. दिन के समय, खासकर दोपहर में बाहर निकलने से बचें. ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे. हल्के और ढीले कपड़े पहनें और समय-समय पर मौसम की अपडेट्स पर नजर बनाए रखें.

MORE NEWS