Maharashtra Viral Video: महाराष्ट्र के भिवंडी से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है. वीडियो में एक छोटे से ऑटो में 17 स्कूली बच्चे ठूंसकर बैठे नजर आ रहे हैं. कोई ड्राइवर के आसपास बैठा है, तो कोई पीछे सामान रखने वाली जगह में दिखाई दे रहा है. वीडियो सामने आते ही बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रैफिक पुलिस ने मामले में ऑटो चालक के खिलाफ कार्रवाई की है.
ऑटो में बच्चे थे या पूरी क्लास?
सुबह स्कूल जाने के वक्त का यह नजारा देखकर हर किसी के मन में एक ही सवाल उठा. आखिर इतनी बड़ी संख्या में बच्चों को एक छोटे ऑटो में बैठाकर स्कूल भेजा कैसे गया? जिस वाहन में सीमित संख्या में यात्रियों के बैठने की जगह होती है, उसमें 17 बच्चों को भरना न गंभीर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं. सबसे चिंता की बात यह है कि अगर रास्ते में अचानक ब्रेक लग जाए, ऑटो का संतुलन बिगड़ जाए या कोई हादसा हो जाए, तो इन बच्चों का क्या होगा?
Bhiwandi, Maharashtra – A video showing an auto-rickshaw allegedly carrying 17 schoolchildren has surfaced from the Roshan Bagh area of Bhiwandi, raising serious concerns over the safety of students travelling to and from school.The footage, which has been widely circulated on… pic.twitter.com/ZjuuRsbkwI
— NextMinute News (@nextminutenews7) September 24, 2026
वायरल वीडियो पर कमेंट्स
इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने जमकर कमेंट्स करने शुरू कर दिए हैं. इस घटना के बाद लोग ऑटो चालक के साथ ही माता-पिता से भी सवाल कर रहे हैं. एक यूजर ने पूछा कि आखिर वे अपने बच्चों को ऐसे वाहन में स्कूल भेजने के लिए तैयार कैसे हुए? एक ने लिखा कि कई बार माता-पिता अपनी सुविधा, समय या कम खर्च के कारण ऐसी सवारियों का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि बच्चों की सुरक्षा के मामले में कुछ रुपये बचाना या रोज की जल्दबाजी भारी पड़ सकती है. एक यूजर ने लिखा, ‘माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बच्चे को स्कूल पहुंचाने तक खत्म नहीं होती. उन्हें ये देखना चाहिए कि जिस गाड़ी में बच्चा जा रहा है, वो चालक नियमों का पालन कर रहा है या नहीं और एक वाहन में कितने लोगों को बैठाए है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सुविधा या मुनाफ़े के लिए बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता. ओवरलोडिंग को गंभीरता से लिया जाना चाहिए.’
ये भी पढ़ें: 19 चालान, 1.75 लाख का जुर्माना…, क्या ड्राइवर के सिगरेट पीने से लगी स्लीपर बस में आग? यात्री ने किया बड़ा खुलासा