<
Categories: देश

ईरानी सेना ने पार की सारी हदें! होर्मुज स्ट्रेट से आगे बढ़ने की अनुमति के बावजूद 2 भारतीय जहाजों पर की गोलीबारी

Iran Attack on Indian Ships: होर्मुज जलडमरूमध्य से भारतीय झंडे वाले 2 जहाजों को ईरान की गोलीबारी के बाद वापज लौटना पड़ा. जबकि इस जहाजों को पार करने की अनुमति थी.

Iran Attack on Indian Ships: भारतीय झंडे वाले 2 जहाज़ों को होर्मुज़ जलडमरूमध्य से वापस लौटना पड़ा, जब उन पर ईरान की ओर से गोलीबारी हुई. आरोप है कि खाड़ी देश की सबसे बड़ी सैन्य शाखा IRGC की दो नावों ने इन जहाज़ों पर गोलियां चलाईं. इन जहाज़ों की पहचान ‘सनमार हेराल्ड’ और ‘जग अर्णव’ के तौर पर हुई है. बताया जा रहा है कि कथित तौर पर ईरान की तरफ़ से गोलीबारी होने के बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा.

एक उच्च-स्तरीय सूत्र ने इस बात की पुष्टि की है कि शनिवार को दोनों भारतीय जहाज़ों को वापस लौटना पड़ा, जबकि शुरुआत में ईरानी अधिकारियों ने उन्हें होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रने की मंज़ूरी दे दी थी.

सुरक्षित है जहाज का पूरा क्रू

सूत्र ने TSG को बताया कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रते समय दो भारतीय जहाज़ों – सनमार हेराल्ड और जग अर्णव – पर IRGC की नावों ने गोलियां चलाईं, जिसके बाद जहाज़ों को वापस लौटना पड़ा. इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है और जहाज़ का पूरा क्रू सुरक्षित है. जहाज़ों की ट्रैकिंग करने वाली एक वेबसाइट ने रविवार को रिकॉर्ड की गई ‘चैनल 16’ की दो ऑडियो रिकॉर्डिंग शेयर की हैं. आरोप है कि ये रिकॉर्डिंग भारतीय जहाज़ ‘सनमार हेराल्ड’ के कैप्टन और IRGC के अधिकारियों के बीच हुई बातचीत का हिस्सा हैं.

जहाजों को ट्रैक करने वाली वेबसाइट ने क्या कहा?

वेबसाइट के X (ट्विटर) हैंडल पर शेयर की गई एक पोस्ट में कहा गया है कि आज रिकॉर्ड की गई ‘चैनल 16’ की दो ऑडियो रिकॉर्डिंग के मुताबिक, ईरान की ‘सेपाह’ (IRGC) नेवी ने दो भारतीय जहाज़ों को होर्मुज़ जलडमरूमध्य से पश्चिम की ओर वापस लौटने पर मजबूर कर दिया. इस दौरान गोलीबारी भी हुई. इन जहाज़ों में से एक भारतीय झंडे वाला VLCC सुपरटैंकर है, जिसमें 20 लाख बैरल इराकी तेल लदा हुआ है. वेबसाइट ने कमोडिटी मार्केट एनालिटिक्स फ़र्म ‘Kpler’ द्वारा रिकॉर्ड किए गए जहाज़ों के पीछे की ओर जाने के वीडियो क्लिप भी शेयर किए हैं.

वायरल ऑडियो में क्या है?

एक्स पोस्ट में शेयर किए गए एक ऑडियो में जो संभवतः जहाज़ ‘सनमार हेराल्ड’ के कैप्टन और IRGC अधिकारियों के बीच हुई बातचीत का ही एक हिस्सा है, कैप्टन को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘सेपाह नेवी’ ने ‘सनमार हेराल्ड’ को आगे बढ़ने की मंज़ूरी तो दे दी थी, लेकिन इसके बावजूद उस पर गोलियां चलाई जा रही थीं.

वायरल हो रहे इस ऑडियो में कैप्टन को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है, “सेपाह नेवी! मोटर टैंकर सनमार हेराल्ड! सनमार हेराल्ड! सेपाह नेवी! आपने मुझे आगे बढ़ने की मंज़ूरी दी थी! सेपाह नेवी! सेपाह नेवी! यह मोटर टैंकर सनमार हेराल्ड बोल रहा है.

आपने मुझे आगे बढ़ने की मंजूरी दी थी

आपने मुझे आगे बढ़ने की मंज़ूरी दी थी. आपकी लिस्ट में मेरा नाम दूसरे नंबर पर है. आपने मुझे आगे बढ़ने की मंज़ूरी दी थी! मुझे वापस लौटने दो!” एक जहाज़ मालिक, जिसे इन घटनाओं की जानकारी है, उन्होंने चिंता जताई कि यह घटना IRGC के स्थानीय अधिकारियों द्वारा लिए गए फ़ैसलों का नतीजा हो सकती है. ये अधिकारी फ़िलहाल होर्मुज़ जलडमरूमध्य से टैंकरों की आवाजाही पर नज़र रखने के प्रभारी हैं.

ऐसा ईरानी शासन में शक्तियों के विकेंद्रीकरण के कारण होता है, जहां स्थानीय कमांडर अक्सर अपने अधिकार क्षेत्र वाले इलाके के लिए खुद फ़ैसले लेते हैं. शिपिंग मंत्रालय ने पुष्टि की है कि भारत का झंडा लगा जहाज़ ‘देश गरिमा’ शनिवार को होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रने वाला एकमात्र भारतीय जहाज़ था और यह मुंबई की ओर जा रहा है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? दशहरे पर खरीदारी से पहले चेक करें नए भाव

Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:47:41 IST

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST

Mandsaur Ravan Tradition: मंदसौर में रावण के सिर पर क्यों बैठाया जाता है गधा? महिलाएं भी करती हैं घूंघट, जानें अनोखी परंपरा

Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…

Last Updated: October 20, 2026 09:39:52 IST

Salman Khan घमंडी…लॉरेंस हमारा हीरो, बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी भाईजान को सलाह; बोलें – ‘मांफी मांगें’

Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…

Last Updated: October 20, 2026 10:13:46 IST