<
Categories: देश

झारखंड में कॉलेज की छात्रा के साथ ‘महापाप’ पुलिस के सामने रो-रो कर सुनाई बर्बादी की कहानी

Jharkhand College Girl Rape Case: झारखंड में युवक ने पहले तो कॉलेज छात्रा के साथ नकली शादी की. इसके बाद अपने ही जीजा के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया.

Jharkhand College Girl Rape Case: झारखंड के गढ़वा जिले के डंडा थाना क्षेत्र से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जिसने मानवता को भी शर्मसार कर दिया है. यहां पर एक 22 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ पहले पिस्तौल की नोक पर दुष्कर्म किया गया. फिर इसके बाद पकड़े जाने के डर से जबरन शादी का ढोंग रचाया. इसके बाद दरिंदगी आरोपी ने अपने ही रिश्तेदारों के साथ मिलकर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया.

पिस्तौल के दम पर पहली वारदात

पीड़िता डंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है. फिलहाल वह पलामू जिले के पनेरीबांध में रहकर पढ़ाई कर रही है. इस बीच उसके बगल के कमरे में चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव गांव निवासी राहुल चौधरी भी रहता था.
आरोप है कि एक दिन छात्रा को अकेला पाकर राहुल ने पिस्तौल दिखाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. विरोध करने पर आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे चुप रहने की धमकी दी. ऐसे में डरी-सहमी छात्रा इसके बाद अपने गांव लौट आई.

नकली शादी का जाल

आरोप है कि 4 अप्रैल को  उसके माता-पिता घर पर नहीं थे. इस दौरान आरोपी राहुल अपने बहनोई आलोक चौधरी के साथ उसके घर पहुंचा. दोनों छात्रा का अपहरण कर उसे पलामू के विश्रामपुर थाना क्षेत्र स्थित लोहरदगा गांव ले गए. वहां आरोपी की बहन पूजा देवी और बहनोई की मौजूदगी में जबरन उसकी मांग में सिंदूर भरकर शादी का नाटक रचा गया.

रिश्तों के नाम पर दरिंदगी

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद उसे बहाने से गांव के पास तहले नदी पुल के नीचे ले जाया गया, जहां राहुल और उसके बहनोई ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना के बाद जब आरोपी उसे गांव लेकर पहुंचे तो ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने उन्हें घेर लिया. इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी. मौके का फायदा उठाकर आरोपी का बहनोई फरार हो गया.

पुलिस की कार्रवाई और नया मोड़

इस पूरे मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है. गढ़वा के एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पीड़िता और आरोपी के बीच चार साल से संबंध होने की बात सामने आई है. वहीं, गढ़वा एसपी ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. पुलिस के मुताबिक, आरोपी की उम्र फिलहाल 18 वर्ष है और चार साल पहले वह नाबालिग था. ऐसे में जांच कई जटिल पहलुओं की ओर इशारा कर रही है.
रिपोर्टर: मनीष मेहता
JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों की होगी एंट्री! कॉलेजियम ने इन तीन हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के नाम भेजे

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुनीता…

Last Updated: September 28, 2026 23:24:48 IST

मैदान से गायब हुए दीपक चाहर के तीन महंगे बैट, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बोले- मुझसे पैसे मांग लेते

Deepak Chahar bat stolen: भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर के प्रैक्टिस के दौरान तीन महंगे…

Last Updated: September 28, 2026 22:32:29 IST

Marriage fraud: शादी का वादा कर लिव-इन में रहा युवक, फिर किया इनकार, युवती पहुंची SP ऑफिस

Marriage fraud: मोहाली की युवती ने मुजफ्फरनगर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर लिव-इन…

Last Updated: September 28, 2026 21:35:06 IST

Tourism in India: भारतीयों को समंदर नहीं, मंदिर बुला रहे, 48% यात्राएं आस्था के नाम

Tourism in India: भारत में घरेलू पर्यटन की सबसे बड़ी वजह छुट्टियां या मनोरंजन नहीं,…

Last Updated: September 28, 2026 20:29:23 IST

UP News: सड़क पर हुई लड़ाई के बीच महिला को आया गुस्सा, लोहे की रॉड से तोड़ दी स्कॉर्पियो की खिड़की, Video Viral

उत्तर प्रदेश के औरैया से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला कथित तौर…

Last Updated: September 28, 2026 19:51:18 IST

Bengaluru News: अब क्या गिटार के लिए भी हेलमेट…, AI ट्रैफिक कैमरे ने गिटार को समझ लिया इंसान, कट गया 500 का चालान

बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने दावा किया कि एआई-संचालित ट्रैफिक कैमरे ने उसके गिटार को…

Last Updated: September 28, 2026 19:37:51 IST