UP MLC Election Results 2026: देश के चार राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में हुए विधान परिषद (MLC) चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. 28 सीटों पर हुए इस चुनाव में बीजेपी ने सबसे ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम किया, जबकि समाजवादी पार्टी ने भी कई सीटों पर बाजी मारी. उत्तर प्रदेश में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी रहीं. आइए जानते हैं चारों राज्यों में किस पार्टी ने कितनी सीटें जीतीं और उत्तर प्रदेश की किन सीटों पर कौन-से उम्मीदवार विजयी रहे.
उत्तर प्रदेश MLC चुनावों की विनर लिस्ट
1. BJP के दिनेश कुमार गोयल ने मेरठ ग्रेजुएट सीट जीती.
2. BJP के डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ‘गुरु जी’ ने आगरा ग्रेजुएट सीट जीती.
3. समाजवादी पार्टी के डॉ. मान सिंह यादव ने इलाहाबाद-झांसी ग्रेजुएट सीट जीती.
4. BJP के उमेश द्विवेदी ने लखनऊ टीचर्स सीट जीती.
5. समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव ने वाराणसी टीचर्स सीट जीती.
6. समाजवादी पार्टी के डॉ. आकाश अग्रवाल ने आगरा टीचर्स सीट जीती.
7. BJP के श्रीचंद शर्मा ने मेरठ टीचर्स सीट जीती.
8. BJP के डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने बरेली-मुरादाबाद टीचर्स सीट जीती.
9. BJP के ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने गोरखपुर-फैजाबाद टीचर्स सीट जीती.
10. SP की कांति सिंह ने लखनऊ ग्रेजुएट सीट जीती.
11. SP के आशुतोष सिन्हा ने वाराणसी ग्रेजुएट सीट जीती.