Live TV
Search
Home > देश > Jharkhand Encounter: 15 लाख का इनामी नक्सली शाहदेव सोरेन पत्नी के साथ कर रहा था ये काम, सुरक्षाबलों ने उतारा मौत के घाट, कैसे हुई थी दोनों की शादी?

Jharkhand Encounter: 15 लाख का इनामी नक्सली शाहदेव सोरेन पत्नी के साथ कर रहा था ये काम, सुरक्षाबलों ने उतारा मौत के घाट, कैसे हुई थी दोनों की शादी?

Jharkhand Encounter Today: झारखंड में सुरक्षाबलों से एनकाउंटर में 15 लाख का इनामी शाहदेव सोरेन मारा गया है, जो सालों से फाइलों में 'मोस्ट वांटेड' था. वह हर ऑपरेशन में पुलिस को चकमा दे रहा था, लेकिन इस बार उसकी एक न चली.

Written By: Hasnain Alam
Last Updated: April 17, 2026 20:41:57 IST

Mobile Ads 1x1

Jharkhand Encounter News: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. चतरा और हजारीबाग जिले की सीमा पर शुक्रवार (17 अप्रैल) दोपहर कोबरा बटालियन और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ नक्सलियों की भीषण मुठभेड़ हुई. पिपरवार-केरेडारी बॉर्डर पर हुए एनकाउंटर में 15 लाख के इनामी नक्सली शाहदेव सोरेन समेत 4 नक्सली मारे गए हैं. 

जानकारी के मुताबिक कोबरा बटालियन और जिला पुलिस ने मिलकर ऐसा घेरा डाला कि नक्सलियों के पास बचने का कोई रास्ता नहीं बचा. इस दौरान कई राउंड फायरिंग हुई. नक्सलियों ने जंगल में छिपने की कोशिश भी की, लेकिन सुरक्षाबलों की रणनीति के आगे सब फेल हो गया और चार नक्सली मारे गए.

फाइलों में ‘मोस्ट वांटेड’ था शाहदेव सोरेन

इस एनकाउंटर में 15 लाख का इनामी शाहदेव सोरेन भी मारा गया, जो सालों से फाइलों में ‘मोस्ट वांटेड’ था. वह हर ऑपरेशन में पुलिस को चकमा दे रहा था, लेकिन इस बार उसकी एक न चली.

शाहदेव महतो केरेडारी थाना क्षेत्र के कुठान गांव का रहने वाला था. मुठभेड़ में उसकी पत्नी नताशा भी मारी गई है. नताशा मूल रूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी और संगठन में रहते हुए ही उसने शाहदेव से विवाह किया था.

माओवादी संगठन को मजबूत करने की साजिश में जुटी थी नताशा

नताशा हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ से झारखंड आकर माओवादी संगठन को मजबूत करने की साजिश में जुटी थी. दोनों लंबे समय से खूंखार गतिविधियों में संलिप्त थे. अन्य दो मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है और कुछ अन्य के घायल होने की भी संभावना है. 

हर झाड़ी और पहाड़ी की ली जा रही तलाशी

पुलिस ने मौके से दो AK-47, एक अमेरिकन राइफल, कई अत्याधुनिक और देसी हथियार, भारी मात्रा में कारतूस और नक्सली साहित्य बरामद किया है. फिलहाल पूरे इलाके में सर्च अभियान तेज हो गई है. हर झाड़ी और पहाड़ी की तलाशी ली जा रही है. हथियार और विस्फोटक मिलने की आशंका है. ऐसे में सुरक्षाबलों अभियान जारी है.

चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि  सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही आधिकारिक तौर पर विस्तृत आंकड़े सामने आ पाएंगे. फिलहाल स्थिति सुरक्षाबलों के नियंत्रण में है.

MORE NEWS