Live TV
Search
Home > देश > Kailash Kher ने बेचा BKC का ऑफिस, 10 महीने में ही बेचा स्पेस, आर. माधवन ने भी खरीदी प्रॉपर्टी

Kailash Kher ने बेचा BKC का ऑफिस, 10 महीने में ही बेचा स्पेस, आर. माधवन ने भी खरीदी प्रॉपर्टी

Kailash Kher: बॉलीवुड और म्यूजिक की दुनिया में पहचान बनाने वाले सिंगर कैलाश खेर ने 10 महीने पहलेमुंबई के पॉश बिजनेस हब बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स प्रॉपर्टी खरीदी थी, जिसे बेच दिया है. इस बिल्डिंग में आर. माधवन ने भी प्रॉपर्टी खरीदी है.

Written By:
Last Updated: September 11, 2026 18:26:53 IST

Mobile Ads 1x1

Kailash Kher: बॉलीवुड और म्यूजिक की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले सिंगर कैलाश खेर से जुड़ी एक खबर सामने आई है. उन्होंने मुंबई के पॉश बिजनेस हब बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में अपनी एक कमर्शियल प्रॉपर्टी बेच दी है. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, खेर ने BKC स्थित अपना ऑफिस स्पेस ₹10.75 करोड़ में बेचा है. खास बात यह है कि उन्होंने इस ऑफिस को करीब 10 महीने पहले ही 10.50 करोड़ रुपये में खरीदा था. यानी कागजों पर देखें तो खरीद और बिक्री की कीमत में 25 लाख रुपये का अंतर आया है.

9 सितंबर को रजिस्टर हुई डील

CRE Matrix से मिली जानकारी के अनुसार, यह प्रॉपर्टी डील 9 सितंबर 2026 को रजिस्टर हुई थी. कैलाश खेर ने यह कमर्शियल यूनिट लेकवाटर रिटेल प्राइवेट लिमिटेड को बेची है. ऑफिस BKC के बांद्रा ईस्ट इलाके में MTNL बिल्डिंग के सामने स्थित ट्रेड सेंटर की सातवीं मंजिल पर है.

ट्रेड सेंटर में है बिल्डिंग 

इस ऑफिस का कारपेट एरिया करीब 2,619 स्क्वेयर फीट है. डील में एक कार पार्किंग स्पेस भी शामिल है. 10.75 करोड़ रुपये की कीमत वाली इस डील पर 64.50 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी भी चुकाई गई है. बता दें कि जिस बिल्डिंग में कैलाश खेर का ऑफिस था, उसका नाम ट्रेड सेंटर है. यह करीब 10 मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग है, जिसे वाधवा कंस्ट्रक्शन्स ने बनाया था. प्रोजेक्ट को 2008 में अलग-अलग मंजिलों के लिए आंशिक ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट मिला था.

आर. माधवन ने भी खरीदी प्रॉपर्टी

BKC मुंबई के सबसे महंगे और महत्वपूर्ण कमर्शियल इलाकों में गिना जाता है. यही वजह है कि यहां सिर्फ बड़ी कंपनियां ही नहीं बल्कि बॉलीवुड से जुड़े सितारे भी रियल एस्टेट में निवेश करते रहे हैं. साल 2024 में अभिनेता आर. माधवन ने भी BKC में करीब 17.5 करोड़ रुपये की रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी खरीदी थी. उन्होंने एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा था. ये प्रॉपर्टी सिग्निया पर्ल नाम की प्रीमियम रेजिडेंशियल टॉवर में है. इस लग्जरी अपार्टमेंट का कुल क्षेत्रफल 4,182 स्क्वायर फुट है. जून 2025 में उन्होंने इस घर को 6.5 लाख रुपये के मासिक किराए पर दे दिया था.

MORE NEWS