<
Categories: देश

महाराष्ट्र में भगवा सुनामी: नगर निकाय चुनावों में BJP-महायुति की ऐतिहासिक जीत, मुंबई में ठाकरे युग खत्म

Maharashtra Municipal Election Results: भाजपा ने बंपर जीत दर्ज की है. भाजपा 29 में से 23 महानगरपालिकाओं में जीत हासिल कर BMC में पहली बार महापौर बनाने जा रही है. यहां देखें किसको कितनी सीटें मिली.

Maharashtra Municipal Election Results: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के एक साल बाद अब नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 29 में से 23 पर अपना सिक्का जमा लिया है. राज्य में कुल 29 महानगरपालिकाओं में हुए चुनावों के परिणाम कल यानी शुक्रवार को घोषित हुए हुए हैं, जिसमें से 23 सीटें भाजपा के हाथ में आ गई है. खास बात यह है कि भाजपा बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में अपना मेयर बनाने का  45 साल पुराना सपना पूरा होने जा रहा है. यहां करीब 3 दशक से ठाकरे परिवार का राज चल रहा था. प्रधानमंत्री ने इस शानदार जीत के लिए महाराष्ट्र की जनता को धन्यवाद दिया.

बृहन्मुंबई BMC चुनाव में 52.94 फीसदी वोटिंग

राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को यह बताया कि महाराष्ट्र में महानगरपालिका (BMC) चुनाव 29 नगर निकायों के चुनाव में कुल 54.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है. आयोग द्वारा जो आंकड़ा बताया गया है उसके मुताबिक, इचलकरंजी महानगरपालिका में सबसे ज्यादा 69.76 प्रतिशत वोटिंग हुआ है. और मीरा-भयंदर महानगरपालिका में सबसे कम 48.64 फीसदी वोटिंग हुआ है.

BMC Result

यूबीटी और मनसे का साथ आने से फायदा नहीं

मुंबई में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई का साथ आने से कोई चुनावी फायदा नहीं हुआ है. यहां भाजपा ने अपने बहुमत का आंकणा पार कर चुकी है. बहुमत के लिए 114 सीटों का हाथ में होना जरूरी है और भाजपा ने कुल 118 सीटों पर जीत दर्ज की है. 

किसको कितनी सीटें मिली

भाजपा 89 सीटों पर जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी बनी है. यहां सहयोगी शिवसेना को 29 सीटें मिली है. कांग्रेस को 24 सीटें जीती है. उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी), राज ठाकरे की मनसेएनसीपी (शरद पवार) गठबंधन ने 72 सीटों पर जीत हांसिल की है. जिसमें शिवसेना – 65, मनसे – 6, एनसीपी – 1 पर है. एनसीपी-अजीत को 3 सीटें मिली है, जबकि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएमआईएम को 8 सीटें मिली है और सपा ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है.

Vipul Tiwary

डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए, विपुल लेटेस्ट ट्रेंड्स, एक्सपर्ट ओपिनियन और फैक्ट-आधारित कंटेंट के जरिए पाठकों को अपडेट रखते हैं. ये लाइफस्टाइल, हेल्थ, फाइनेंशियल अवेयरनेस और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े विषयों पर गहरी समझ और रिसर्च आधारित लेखन के लिए जाने जाते हैं.

Recent Posts

बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं को क्या दिक्कतें होती हैं? दबाव से लेकर शर्मिंदगी तक… जानें 4 परेशानियां

Heavy breasts Problems: ब्रेस्ट का साइज महिलाओं की पर्सनैलिटी पर गहरा असर छोड़ता है. बेहतर…

Last Updated: April 9, 2026 16:00:20 IST

मुगल हरम का अनसुना सच! आखिर कश्मीरी और बंगाली लड़कियों को ही क्यों चुनते थे बादशाह?

Mughal Harem Secrets: आज हम बात करेंगें मुगल हरम के उस अनसुने सच के बारे…

Last Updated: April 9, 2026 15:59:57 IST

पहले उठक-बैठक, फिर बजरंगबली की मूर्ति के सामने मंगवाई माफी; यूपी के मुस्लिम युवक के साथ क्यों हुआ ऐसा बर्ताव?

Shahjahanpur News:शाहजहांपुर में से एक मुस्लिम युवक को हनुमान मंदिर ले जाकर पहले उठक-बैठक फिर…

Last Updated: April 9, 2026 15:55:57 IST

नहीं रहे गेम ऑफ थ्रोन्स के वाइल्डलिंग, लाइलाज बीमारी MND से हुआ एक्टर माइकल पैट्रिक का निधन

पॉपुलर सीरीज “गेम ऑफ थ्रोन्स” में एक छोटी भूमिका के लिए मशहूर हुए आयरिश अभिनेता…

Last Updated: April 9, 2026 15:50:24 IST

KKR vs LSG: ईडन गार्डन्स पर बादलों का डेरा! क्या फिर धुल जाएगा IPL का बड़ा मुकाबला, कैसा रहेगा का मौसम?

KKR vs LSG Weather Forecast: केकेआर बनाम लखनऊ का मैच 9 अप्रैल को ईडन गार्डन्स…

Last Updated: April 9, 2026 15:38:47 IST

Dhurandhar 2: पकड़ी गई आदित्य धर की चोरी? मुकदमा दर्ज, मामला सुन फैंस के उड़े होश

Trimurti Films Sues Aditya Dhar Oye Oye song: एक बार फिर धुरंधर-2 पर आरोप लगे…

Last Updated: April 9, 2026 15:34:26 IST