Live TV
Search
Home > देश > Watch Video: चाकू की नोक पर लड़की को होटल ले गया सलमान, भागी तो बीच सड़क पर ही किया ऐसा काम; वीडियो देख खौल जाएगा खून

Watch Video: चाकू की नोक पर लड़की को होटल ले गया सलमान, भागी तो बीच सड़क पर ही किया ऐसा काम; वीडियो देख खौल जाएगा खून

Meerut Hotel Hostage Case: 24 वर्षीय युवती गाजियाबाद की रहने वाली है. उसने आरोप लगाया कि सलमान नाम के युवक ने उसे सोमवार से होटल में बंधक बनाकर रखा था.

Written By:
Published: November 25, 2026 15:49:23 IST
Last Updated: November 25, 2026 15:49:23 IST

Mobile Ads 1x1

Meerut Hotel Hostage Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां आबूलेन के व्यस्त बाजार में स्थित एक होटल से जान बचाकर भाग रही युवती को एक युवक ने बीच सड़क पर पकड़ लिया. आरोप है कि युवक ने युवती के बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया और जबरन दोबारा होटल के अंदर ले जाने की कोशिश की. युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंच गए. लोगों को जुटता देख आरोपी होटल की तीसरी मंजिल से कूदकर पास की इमारत में फरार हो गया. यह घटना मंगलवार, 24 नवंबर को सदर बाजार थाना क्षेत्र में हुई.

24 वर्षीय युवती गाजियाबाद की रहने वाली है. उसने आरोप लगाया कि सलमान नाम के युवक ने उसे सोमवार से होटल में बंधक बनाकर रखा था. इस दौरान उसे चाकू दिखाकर धमकाया गया और दूसरे युवक से शादी करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई. पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मेरठ के स्क्वायर होटल में क्या हुआ?

यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे मेरठ के आबूलेन स्थित स्क्वायर होटल में हुई. जानकारी के मुताबिक, युवती किसी तरह होटल के कमरे से बाहर निकलने में कामयाब हो गई. इसके बाद वह सड़क की तरफ भागी और मदद के लिए चिल्लाने लगी.

आरोप है कि सलमान उसके पीछे दौड़ा और बीच सड़क पर उसे पकड़ लिया. उसने युवती के बाल खींचकर नीचे गिरा दिया और जबरन वापस होटल ले जाने की कोशिश की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटनास्थल के CCTV फुटेज में भी आरोपी युवती के साथ मारपीट करता और उसे होटल की तरफ खींचता दिखाई दिया है.

युवती की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंच गए. एक महिला राहगीर ने भी आगे आकर युवती की मदद की. कुछ लोगों ने आरोपी को पकड़ने के लिए होटल के अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन होटल कर्मचारियों ने उन्हें रोक दिया. कर्मचारियों ने कथित तौर पर कहा कि वे आरोपी को नीचे लेकर आएंगे.

इसी दौरान आरोपी होटल की छत पर पहुंचा और तीसरी मंजिल से बगल की इमारत में कूदकर फरार हो गया. भीड़ उसे पकड़ नहीं सकी.

चाकू की नोक पर युवती को बनाया था बंधक

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह गाजियाबाद की रहने वाली है और सलमान को पहले से जानती थी. सलमान कंकरखेड़ा का निवासी बताया जा रहा है. वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं. अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों की मुलाकात एक निजी कंपनी में काम करने के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी थी. हालांकि, कुछ समय पहले युवती ने सलमान से संपर्क बंद कर दिया था, क्योंकि उसके परिवार ने दूसरी जगह उसकी शादी तय कर दी थी.

युवती के मुताबिक, सोमवार को वह अपनी एक दोस्त से मिलने मेरठ आई थी. इसी दौरान सलमान उससे मिला और उसे आबूलेन स्थित स्क्वायर होटल ले गया. आरोप है कि सलमान ने उसे होटल के कमरे में उसकी मर्जी के खिलाफ बंद रखा. उसने चाकू दिखाकर धमकाया और किसी दूसरे युवक से शादी नहीं करने की चेतावनी दी.मंगलवार को युवती किसी तरह होटल से बाहर निकलने में कामयाब रही, लेकिन सलमान ने पीछा कर उसे दोबारा पकड़ लिया और होटल के अंदर ले जाने की कोशिश की.

पुलिस ने दर्ज किया केस, होटल मैनेजर से पूछताछ

घटना की सूचना मिलने के बाद मेरठ पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को थाने ले गई. जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत के आधार पर सलमान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है. इनमें धारा 115(2), 127(2) और 351(3) शामिल हैं, जो चोट पहुंचाने, गलत तरीके से बंधक बनाने और आपराधिक धमकी से संबंधित हैं.

पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. वहीं, होटल मैनेजर को एंट्री रजिस्टर के साथ पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया. बताया जा रहा है कि होटल के रिकॉर्ड में युवती की एंट्री दर्ज नहीं थी. ऐसे में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बिना जरूरी दस्तावेज और एंट्री के युवती को होटल में कमरा कैसे दिया गया.

पुलिस होटल कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है. आरोप है कि कर्मचारियों ने लोगों को होटल के अंदर जाने से रोका था और संभव है कि आरोपी को भागने का मौका मिला हो. हालांकि, होटल प्रबंधन की संलिप्तता को लेकर अभी कोई निष्कर्ष सामने नहीं आया है.

MORE NEWS